Home » फ्रैंचाइज़ी » हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करें?

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करें?

Hindustan Unilever Distributorship Kaise Le : बहुत सारी ऐसी बड़ी-बड़ी कंपनियां होती हैं, जो डिस्ट्रीब्यूटरशिप देती हैं। ऐसे में ही एक सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी, इस कंपनी के अंतर्गत बहुत सारे प्रोडक्ट आते हैं जैसे कि फूड क्लीनिंग, एजेंट्स पर्सनल केयर प्रोडक्ट, वाटर प्यूरीफायर, कंज्यूमर गुड्स, अन्य 35 ब्रांड के प्रोडक्ट जिनकी कैटेगरी 20 है। यह सभी हिंदुस्तान लीवर कंपनी में आते हैं।

इस कंपनी के द्वारा डिस्ट्रीब्यूटरशिप दी जाती है क्योंकि एक एक शहर में जाकर अपने प्रोडक्ट को बेचना इनके लिए संभव नहीं होता है। ऐसे में कई व्यक्ति डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले लेते हैं और इसके जरिए बहुत ही अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इस कंपनी के अंदर लगभग 21000 से भी ज्यादा कर्मचारी इस समय काम कर रहे हैं।

Hindustan-Unilever-Distributorship-Kaise-Le-
Image: Hindustan Unilever Distributorship Kaise Le

अगर आप भी हिंदुस्तान लीवर कंपनी के द्वारा डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते हैं, तो यह बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए केवल आपको पूंजी की आवश्यकता है, और आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। इसकी डिसटीब्यूटरशिप किस प्रकार ले सकते हैं, आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं, आर्टिकल में अंत तक बने रहिए।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करें? | Hindustan Unilever Distributorship Kaise Le

Table of Contents

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप क्या होती है?

अलग अलग राज्य में अपनी ब्रांच खोलना और अपने कंपनी के नेटवर्क को बढ़ाना डिस्ट्रीब्यूटरशिप कहलाती है। इसके जरिए वह अपने प्रोडक्ट को अच्छी तरह से बेच सकते हैं। इसके लिए कई लोग डीलरशिप लेते हैं, और उनके प्रोडक्ट को बेचकर कंपनी को भी फायदा देते हैं और खुद भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए मार्केट रिसर्च

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप मार्केट रिसर्च कर सकते हैं। मार्केट में जांच पड़ताल करके यह पता कर सकते हैं, कि यह बिजनेस कितना सफल है, इसी के बाद आप इस बिजनेस  को शुरू कर सकते हैं।

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए जगह का चयन

जगह का चयन करते हुए सबसे जरूरी यह है, कि आप लोकेशन अच्छी देखें। इसके लिए आपको ज्यादा जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू कर रहे हैं, तो इसके लिए आप कम जमीन में भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। परंतु बड़े स्तर पर शुरू कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा जमीन की आवश्यकता पड़ेगी।

जैसे कि ऑफिस बनाने के लिए 150 स्क्वायर फीट से 200 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ेगी। गोदाम बनाने के लिए 1500 से 2000 जगह की आवश्यकता पड़ सकती है। इसी के साथ आपको 200 से 400 स्क्वायर फीट जगह की अलग से आवश्यकता पड़ेगी। अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो, इसके लिए आपको कम से कम 2500 से 3000 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ सकती है।

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कुल निवेश

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अच्छी खासी जमीन और लोकेशन की आवश्यकता होगी। बाकी यह आप पर निर्भर करता है, कि आप किस प्रकार की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं। इसके लिए आप जमीन किराए पर भी ले सकते हैं। जमीन खरीदने के साथ-साथ 20 से 25 लाख तक का निवेश करना पड़ सकता है। तभी आप डिसटीब्यूटरशिप ले सकते हैं, क्योंकि इसमें बहुत सारे खर्चे होते हैं।

जैसे जमीन का ख़र्च, इसी के साथ डिस्ट्रीब्यूटरशिप की फीस भी लगती है। सामान रखने के लिए स्टोरेज और गोदाम की भी आवश्यकता होती है। इसी के साथ साधन की भी व्यवस्था करनी पड़ती है, और अन्य खर्च मिला कर दो से ₹400000 का खर्च भी हो जाता है, इसीलिए आपको 20 से 25 लाख का निवेश करना ही पड़ेगा।

यह भी पढ़े : फ्रेंचाइजी कंपनियों के नाम और बिज़नेस कैसे करें?

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको हिंदुस्तान युनिलीवर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जो कि इस प्रकार है;-
  • इसके बाद आपका होम पेज खुल जाएगा वहां पर आपको कांटेक्ट उसका ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
  • जब आप उसके ऊपर क्लिक कर देंगे, तब एक नया पेज खुल जाएगा उसके ऊपर आपको कांटेक्ट इंडिया का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • जब आप कांटेक्ट इंडिया पर क्लिक करेंगे तो, इसके बाद वहां पर एक फॉर्म ओपन होगा उसके अंदर आपको your मैसेज पर सेलेक्ट करके फिर other सेलेक्ट करना होगा।
  • अब वहां पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी उनकी डिटेल आपको सही-सही अच्छी तरह से भरनी है, जैसे कि;-
  • आपका पूरा नाम
  • आपका सरनेम
  • ईमेल आईडी
  • कमेंट यहां पर आपको उस कंपनी के बारे में बताना होगा
  • Your मैसेज पर जब आप क्लिक करेंगे तो वहां पर आपको कंपनी से किस लिए कांटेक्ट करना है इसके बारे में जानकारी देनी होगी
  • जब सभी जानकारी पूरी तरह से भर जाएगी तब आपको सेंड मैसेज पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सारी जानकारी कंपनी के पास चली जाएगी और वह आपसे खुद ही कांटेक्ट कर लेते हैं।

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

जब आप हिंदुस्तान लीवर कंपनी से डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेते हैं, तब उसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है, जिनके बिना आप डिस्ट्रीब्यूटरशिप नहीं ले सकते हैं, दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं;-

  • आईडी प्रूफ जिसमें आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, सलंगन कर सकते हैं।
  • एड्रेस प्रूफ राशन कार्ड, इलेक्ट्रिक सिटी बिल
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • जीएसटी नंबर
  • और भी कई अन्य डाक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं।

इसी के साथ आपको प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट भी दर्ज कराने होंगे, जो हिंदुस्तान लीवर कंपनी डिसटीब्यूटरशिप के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं क्योंकि प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स चेक किए जाते हैं;-

  • जिसमें आपको अपने पूरी प्रॉपर्टी के कागज जिसमें टाइटल और एड्रेस जरूर होना चाहिए मांगे जाते हैं।
  • Lease एग्रीमेंट
  • NOC

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए लोन

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए भारत सरकार द्वारा मेक इन इंडिया को प्रमोट करने के लिए सभी बैंकों के द्वारा बिजनेस लोन बहुत ही आसानी से मिल जाता है, जिसे हम आसान भाषा में मुद्रा लोन कहते हैं।

इस लोन में बहुत ही कम ब्याज दर मिलती है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं, और आपके पास पर्याप्त राशि नहीं है, तो आप भारत सरकार के द्वारा लोन ले सकते हैं।

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए स्टाफ

अगर आप युनिलीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्टाफ और कर्मचारी की आवश्यकता जरूर पड़ेगी क्योंकि आप इस बिजनेस को अकेले नहीं चला सकते हैं। अलग-अलग जगह पर डिलीवरी करने के लिए लोगों की आवश्यकता पड़ती है। इसी के साथ एक व्यक्ति की आवश्यकता ऑफिस में भी पड़ती है, इसीलिए आपको कम से कम 5 से 7 प्रशिक्षित कर्मचारी की आवश्यकता पड़ सकती है।

यह भी पढ़े : किसी कंपनी की एजेंसी कैसे ले?

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप बिजनेस में लाभ

इस बिजनेस के द्वारा आपको बहुत ही अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि;-

  • यह एक बहुत ही फेमस ब्रांड है, इसकी प्रोडक्ट बेचने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • कंपनी के द्वारा पहले से ही प्रोडक्ट के रेट निर्धारित किए जाते हैं, इसीलिए रेट को लेकर कभी भी ग्राहक से दिक्कत नहीं मिलती है, जिसके जरिए आपको बहुत ही अच्छा लाभ मिल सकता है।
  • सबसे बड़ा फायदा यह होता है, कि आपको ग्राहक के लिए कहीं इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि, यह एक भरोसेमंद कंपनी है जिसके जरिए ग्राहक अपने आप ही आपके पास आएंगे।
  • प्रोडक्ट बिकने पर 5 से 8% मार्जिन कंपनी के द्वारा दिया जाता है इसी के साथ ग्रह के द्वारा आपको रेट भी अलग मिल जाता है, इसीलिए इसमें बहुत ही अधिक लाभ मिलने की संभावना रहती है।

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप कॉन्टैक्ट नंबर

Hindustan Unilever limited

Unilever house ,

B.D sawant marg,

Chakama, Andheri(E)

Mumbai- 400 009

मुंबई हेड ऑफिस- 02250433000

दिल्ली ऑफिस-01245094101

चेन्नई ऑफिस-04471206150

कोलकाता ऑफिस-03371113500

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप बिजनेस में जोखिम

जैसा कि हमने आपको बताया कि यह एक जानी मानी कंपनी है, इसीलिए आपको इस बिज़नेस में किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा, क्योंकि यह एक ऐसी कंपनी है, जहां पर ग्राहक अपने आप ही आते हैं, इसीलिए भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

FAQ

हिंदुस्तान युनिलीवर के प्रोडक्ट कौन-कौन से हैं?

हिंदुस्तान युनिलीवर के अंतर्गत 35 प्रोडक्ट आते हैं, जैसे कि अन्नपूर्णा नमक और आटा, ब्रुक बॉन्ड, किसान केचप, लिप्टन चाय, मैग्नम आइस क्रीम, ब्रू कॉफी, क्वालिटी वॉल अन्य और भी प्रोडक्ट हिंदुस्तान युनिलीवर में आते हैं।

हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी कहां की कंपनी है?

वैसे तो यह है कंपनी इंग्लैंड की है यह यूनिलीवर का एक भाग है, जिसे भारत में पंजीकृत करवाया गया है और इसका मुख्य कार्यालय मुंबई में है।

क्या यह कंपनी भरोसेमंद है और इसकी स्थापना कब हुई थी?

जी हां, यह बहुत ही पुरानी कंपनी है इसीलिए इस कंपनी पर भरोसा किया जा सकता है, इस कंपनी की स्थापना 17 अक्टूबर 1933 में हुई थी।

क्या यह बिजनेस एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है?

जी हां, यह बहुत ही अच्छा बिजनेस आइडिया है, क्योंकि इसमें ग्राहक आपको ढूंढने नहीं पड़ते हैं, ग्राहक अपने आप ही आपके पास आ जाते हैं, इसीलिए आपको अधिक से अधिक लाभ मिलता है।

निष्कर्ष

अगर आप भी हिंदुस्तान युनिलीवर प्रोडक्ट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते हैं, तो यह एक बहुत ही अच्छा विचार है, क्योंकि इसके जरिए आपको भविष्य में बहुत ही अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, क्योंकि यह एक भरोसेमंद कंपनी है, इसके जरिए आप बेहतर कमाई कर सकते हैं।

आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, और हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप कमेंट सेक्शन में कमेंट भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) फ्रेंचाइजी कैसे लें?

डी मार्ट फ्रैंचाइज़ी कैसे लें?

डोमिनोज पिज़्ज़ा की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

बर्गर किंग फ्रैंचाइज़ी कैसे ले?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment