Home » बिजनेस आइडिया » मास्क बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

मास्क बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

Mask Making Business in Hindi: आज पूरी दुनिया भर में एक बहुत बड़ी बीमारी करोना महामारी ने अपना कहर इस तरह से बरसाया हुआ है, जिसकी वजह से लोग आज बहुत अधिक डरे और सहमे हुए हैं। ऐसे में सभी लोग चाहते हैं कि इस वायरस से उन को सुरक्षा प्रदान हो। इसकी वजह से आज के समय में लोगों ने मास्क लगाकर अपने काम को करना शुरू कर दिया है।

अधिकतर लोग तो वायरस से बचने के कारण अपने पूरे शरीर को ही ढक कर घर से निकलते हैं। लेकिन सभी देशों में सरकार के द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों को जरूरत के लिए ही घर से बाहर निकले और बिना मास्क के घर से बाहर ना निकले ऐसे में सर्जिकल मास्क अनिवार्य किया।

Mask Making Business in Hindi
Image: Mask Making Business in Hindi

मास्क बनाने का व्यापार बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आज लोग बहुत अधिक संख्या में मास्क के व्यापार को कर रहे हैं। यह बहुत अधिक मार्जन कमाने वाला व्यापार है। आइए जानते हैं इस व्यापार के बारे में किस तरह से व्यापार को शुरू किया जा सकता है, कितनी लागत से इसको शुरू कर सकते हैं, किस-किस तरह के मास्क बनाने का काम किया जा सकता है।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

मास्क बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? | Mask Making Business in Hindi

Table of Contents

मास्क व्यापार की शुरुआत

मास्क का इस्तेमाल अधिकतर डॉक्टर ऑपरेशन करते समय करते हैं। लेकिन आज के समय में जब से पूरे विश्व में कोरोना महामारी फैली है। इसकी वजह से सभी को मास्क पहनना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। क्योंकि यह एक बहुत बड़ी भयानक बीमारी है, इस महामारी से बचाव के लिए ही मास्क का पहनना बहुत जरूरी हो गया है।

आज मार्केट में अलग-अलग प्रकार के मास्क बनाए जाते हैं, जिनसे हमें सुरक्षा प्रदान होती है। धीरे-धीरे हमारे देश में मास्क की डिमांड इतनी बढ़ रही है। इसको पूरा करने के लिए लोगों ने मास्क बेचने की प्रक्रिया को मास्क का बिजनेस शुरू दिया है।

हमारे देश के हर राज्य, नगर, गांव कच्चे सभी जगह पर लोगों ने सख्त निर्देश देकर लोगों को समाप्त करने के लिए कहा है। इसीलिए मास्क लगाने की शुरुआत इस कोरोना महामारी की वजह से सभी लोगों के लिए अनिवार्य हो गई है।

मास्क क्या है?

मास्क कपड़े और प्लास्टिक के बने हुए होते हैं। मास्क में रबड़ और कपड़े की बनी हुई बद्दी लगी हुई रहती है, जिसको कान के सहारे नाक को ढकने के लिए किया जाता है। मास्क के अंदर जब इंसान सांस लेता है तो हवा में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस मास्क की वजह से अंदर नहीं पहुंच पाते है। मास्क के बाहर ही रह जाते हैं, इसलिए हम आपको पहनना जरूरी होता है। बाजार में आजकल प्लास्टिक, रबड़ और कपड़ों के मास्क बनाए जा रहे हैं।

मास्क के प्रकार

पहले के समय में मास्क का उपयोग मेडिकल के लाइन में ज्यादा हुआ करता था। अधिकतर लोग इसका प्रयोग नहीं करते थे लेकिन आज इस कोरोना महामारी के चलते हर व्यक्ति ने मास्क पहनना शुरू कर दिया है। सरकार के द्वारा भी इसको अनिवार्य कर दिया गया है।

इसीलिए मार्केट में आज बहुत प्रकार के फेस मास्क देखने को मिलते हैं, जिनको लोग अपनी सुरक्षा के लिए अपने मुंह पर लगाते हैं। आज बाजार में कई प्रकार के फेस मास्क आपको देखने को मिलते हैं।

  • सर्जिकल मास्क
  • N-95 मास्क
  • पॉल्यूशन मास्क
  • होममेड मास्क

1. सर्जिकल मास्क

इस प्रकार के मास्क का प्रयोग पहले अस्पतालों में छोटे-छोटे क्लिनिको में काम करने वाले कर्मचारी जैसे डॉक्टर और कंपाउंडर आदि सभी लोग मरीजों की देखभाल करने के दौरान पर अपने फेस पर लगाते थे या फिर इन मास्क का उपयोग ऑपरेशन थिएटर में भी डॉक्टर ऑपरेशन करते समय करते हैं

क्योंकि जो मरीज है, उसके शरीर में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया उनके साथ के द्वारा शरीर के अंदर ना पहुंचे, इसलिए सर्जिकल मास्क लगाया जाता है ताकि इन हानिकारक बैक्टीरिया से बचाव किया जा सके।

कोरोना महामारी के बाद सर्जिकल मास्क आजकल सभी लोग प्रयोग में करने लगे हैं। इस मास्क की सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि यह मास्क मेडिकल उपयोग के द्वारा बने हुए होते हैं और इनकी गुणवत्ता भी बहुत अच्छी होती है। इनका निर्माण भारत सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए आइए में सेफ्टी के नियम और कानून को फॉलो करते हुए बनाया जा रहा है।

अक्सर देखा गया है कि इस कोरोना महामारी के चलते हुए भी लोगों को अपने काम के लिए घर से बाहर भी निकलना पड़ता है। बाहर निकलने पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले व्यक्तियों से या फिर हवा में मौजूद प्रदूषण और बैक्टीरिया से भी संक्रमित होने का खतरा हमेशा बना रहता है। हमारे वातावरण में बहुत प्रकार की बीमारी फैलाने वाले वायरस और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

इनके बचाव के लिए ही सर्जिकल मास्क को पहनना उपयुक्त होता है। सर्जिकल मास्क किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध किए जाते हैं। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है। बहुत कम कीमत के होते हैं, जिनको हर कोई व्यक्ति खरीद सकता है। यह मात्र ₹10 में मिल जाता है। इनका प्रयोग एक बार नहीं किया जाता है, दिन में 8 से 10 घंटे तक का उपयोग में लिया जा सकता है।

अगर आप व्यापार की शुरुआत सर्जिकल मास्क के द्वारा करना चाहते हैं तो इस व्यापार में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। क्योंकि अधिकतर लोग सर्जिकल मास्क का प्रयोग भी करते हैं, इसके लिए आपको लागत थोड़ी अधिक लगानी होती है। क्योंकि इसमे मास्क बनाने का काम मशीनों के द्वारा होता है।

2. N-95 मास्क

N95 मास्क का निर्माण पहली बार सन 1995 में किया गया था। यह अमेरिका की एक कंपनी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ से प्रमाणित है। N-95 मास्क N-95 रेस्पिरेटर, एक प्लेट फिल्टरिंग, फेसपीस रेस्पिरेटर है। इस मास के द्वारा हवा में मौजूद बैक्टीरिया और प्रदूषण को 95% तक फिल्टर किया जा सकता है।

इसका निर्माण मेडिकल क्षेत्र में उपकरण बनाने वाली बहुत सी कंपनियों के द्वारा किया जाता है। आज N95 मस्क कि भारतीय बाजार में कीमत ₹600 से शुरू होती है और इसका उपयोग एयर फिल्टर को बदल कर बार-बार उपयोग में लिया जा सकता है। n95 मस्क के व्यापार के लिए भी आप शुरू करें अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

मार्केट में यह मात्र बहुत महंगे मिलते हैं। क्योंकि इसमें लगे हुए फिल्टर को बदल-बदल कर प्रयोग में लिया जा सकता है। अगर आप केवल इस मास्क का ही व्यापार शुरू कर रहे हैं तो उसमें भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

3. पॉल्यूशन मास्क

हमारे पूरे विश्व में बढ़ते हुए औद्योगिकरण और उनमें से निकलने वाली दुआओं में मौजूद हानिकारक गैस और कार्बन डाइऑक्साइड गैस के हवा में मिल जाने से पूरा वातावरण प्रदूषित हो गया है। पूरे विश्व में लगातार वाहनों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। वाहनों में डीजल और पेट्रोल का प्रयोग होता है, उन से निकलने वाले धुएं से हमारा पूरा वातावरण प्रदूषित हो गया है।

हवा में मौजूद हानिकारक गैसों और कोरोना वायरस की वजह से मनुष्य के शरीर में जब इंसान सांस को अपने अंदर खींचता है तो वह हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस की वजह से बहुत सी बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। इसीलिए पॉल्यूशन मास्क का उपयोग इन हानिकारक वायरस हानिकारक गैसों के बचाव के लिए होता है। पोलूशन मास्क का उपयोग व्यक्ति के कार्य क्षेत्र में भी किया जाता है ताकि इनका प्रयोग धोकर दोबारा किया जा सके।

4. होममेड फेस मास्क

संपूर्ण विश्व में जब से करोना वायरस फैला है तब से फेस मास्क लगाने की मांग बहुत अधिक पड़ गई है। इन मास्को की पूर्ति के लिए भारत सरकार ने सभी लोगों के लिए घर पर ही फेस मास्क बनाने के लिए छूट दे दी है। कोई भी व्यक्ति आसानी से बिना किसी कानूनी गतिविधि या रोक-टोक के घर पर मास्क बनाकर उनको बाजार में आसानी से बेच सकता है।

इसके लिए भारत सरकार के कोई सेफ्टी रूल्स को भी फॉलो नहीं करना पड़ता। खास मशीनों की भी जरूरत नहीं होती है। बस सिलाई मशीन की आवश्यकता होती है और अच्छे प्रकार का कपड़ा चाहिए होता है, जिसको काटकर सील कर होममेड फेस मास्क तैयार किया जाता है। हालांकि होममेड फेस मास्क से ज्यादा सुरक्षा नहीं होती है। इसको पहनने के बाद भी संक्रमण का खतरा बना ही रहता है।

होममेड फेस मास्क बनाकर व्यापार को घर से भी शुरू किया जा सकता है। इसको महिलाएं आज अधिकतर अपने घरों से ही कर रही हैं। क्योंकि इस व्यापार में बहुत कम पैसा लग रहा है और घर से ही अलग-अलग प्रकार के मास्क बनाकर मशीन की सहायता से महिलाएं बाजारों में बेच रही है। इसमें अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

यह मास्क अक्सर कोटन के होते हैं। इनको धोकर वापस में काम में भी लिया जा सकता है। हालांकि यह बात पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते हैं। घर बैठे इस काम को शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

मास्क बनाने के व्यापार के लिए योजना

मास्क बनाने के व्यापार को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ मशीनों की जानकारी प्राप्त करनी होगी, जिससे अलग-अलग प्रकार के मास्क तैयार किए जाते हैं। उसके बाद इसके लिए कच्चा माल कहां से कम कीमत में सही अच्छी क्वालिटी वाला मिल सकता है, उसके बारे में जानकारी रखनी होगी। फिर आपको एक निश्चित जगह का चुनाव करना होगा, जहां पर आप अपने व्यापार को शुरू कर सको।

इसके अलावा आपको सभी प्रकार के मास्क बनाने की ट्रेनिंग भी लेनी होगी या फिर मास्क बनाना सीखना होगा। उसके बाद अपने व्यापार को शुरू करना होगा। इसके अलावा अपने व्यापार के लिए एक वाहन की भी व्यवस्था रखनी होगी ताकि आप अपने माल को लोगों तक पहुंचा सको।

आपको यह भी निश्चित करना होगा कि आप अपने व्यापार में किस-किस प्रकार के मास्क बनाने का काम शुरू करना चाह रहे है, उस हिसाब से ही अपने व्यापार का बजट निर्धारित करना होगा। क्योंकि मार्केट में सभी प्रकार के मास्क अलग-अलग कीमतों पर मिलते हैं।

मास्क के व्यापार के लिए जगह का चुनाव

मास्क बनाने के व्यापार के लिए आप शुरुआत घर पर भी कर सकते हैं। लेकिन आप यदि ऐसी जगह पर है, जहां से सामान को लाने ले जाने में समस्या है तो वह जगह आपके लिए सही नहीं रहती है। इसीलिए अगर आप बड़े मार्केट के पास में कोई स्थान लेकर इस व्यापार को शुरू करते हैं तो अच्छा लाभ कमा सकते हैं और व्यापार को बढ़ने में भी आपको सहायता मिल जाएगी।

मास्क व्यापार के लिए लागत

जब आप मास्क बनाने का व्यापार शुरू कर रहे है, इसके लिए आपको कम से कम लागत में भी घर बैठे शुरू कर सकते है। आप अपने घर में ही मशीन के द्वारा अलग-अलग प्रकार के मास्क बनाकर इस काम को कर सकते है। इसके अलावा मास्क बनाने वाले 2 या 3 कारीगर रखकर भी इस कार्य को कर सकते है। इस व्यापार की शुरुआत 20 हजार से भी कर सकते है।

इसके अलावा अगर आप बड़े स्तर पर इस काम को करना चाहते है तो सबसे अधिक खर्चा इस व्यापार में मशीनों के ऊपर आता है। अगर आप मास्क बनाने की छोटी मशीन से इस व्यापार को शुरू करते है तो आपको 3 से 5 लाख रूपये की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा अगर आप बड़े स्तर पर काम करना चाह रहे है और फुली ऑटोमेटिक मशीन के साथ इस काम को शुरू करोगे तो आपको 15 से 20 लाख रूपये की जरूरत होगी।

मास्क बनाने के लिए जरूरी सामान

जब भी कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो उसके लिए बहुत से महत्वपूर्ण सामानों की जरूरत पड़ती है, जिनके बिना व्यापार को शुरू करना असंभव होता है। अगर व्यापार घर से शुरु करते हैं तो ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है। लेकिन व्यापार को बड़े स्तर पर करते हैं तो बहुत सी चीजों की जरूरत होती है।

मास्क के व्यापार के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के कपड़े रबड़ और कुछ मशीनों की आवश्यकता होती है। मशीन में एक तो सेमी ऑटोमेटिक मशीन आती है और दूसरी फुली ऑटोमेटिक मशीन आती है। इनके द्वारा आप मास्क का निर्माण आसानी से कर सकते है। मास्क के व्यापार को शुरू करने के लिए जिन जिन जरूरी सामानों की आवश्यकता होती है, वह निम्न प्रकार से है:

  • बजट
  • जमीन
  • सहीं बिजनेस प्लान
  • बिल्डिंग
  • मशीन
  • बिजली व पानी की सुविधा
  • कच्चा माल
  • कर्मचारी
  • वाहन

सबसे ज्यादा जरूरी चीज इसमें कपड़े की होती है। इस प्रकार के कपड़े का प्रयोग मास्क बनाने के लिए किया जाता है, जिससे बैक्टीरिया और हानिकारक वायरस से मानव शरीर का बचाव किया जा सके।

यह भी पढ़े: 51+ कम पूँजी में शुरू होने वाले बिज़नेस आइडियाज

मास्क व्यापार के लिए सरकार के द्वारा लोन

मास्क बनाने की व्यापार शुरू करने के लिए आपके पास अधिक राशि नहीं है तो आप सरकार के द्वारा चलाई गई मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत सरकार से लोन ले सकते है। आज हमारे देश में सरकार सभी बेरोजगार व्यक्तियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है, जिसमें लोगों को रोजगार करने के लिए लोन प्रदान कर रही है। आप अपने व्यापार के लिए सरकार से 15 से 20 लाख रुपए का लोन ले सकते है।

मास्क के व्यापार के लिए लाइसेंस

एक प्रकार से आज के समय में मास्क के व्यवसाय को शुरू करने के लिए कोई पंजीकरण और लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि यह एक ऐसा उत्पादन है, जिसको कोई व्यक्ति कर सकता है और कोई भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकता है। अगर आप अपने घर पर ही मशीन लगाकर इस व्यवसाय को करते हैं तो आपको एक  लाइसेंस लेना होगा।

इसके अलावा आपको जीएसटी नंबर भी करवाना होगा और एमएसएमई के अंतर्गत अपने व्यापार का पंजीकरण करवाना का होगा। घर पर सिलाई करके अगर आप मास्क बनाने का काम करते हो तो उसके लिए लाइसेंस जरूरी नहीं होता है।

मास्क व्यापार के लिए कारीगर

मास्क बनाने के व्यापार के लिए जिन-जिन जरूरी स्टाफ की आवश्यकता होती है। उनमें टेलर, मार्केटिंग के लिए, एग्जीक्यूटिव, डिलीवरी ब्वॉय आदि की अब जरूरत होती है। टेलर के द्वारा मास्क को बनाने का काम होता है और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के द्वारा आपके फेस मास्क की जानकारी या मार्केटिंग शहर क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर पर पहुंचाई जाती है।

इसके अलावा वहां से और ऑडर भी लेकर आने का काम इनके द्वारा किया जाता है। उसके बाद बारी आती है, माल को पहुंचाने की उसके लिए डिलीवरी ब्वॉय की आवश्यकता पड़ती है। वह सभी जगहों पर माल को पहुंचाने का काम करता है।

मास्क व्यापार में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

आज भी हमारे देश में बहुत सी कामकाजी महिलाएं हैं। वह घर पर ही अपने काम के लिए सीमित रह जाती हैं, उनको अपने घर के कामों से बिल्कुल भी फुर्सत नहीं मिलती। वह किसी अच्छी बड़ी कंपनी में काम कर सके लेकिन घर के कामों से उनके पास में बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाता कि वह घर के बाहर जाकर कुछ काम कर सके और वहां से कुछ आमदनी के रूप में पैसा बचा सके।

आज मास्क बनाने के व्यापार के लिए महिलाओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर मिला है जब से करोना महामारी ने पूरे विश्व में अपना कहर बरसा रखा है। ऐसे में भारत सरकार के नियमों के अंतर्गत फेस मास्क लगाना हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गया है। ऐसे में महिलाएं कुछ समय निकालकर घर से ही इस काम की शुरुआत कर सकती हैं और इसका लाभ उठा सकती हैं।

लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई और अपने परिवार की सहायता मास्क बनाने की व्यापार को अपने घर से ही शुरू करके परिवार की मदद कर सकती हैं और अच्छा लाभ भी कमा सकती हैं।

मास्क के व्यापार के लिए मार्केटिंग

मास्क के व्यापार को शुरू करने के लिए सबसे ज्यादा इसमें जरूरत मार्केटिंग की होती है। क्योंकि जब व्यापार की शुरुआत करते हैं तो जो माल बन जाता है, उसको बेचने की भी जरूरत होती है। उसके बाद ही आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होता है।

आज मार्केट में अलग-अलग प्रकार के मात्र का व्यापार किया जाता है। ऐसे में आप सभी प्रकार के मास्क को अगर मार्केट में बेच रहे हैं, किस प्रकार से आप अपनी मार्केटिंग करके इस व्यापार को बढ़ा सकते हैं आइए जानते हैं:

1. होलसेलर मार्केटिंग

अगर आपने मास्क बनाने का काम किया है तो आप बाजार में किसी भी होलसेलर के पास में अपने माल को बेच सकते हैं। वो आपके माल को जितने भी मार्केट में रिटेल के दुकानदार हैं, उनको बेच सकते हैं। ऐसे में आपका माल बहुत जल्दी बिक जाएगा। किसी भी व्यापार में व्यक्ति अपना माल होलसेलर के व्यपारियो के पास ही देखते हैं। इससे आपके पैसे भी बसते हैं और समय की भी बचत हो जाती है।

आपने जितने भी तरह के मास्क बनाने का काम जैसे सर्जिकल मास्क, पॉल्यूशन मस्क, n95 मस्क, होममेड मास्क आदि का काम शुरू किया है, उन सभी को होलसेल व्यापारियों के पास भेजने से आपको फायदा मिल सकता है। होलसेल मार्केटिंग में मुनाफा थोड़ा कम प्राप्त होता है। सिर्फ इसमें आप की बिक्री बहुत अच्छी हो जाती है।

2. रिटेल मार्केटिंग

अगर आप मास्क बनाने के व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो एक रिटेल व्यापारी के रूप में भी अच्छा कमा सकते हैं। अगर आप अपना माल होलसेल दुकानदारों को ना देकर सीधे ग्राहकों को दे उससे आपको रिटेल दुकानदारों का लाभ भी मिल जाएगा और ग्राहकों को कम दाम पर मास्क मिल जाएंगे, इससे आपको फायदा अच्छा मिल जाएगा।

मास्क को रिटेल में बेचने के तरीके

  • रिटेल की शॉप खोल कर
  • मास्क की स्टाल लगाकर
  • मोबाइल शॉप पर
  • अन्य किसी दुकान पर

3. ऑनलाइन मार्केटिंग

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं आज के समय में अधिकतर लोग ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं। यह खरीदारी घर बैठे मोबाइल फोन या कंप्यूटर की मदद से कहीं पर भी की जा सकती है। ऐसे में आपको अच्छे डिस्काउंट भी मिल जाते हैं और आपके द्वारा खरीदे गए सामान की फ्री होम डिलीवरी भी दे दी जाती है।

आप किसी अच्छी ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से अपने सामान को बेच सकते है। इसके अलावा खुद की एक वेबसाइट बनाकर भी अपने प्रोडक्ट को बेचकर अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

मास्क के व्यापार में होने वाला मुनाफा

मास्क बनाने की व्यापार में अगर आप इस काम को घर बैठे शुरू करते है तो आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। अलग-अलग फेस मास्क बनाने में अधिकतम लागत 10 से 15 रूपये तक की एक मास्क बनाने पर आती है। मार्केट में सभी मास्क को आप ₹30 से लेकर ₹100 तक बेच सकते है।

अगर छोटे स्तर पर काम को शुरू कर रहे है तो आप महीने में 10000 से 20000 रूपये शुरुआत में कमा सकते है। इसके अलावा बड़े स्तर पर अगर काम को शुरू कर रहे है तो आप महीने में लाखों की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

मास्क बनाने के व्यापार में होने वाला नुकसान

मास्क बनाने के व्यापार में अगर आपके मास्क बनाने की क्वालिटी अच्छी नहीं है तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आपको मास्क बनाने का तरीका आना चाहिए, अच्छे प्रकार के मात्र बनाने आने चाहिए। इसके अलावा आपको व्यापार करने का तरीका भी आना चाहिए।

कोई भी व्यापार हो उसमें रिस्क तो हमेशा उठाना ही पड़ता है। ऐसे में आप अपने व्यापार में अगर अपने माल की क्वालिटी अच्छी रखेंगे तो कोई नुकसान नहीं होगा। अगर क्वालिटी अच्छी नहीं होगी तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

FAQ

मास्क बनाने की व्यापार की शुरुआत कितने रुपए से की जा सकती है?

10 से 20 हजार।

मास्क बनाने के व्यापार की शुरुआत क्या घर से भी कर सकते हैं?

जी हां।

मास्क कितने प्रकार के होते हैं?

4 प्रकार के।

क्या मास्क बनाने के व्यापार के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है?

लघु उद्योग में तो नहीं होती लेकिन बड़े स्तर पर करने के लिए आवश्यकता होती है।

क्या मास्क बनाने के व्यापार में भी नुकसान की संभावना होती है?

जी हां।

निष्कर्ष

मास्क बनाने की व्यापार में पिछले 2 वर्षो में बहुत अधिक वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में बहुत सी कामकाजी महिलाओं और पुरुषों ने भी करोना महामारी के चलते अपनी नौकरियां गवा दी थी। ऐसे में लोगों ने अपने घर से मास्क बनाने की व्यापार की शुरुआत की थी। क्योंकि लोग मास्क बनाने के व्यापार को शुरू करके अपने घर खर्च को चला रहे थे। इस व्यापार में ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं होती है। सरकार के द्वारा छोटे व्यापार को शुरू करने के लिए लोन भी दिए जा रहे हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख मास्क बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? (Mask Making Business in Hindi) पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

घरेलू महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया

30+ महिलाओं के लिए पार्ट टाइम बिजनेस आइडियाज

अगरबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

नमकीन बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment