Home » फ्रैंचाइज़ी » नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

Nestle Distributorship in Hindi : ऐसी बहुत सारी कंपनियां है, जिसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर हम अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इंडिया में बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां है। इसी के साथ आज हम आपको नेस्ले कंपनी की एजेंसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना बहुत ही आसान है, और इस बिजनेस के जरिए आप बहुत ही अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Nestle-Distributorship-in-Hindi-
Image : Nestle Distributorship in Hindi

नेस्ले कंपनी के अंतर्गत सभी प्रकार के फ़ूड प्रोडक्ट आते हैं, जैसे कि मिल्क प्रोडक्ट, चॉकलेट, कॉफ़ी और भी कई छोटे-छोटे ब्रांड इस कंपनी के तहत आते हैं। यह ऐसी कंपनी है जिसका व्यापार 189 देशों के अंदर फैला हुआ है। इस बिजनेस के तहत 339,000 लोग काम करते हैं, और हर कोई इस कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहता है, तो पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल में अंत तक बने रहिए।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें? | Nestle Distributorship in Hindi

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप क्या होती है?

जैसा कि आप जानते हैं, नेस्ले बहुत ही बड़ी कंपनी है, तो यह कंपनी हर जगह अपना नेटवर्क फैलाना चाहती है। इसके लिए वह डिस्ट्रीब्यूटरशिप देती हैं, क्योंकि उनके लिए हर जगह जाना संभव नहीं होता है, इसीलिए वह डीलर के द्वारा अपने प्रोडक्ट को मार्केट में पहुंच आती है। सभी लोग डीलरशिप के द्वारा मार्केट से प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं, इसके जरिए कई लोगों को फायदा होता है।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप ऑफिशियल वेबसाइट

Https://www.nestle.in/brands/beverages

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए मार्केट रिसर्च

जब भी आप कोई बिजनेस शुरू करते हैं, तब उससे पहले आपको मार्केट रिसर्च करना बहुत ही जरूरी होता है। मार्केट रिसर्च करके आप कंपनी के बारे में पता कर सकते हैं। इसी के साथ यह पता कर सकते हैं, नेस्ले प्रोडक्ट के मार्केट में डिमांड कितनी ज्यादा है, किन प्रोडक्ट की डिमांड ज्यादा है, किन प्रोडक्ट को आप मार्केट में ज्यादा बेच सकते हैं। जब सभी जांच पड़ताल पूरी हो जाए, तभी आप डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए जगह का चयन

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं, नेस्ले बहुत ही बड़ी कंपनी है। इसके प्रोडक्ट मार्केट में बहुत ही ज्यादा बिकते हैं, इसीलिए इस बिजनेस को अगर आप शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कम से कम 800 स्क्वायर फीट की जगह की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसी के साथ आपको एक ऑफिस की भी आवश्यकता होगी और सामान रखने के लिए एक गोदाम की भी जरूरत पड़ेगी, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप जमीन किराए पर भी ले सकते हैं।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कुल निवेश

अब आप नेस्ले डिसटीब्यूटरशिप को शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निवेश करने की आवश्यकता जरूर पड़ेगी क्योंकि ऐसे बिजनेस करने के लिए ज्यादा पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर आप चाहें तो इसकी फ्रेंचाइजी भी ले सकते हैं, इसका खर्चा लगभग ₹500000 तक का आता है।

बिजनेस को सेट अप करने के लिए कम से कम 500000 और अन्य खर्चों को मिलाकर कम से कम 15 से 2000000 रुपए तक का खर्चा जरूरी है, जबकि जमीन आपकी खुद की होगी तभी आपको इतना निवेश करना होगा अन्यथा 3000000 रूपए तक का भी खर्चा आ सकता है।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन

  • नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जो कि इस प्रकार है
  • ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको वहां पर कांटेक्ट अस का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

ईमेल के द्वारा आप पूरी जानकारी वहां पर भर सकते हैं, जैसे कि;-

  • आपका पूरा नाम
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • आप की लोकेशन
  • पूरा पता
  • किस एरिया में डीलरशिप लेना चाहते हैं।

इन सब के जरिए आपको कंपनी में मैसेज करना होगा।

जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी वहां पर आपका मैसेज पहुंच जाएगा, तब कंपनी के द्वारा आप से कांटेक्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़े: फ्रेंचाइजी कंपनियों के नाम और बिज़नेस कैसे करें?

इसके पश्चात अगर वह आपको फ्रेंचाइजी देना चाहते हैं, तो इन सभी कामों को पूरा करने के लिए 10 से 12 हफ्ते का समय लग जाता है, इसके पश्चात आपको कंपनी के द्वारा डीलरशिप मिल जाती है।

इसी के साथ आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपको कंपनी में कांटेक्ट करना होगा। अगर उन्हें आपका प्रस्ताव पसंद आता है, तब वह डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए हां कर देते हैं और रजिस्ट्रेशन हो जाता है।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आईडी प्रूफ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, इत्यादि।
  • एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड, इलेक्ट्रिक सिटी बिल
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • फोटोग्राफ
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट मतलब प्रॉपर्टी कागजात
  • जीएसटी नंबर रजिस्ट्रेशन
  • और भी अन्य डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ सकती है।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए लोन

अगर आप नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते हैं, और इसके लिए आपके पास पर्याप्त राशि नहीं है, तो सरकार के द्वारा ऐसे बिजनेस के लिए मुद्रा लोन दिया जाता है। जिसके जरिए आप अपने बिजनेस को आराम से शुरू कर सकते हैं। यह स्कीम प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, और बिजनेस कर सकते हैं।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए स्टाफ

अगर आप नेस्ले डिसटीब्यूटरशिप लेते हैं, तो इसके लिए आपको स्टाफ की आवश्यकता जरूर पड़ेगी। आप कम से कम 5 से 7 कर्मचारी रख सकते हैं। इसी के साथ एक कर्मचारी की आवश्यकता आपको ऑफिस में भी पड़ेगी। इसी के साथ माल डिलीवरी करने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप में लाभ

अगर आप नेस्ले डिसटीब्यूटरशिप लेते हैं, तो इसके जरिए आप 10 से 15% तक का प्रॉफिट आराम से निकाल सकते हैं। इसी के साथ यह प्रॉफिट आपकी सेलिंग पर भी निर्भर करता है, जितनी अधीक आपकी सैलिंग बढ़ेगी, उतना ही अधिक आपको लाभ मिलेगा। अगर आप अच्छे से बिजनेस करेंगे तो इसकी जरिया ₹50000 महीना तक आराम से कमा सकते हैं, और यह कमाई धीरे-धीरे बढ़ भी सकती है।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कांटेक्ट नंबर

Corporate office

Nestle india Ltd.

Nestle house, jacaranda marg M block

DLF city phase II, national Highway 8

Gurgaon 122002, india

कांटेक्ट करने के लिए ईमेल

कंज्यूमर सर्विसेज wecare@in.nestle.com

इन्वेस्टर रिलेशंस investor@in.nestle.com

टोल फ्री नंबर- 18001031947

नेस्ले हेड ऑफिस नंबर- +91 124 238 9300

फैक्स- +91 124 238 9399

जनरलिस्ट इंक्वायरी नंबर- +91 124 3321824 / 1275

यह भी पढ़े : किसी कंपनी की एजेंसी कैसे ले?

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप में जोखिम

अगर आप नेस्ले डिसटीब्यूटरशिप लेते हैं, तो इस बिजनेस में आपको किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं होगा, क्योंकि यह एक ब्रांडेड कंपनी है, इसका नाम पूरी दुनिया में है। यह बहुत से देशों में काम करती है, इसीलिए यह बिल्कुल भरोसेमंद कंपनी है, इसीलिए इस कंपनी के साथ बिजनेस करना बहुत ही फायदेमंद होगा।

नेस्ले कंपनी के प्रोडक्ट

  • नेस्ले मैगी
  • किटकैट चॉकलेट
  • नेस्ले मिल्कमैड
  • नेस्ले मंच
  • केचप
  • Nestle nescafe
  • नेस्ले सेरेलैक
  • और भी अन्य मिल्क प्रोडक्ट
  • इसी के साथ डिब्बाबंद प्रोडक्ट

FAQ

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले सकते हैं?

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए आपको आर्टिकल को अच्छी तरह से अंत तक पढ़ना होगा। इस आर्टिकल के जरिए आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कितना निवेश करना पड़ सकता है?

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आपको कम से कम 10 से 1500000 रुपए तक का निवेश करना होगा।

क्या गांव में भी नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिल जाती है?

जी नहीं, इसके लिए शहरी इलाका ज्यादा फायदेमंद रहता है।

क्या यह बिजनेस सक्सेसफुल साबित हो सकता है?

जी हां, यह बिजनेस बहुत ही सक्सेसफुल है, क्योंकि नेस्ले कंपनी एक बहुत ही ब्रांडेड और बड़ी कंपनी है।

क्या कंपनी से कोंटेक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रक्रिया से कर सकते हैं?

जी हां, आर्टिकल में दोनों ही प्रक्रिया बताई गई हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के जरिए आपको हमने आपको नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें? ( Nestle Distributorship in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आप भी इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते हैं, तो यह बहुत ही अच्छा विचार है। इसके जरिए आप हजारों में नहीं बल्कि लाखों में कमाई कर सकते हैं।

आशा करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप को इस आर्टिकल से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो, आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करें?

मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) फ्रेंचाइजी कैसे लें?

बर्गर किंग फ्रैंचाइज़ी कैसे ले?

IOCL पेट्रोल पम्प डीलरशिप कैसे लें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment