Home » ऑनलाइन पैसा कमाएं » गूगल पे से पैसे कैसे कमाए? (5+ आसान तरीके)

गूगल पे से पैसे कैसे कमाए? (5+ आसान तरीके)

Google Pay se Paise Kaise Kamaye: गूगल पे भारत का बहुचर्चित ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन है, जो यूपीआई पर बेस्ड है। इस एप्लीकेशन से लोग घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा वर्तमान समय में लाखों व्यापारी भी यूपीआई के द्वारा गूगल पे से पैसों का लेनदेन करते हैं।

गूगल पे लॉन्च होते ही कुछ ही समय में पूरे भारत पर छा गया था, क्योंकि यह गूगल पे प्रोडक्ट है। इसलिए इसे प्रमोट करने में गूगल ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। गूगल पे एप्लीकेशन से पैसा कमाने के भी तरीके हैं। एक यूपीआई एप्लीकेशन है, जो पेटीएम की तरह है। इसमें कोई वॉयलेट तो नहीं है।

लेकिन सीधे बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं,बिल पेमेंट कर सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं इत्यादि विकल्प इसमें देखने को मिलता है। गूगल पें का यूजर इंटरफेस एकदम सिंपल और सरल है।‌ इसीलिए ज्यादातर लोग गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Google Pay se Paise Kaise Kamaye
Image: Google Pay se Paise Kaise Kamaye

गूगल पे के विज्ञापन आपको सोशल मीडिया और इंटरनेट पर देखने को मिल जाएंगे। वर्तमान समय में लगभग सभी दुकानों पर भी गूगल पे क्युआर कोड लगा हुआ रहता है, जिस पर स्कैन करके सामान का भुगतान कर सकते हैं।

गूगल पे ना केवल पर्सनल बल्कि बिजनेस मॉडल पर भी आधारित है।‌ गूगल पे एप से लोग पैसा कमा रहे हैं। तो आइए जानते हैं, गूगल पे ऐप से पैसा कमाने का तरीका क्या है? और इससे कैसे पैसे कमा सकते हैं?

गूगल पे से पैसे कैसे कमाए? (5+ आसान तरीके) | Google Pay se Paise Kaise Kamaye

गूगल पे की सामान्य जानकारी

NameGoogle Pay
Size20.36 MB
Rating4.3 rating
Downloader500M+
CategoryFinance
AvailablePlay Store, App Store

गूगल पे एप क्या है?

गूगल पे एप यूपीआई पेमेंट एप्लीकेशन है, जो यूपीआई के आधार पर ऑनलाइन कुछ ही सेकंड में पैसों का लेनदेन करता है। यूपीआई भारत का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है।‌ गूगल पर एप्लीकेशन बहुचर्चित अमेरिकी कंपनी गूगल का एक प्रोडक्ट है, जो भारत में वर्तमान समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला पेमेंट एप्लीकेशन है‌।

गूगल द्वारा निर्मित गूगल पे एप्लीकेशन को भारत में 19 सितंबर सन 2017 को लॉन्च किया गया था। उस समय भारत में ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम और ऑनलाइन पैसों का लेनदेन करने वाले एप्लीकेशन शुरू हो रहे थे।

वर्ष 2017 में तत्कालीन भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका शुभारंभ किया था। यह भीम यूपीआई की तरह यूपीआई पर आधारित है। इसमें बिल पेमेंट एवं शॉपिंग जैसे अनेक सारे विकल्प मौजूद है।

गूगल पे ऐप के जरिए आप किसी को भी यूपीआई आईडी, यूपीआई नंबर या बैंक अकाउंट के जरिए पैसा भेज सकते हैं और इन तरीकों से पैसा प्राप्त भी कर सकते हैं। गूगल पे से आप अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। अपने अकाउंट से किसी और के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।

गूगल पे नंबर पर पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल का रिचार्ज कर सकते हैं, डीटीएच रिचार्ज कर सकते हैं, इलेक्ट्रिसिटी बिल का पेमेंट कर सकते हैं। इस तरह के अनेक सारे विकल्प देखने को मिलते हैं।

गूगल पे यूज करने के लिए जरूरी चीजें

  • गूगल पे यूज करने के लिए सबसे जरूरी स्मार्टफोन होना चाहिए।
  • आपके स्मार्टफोन में सिम कार्ड का होना जरूरी है।
  • स्मार्टफोन में सिम कार्ड के अलावा इंटरनेट कनेक्शन का होना भी जरूरी है, तभी आप गूगल पर यूज कर सकेंगे।
  • गूगल पे इस्तेमाल करने के लिए बैंक अकाउंट का होना चाहिए।
  • गूगल पे यूज करने के लिए एक ईमेल अकाउंट की जरूरत होगी।

गूगल पे एप डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप एक एंड्राइड उपयोगकर्ता है यानी आपके पास एंड्रॉयड मोबाइल है तो आपको गूगल पे एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यदि आप एप्पल कंपनी के आई फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एप स्टोर से गूगल पर ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा गूगल से भी गूगल पे एपीके फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

  • गूगल पे एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर, ऐप स्टोर पर विजिट करें और सर्च बार में गूगल पे नाम सर्च करें।
  • अब आपके सामने सबसे ऊपर ही गूगल पे दिखाई देगा। यहां पर डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड कर दें, कुछ समय डाउनलोड होने के बाद यह ऑटोमेटिक ही इंस्टॉल हो जाता है।

गूगल पे पर अकाउंट कैसे बनाएं?

गूगल पर से पैसा कमाने के लिए और गूगल पे का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल पे पर अकाउंट बनाना जरूरी है एवं गूगल पर अकाउंट बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी है इस बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।

  • डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले गूगल पे एप को ओपन करें।
  • बैंक अकाउंट के साथ लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करके नेक्स्ट करें।
  • अब आपने जो मोबाइल नंबर दिया है उसके ऊपर एक और तू भी आएगी और 20 अंक को दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें।
  • अब आपको अपने गूगल अकाउंट से गूगल पे को लिंक करना होगा, उसके लिए ईमेल आईडी को सेंड करके कंटिन्यू करें।
  • गूगल पे एप की सिक्योरिटी के लिए आपको एक पिन नंबर बताना होगा या फिर आप अपने फोन के लॉक या पासवर्ड को भी चुन सकते हैं।
  • पिन नंबर जानने के बाद टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करके सबमिट करें। आपका गूगल पे अकाउंट बंद कर तैयार हो चुका है।

यह भी पढ़े: इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए? (10+ आसान तरीके)

गूगल पे ऐप पर बैंकिंग अकाउंट लिंक करना

गूगल पे एप पर बैंक अकाउंट लिंक करना काफी आसान तरीका है। बैंक अकाउंट लिंक करने के बाद ही आप किसी को भी पैसा भेज सकते हैं और किसी से भी पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल पे पर बैंक अकाउंट लिंक करने के बाद आपको जो पैसे मिलेंगे, कैशबैक मिलेगा, वह आपके बिना अकाउंट में ही ट्रांसफर किया जाएगा।

  • सबसे पहले गूगल पे ऐप को ओपन करें और प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक करें।
  • गूगल पे अपने प्रोफाइल के विकल्प पर बैंक खाता जोड़ें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने भारत के सभी बैंकों की लिस्ट दिखाई देगी, इस लिस्ट में से अपने बैंक का चयन करें।
  • आपका जिस भी बैंक में खाता है, उस बैंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करवाना।
  • जो मोबाइल आपके बैंक अकाउंट में दिया हुआ है, उसे मोबाइल नंबर से गूगल पर में रजिस्टर करना होता है।
  • उस मोबाइल नंबर को अब आपको यहां पर वेरीफाई करवाना होता है।
  • मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के लिए एक ओटीपी प्राप्त होगी, ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाएगा।
  • मोबाइल वेरिफिकेशन कंप्लीट होने के बाद गूगल पे के साथ आपका बैंक अकाउंट लिंक हो जाएगा।
  • बैंक खाता लिंक होने के बाद यूपीआई पिन सेट करने हेतु बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्रिएट यूपीआई पिन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको नया पेज देखने को मिलेगा।
  • यहां पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होती है, जैसे एटीएम कार्ड का 16 अंकों का नंबर, एटीएम कार्ड पर अंकित एक्सपायरी डेट और एटीएम कार्ड के पीछे सीवीवी नंबर दर्ज करके नेक्स्ट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी प्राप्त होगी, ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें।
  • अब आप जो भी यूपीआई पिन बनाना चाहते हैं, उसको दर्ज करें और कंफर्म करवा दें।
  • कंफर्म करने के बाद टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करने के बाद सबमिट करें। आपका गूगल पे अकाउंट बैंक अकाउंट के साथ लिंक होकर यूपीआई पिन जनरेट कर चुका है। अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल पे इस्तेमाल करने के विकल्प

गूगल पे का इस्तेमाल करके आप किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। जिस व्यक्ति के पास गूगल पे ऐप है, उसे आप सीधे नंबर पर ही पैसा भेज सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई नंबर से पैसा भेजना और प्राप्त करना होता है।

यूपीआई आईडी से भी पैसा भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं। गूगल पे ऐप के जरिए यूपीआई से किसी को भी बैंक अकाउंट पर पैसा भेज सकते हैं। गूगल पे ऐप को ओपन करने के बाद होम पेज पर नया पेमेंट का विकल्प दिखाई देता है। इसके ऊपर क्लिक करने के बाद आपको यूपीआई नंबर, यूपीआई आईडी, गूगल पे नंबर या बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करने का विकल्प मिलता है।

पेमेंट मेथड को सेलेक्ट करने के बाद आप जितना भी पैसा भेजना चाहते हैं, उस राशि को दर्ज करने के बाद नेक्स्ट करें। अब यूपीआई पिन नंबर दर्ज करके पैसा भेज सकते हैं। पैसा भेजने के अलावा गूगल पे पर आपको बिल पेमेंट का भी ऑप्शन मिलता है, जिसमें मोबाइल का रिचार्ज कर सकते हैं।

डीटीएच रिचार्ज कर सकते हैं, इलेक्ट्रिसिटी बिल पे कर सकते हैं, वॉटर बिल पे कर सकते हैं, इसके अलावा गूगल पे एप पर शॉपिंग के भी ऑफर देखने को मिलते हैं। आप गूगल पे से शॉपिंग की भी कर सकते हैं। शॉपिंग करने के अनेक सारे कैशबैक ऑफर देखने को मिलते हैं।

गूगल पे से पैसे कैसे कमाए? (Google Pay se Paise Kaise Kamaye)

गूगल पे एप से पैसा कमाने के कुछ तरीके हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप गूगल पे से पैसा कमा सकते हैं। गूगल पे आपको तरह तरह के पेमेंट करने पर कैसे देता है, जो आप किसी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

गूगल पे से पैसा कमाने के तरीके में सबसे पहले और महत्वपूर्ण तरीका रेफर एंड अर्न का है। आप गूगल पे एप को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, जिससे आपको पैसा मिलेगा।

गूगल पे बिल पेमेंट का ऑप्शन दिखाई देता है। इस ऑप्शन के अंतर्गत आप मोबाइल का रिचार्ज कर सकते हैं, डीटीएच रिचार्ज कर सकते हैं, इलेक्ट्रिसिटी बिल पे कर सकते हैं, रेंट पे कर सकते हैं, वॉटर बिल पे कर सकते हैं, स्कूल की फीस भी कर सकते हैं, इस तरह के बिल पेमेंट करने पर गूगल पे कुछ कैशबैक देता है।

इसके अलावा अगर आप किसी को पहली बार पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं या बड़ी राशि ट्रांसफर कर रहे हैं तो भी आपको कैशबैक मिलता है। इसके अलावा गूगल पे पर समय-समय पर अनेक सारे पैसा कमाने के प्रोग्राम देखने को मिलते हैं। जैसे Lucky Friday Scratch Card.

गूगल पे से पैसा कमाने के तरीके

गूगल पे से पैसा कमाने के कुछ तरीके हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अच्छा खासा कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। गूगल पे आपको कैशबैक के तौर पर पैसों का भुगतान करने पर, शॉपिंग करने पर, बिल पेमेंट करने पर और दोस्तों को रेफर करने पर धनराशि देता है, जो आपके सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होती है।

रेफर एंड अर्न

गूगल पे को ओपन करने पर होम पेज पर ही नीचे रेफर एंड अर्न का ऑप्शन दिखाई देता है। उस पर क्लिक करके सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ गूगल पे एप की लिंक को शेयर करें।

इस लिंक से यदि कोई व्यक्ति उबर ऐप को डाउनलोड करके उसमें रजिस्टर करेगा, तो निर्धारित किए गए कैसे गूगल पर आपको देगा। आमतौर पर ₹100 तक रेफर एंड अर्न के मिलते हैं।

मनी ट्रांसफर

रेखा एंड अर्न के अलावा मनी ट्रांसफर करके भी आप गूगल पे से पैसा कमा सकते हैं। अगर आप गूगल पे से किसी को भी पैसा भेजते हैं, तो इसके बदले गूगल पे आपको कैशबैक के रूप में कुछ पैसे देता है। इसके अलावा गूगल पे पर कुल 10 पेमेंट 50 पेमेंट या 20 पेमेंट होने पर भी बड़ा कैशबैक मिलता है।

रीवार्ड्स प्रोग्राम

समय-समय पर गूगल प्ले द्वारा रीवार्ड्स प्रोग्राम चले जाते हैं। इस प्रोग्राम के अंतर्गत आप जितने भी लोगों को पैसा ट्रांसफर करते हैं। उस पर आपको निश्चित किए गए कैशबैक कार्ड मिलते हैं। इन स्क्रैच कार्ड में निकलने वाले पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं।

हाल ही में चल रहे रीवार्ड प्रोग्राम के तहत आप को कम से कम 5 लोगों को 5 दिन के अंदर ₹5000 ट्रांसफर करने हैं, उसके बदले आपको ₹150 का कैशबैक मिलेगा। इस तरह से समय-समय पर कैशबैक ऑफर मिलते रहते हैं।

गूगल पे वेलकम गिफ्ट

पहली बार गूगल पे को ओपन करने के बाद आप ₹1000 का भुगतान करते हैं, तब आपको ₹₹60 मिलते हैं। इस तरह से समय-समय पर गूगल पर द्वारा वेलकम गिफ्ट प्रोग्राम को बदला जाता है और अलग-अलग भुगतान पर अलग-अलग कैशबैक मिलता है।

स्कैन एंड पे

कुछ खास दुकानों या स्टोर पर क्यूआर कोड को स्कैन करके भुगतान करने पर भी गूगल पे की तरफ से अच्छा खासा कैशबैक देखने को मिलता है। जैसे पेट्रोल पंप, फ्रूट मार्ट इत्यादि। ऐसे स्टोर भुगतान करने से निश्चित किए हुए कैशबैक राशि को देता है।

FAQ

गूगल पे ऐप क्या है?

गूगल पे एक यूपीआई बेस्ट पेमेंट एप्लीकेशन है।

गूगल पे रेफर पर कितना पैसा देता है?

गूगल पे रेफर एंड अर्न पर ₹100 तक प्रदान करता है।

गूगल पे से पैसा कमाने के तरीके कौन-कौन से हैं?

पैसों का भुगतान करना, बिल पेमेंट करना, शॉपिंग करना एवं रिकॉर्ड प्रोग्राम ज्वाइन करना।

गूगल पे भारत में कब लांच हुआ था?

गूगल पर भारत में गूगल Tez नाम से वर्ष 2017 में लांच हुआ था।

निष्कर्ष

गूगल पे भारत में इस समय सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन में से एक हैं। गूगल पे के जरिए आप यूपीआई के द्वारा किसी को भी पैसा भेज सकते हैं एवं बिल पेमेंट कर सकते हैं। गूगल पे एप अपने कैशबैक के लिए जाना जाता है।

गूगल पे एप से पैसा कैसे कमाए? (Google Pay se Paise Kaise Kamaye) इस विषय में पूरी जानकारी आज के इस आर्टिकल में विस्तार से दी हैं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

रोजधन एप से पैसे कैसे कमाएं? (10 आसान तरीके)

फेसबुक से पैसे कैसे कमाएं? (10+ आसान तरीके)

सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाए? (10 बेहतरीन ऐप्स)

व्हाट्सएप से पैसे कैसे कमाएं? (10+ आसान तरीके)

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment