Home » खाद्य एवं पेय » पास्ता बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

पास्ता बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

Pasta Making Business in Hindi: वर्तमान समय में आपने देखा होगा हमारी युवा पीढ़ी का रुझान फास्ट फूड की तरफ ज्यादा है, जो तुरंत तैयार व  स्वादिष्ट  व्यंजन खाना चाहता है। इसी में से एक है पास्ता। आजकल इसके बाजार में काफी डिमांड है। एक प्रकार का फास्ट फूड है , जो आपको नजदीक की सारी दुकानों में सहज उपलब्ध हो जाएगा।

pasta-Making-Business-in-Hindi
Image : Pasta Making Business in Hindi

शायद ही कोई गली नुक्कड़ होगा जहां फास्ट फूड के रूप में आपको पास्ता एक विकल्प ना मिले। अगर आप पास्ता बनाना जानते हैं तो आप  यह बिजनेस अच्छी तरीके से चला सकते हैं और इसकी ओर रुझान कर सकते हैं।

वर्तमान समय में पास्ता का बिजनेस काफी लाभदायक है। इस लेख मैं हम आपको पास्ता बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे,  जो आपको इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आवश्यक है।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

पास्ता बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? | Pasta Making Business in Hindi

 पास्ता का बिजनेस कैसे शुरू करें?

पास्ता बनाने के लिए आपको उससे संबंधित कच्चा माल और कुछ ग्रॉसरी खरीदने होगी। साथ एक अच्छी लोकेशन आपको रेस्टोरेंट्स दुकान ओपन करना होता है, जहां पर लोगों की चहल-पहल और आना जाना लगा रहे।

आमतौर इस बिजनेस के लिए सैर सपाटे की जगह या मार्केट प्लेस होते हैं आदर्श स्थान होते हैं। इसके लिए आपको पास्ता बनाना आना चाहिए। साथ ही आप को किराए की दुकान की आवश्यकता होगी जहां आप अपना रेस्टोरेंट स्टार्ट कर सकते हैं। फास्ट फूड कॉर्नर की शुरुआत कर सकते हैं।

पास्ता के प्रकार

पास्ता एक प्रकार का फास्ट फूड खाद्य पदार्थ है। यह इटली का पारंपरिक  व्यंजन कहा जाता है। आमतौर पर यह मैदे का बना होता है। इसमें अंडे का उपयोग किया जाता है। वह इसको पास्ता के आकार में बैक कर के बनाया जाता है। पास्ता को कई प्रकार के रंगों व आकर में बनाया जा सकता है।

मुख्य रूप से 2 प्रकारों में पास्ता बनाया जाता है। इस को दो श्रेणियों में विभाजित किया जाता है, सुखा पास्ता और गीला मैक्रोनी पास्ता। सर्वप्रथम सुखा पास्ता जिसे आप घर में भी बनाकर इसका व्यवसाय चालू कर सकते हैं। एक प्रकार का  सुखा पास्ता बाजार में भी उपलब्ध होता है।  यह पास्ता कई  प्रकार के हो सकते हैं।

आकार के आधार पर वर्गीकरण:

  • स्ट्रिप पास्ता
  • मक्रोनी
  • नूडल्स पास्ता इत्यादि

वनस्पति आहार के आधार पर वर्गीकरण:

  • अंडारहित पास्ता
  • अंडा सहित पास्ता

कच्चे माल या सामग्री के आधार पर पास्ता:

  • आटा पास्ता
  • सूजी पास्ता
  • मैदा पास्ता
  • चावल का पास्ता
  • मक्का पास्ता

पास्ता बनाने के बिजनेस के लिए मार्केट रिसर्च

वर्तमान पीढ़ी में फास्ट फूड कल्चर का एक अपना स्थान है। आज का युवा फास्टफूड को ज्यादा पसंद करता है काफी हद तक अपनी खाद्य जरूरतों के लिए इस पर ही निर्भर करता है। वर्तमान समय में काफी बड़ी जनसंख्या युवा वर्ग में आती है। 

जब पास्ता समेत सभी  फास्ट फूड उत्पादों के लिए एक बहुत बड़ा बाजार उपलब्ध कराती है।  इसलिए इस बिजनेस में  लाभ की काफी संभावनाएं हैं और आगे उसके ग्रोथ  देखने को मिलेगी। इस बिजनेस में निवेश कर के आप एक अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

पास्ता बनाने के बिजनेस के लिए रॉ मैटेरियल

 पास्ता बनाने के लिए सामग्री बेहद सुगमता से उपलब्ध हो सकती है। इसके लिए हमें ऐसी सामग्री कि आवश्यकता होती है जो हर घर में उपलब्ध होती है।आटा, सूजी, मैदा, नमक, अंडा, ये कुछ प्रमुख सामग्री है जो प्रत्येक प्रकार के पास्ता के लिए आवश्यक है। पढ़कर ही आप समझ गए होंगे कि यह प्रत्येक किराने कि दूकान में उपलब्ध है तथा इसके आलावा कुछ और भी सामग्री जैसे कि कुछ ऐसे रसायन जो इसे लम्बे समय तक भण्डारण में उपयोगी सिद्ध होते हैं वो भी बेहद आसानी से किसी भी  बड़ी ग्रोस्सरी शॉप या रसायन स्टोर पर मिल जाते हैं।

इस बिजनेस में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होने वाले साम्रगी की मात्रा एवं प्रकार इसके निर्माता बिजनेस चलाने वाले पर निर्भर करती है। आप को पास्ता की पैकिंग के लिए विभिन्न प्रकार के पैकेट व स्टिकर की भी आवश्यकता होगी, जो आपको  स्थानीय बाजारों में सहज उपलब्ध हो जाएंगे। 

साथ ही साथ कच्चा माल भी आपको स्थानीय बाजारों से ही प्राप्त हो जाएगा। कच्चा माल स्टीकर पैकेट इत्यादि खरीदने के लिए आप ऑनलाइन माध्यमों का भी प्रयोग कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा डिस्काउंट प्राप्त हो सकता है। यह सभी सामग्री खरीदने के लिए आपको 40 से 50  हजार रुपए की आवश्यकता हो सकती है।

यह भी पढ़े: खाद्य-पेय बिजनेस आइडियाज

पास्ता बनाने की विधी

पास्ता बनाना बहुत ही आसान है। यह बिलकुल घर पर बनाए जाने वाले भोजन कि तैयारी की ही तरह है। बस आवश्यकता है इस विधि को बड़ी मात्रा में उत्पादन हेतु ढालने की। अतः आप  पास्ता घर पर भी बना सकते हैं। अगर आप घर पर पास्ता बनाना चाहते हैं तो इससे संबंधित जानकारी आपको इ-मार्केट में पर आसानी से मिल जाएगी।  इस संदर्भ में एक प्रक्रिया का उल्लेख हम  यहां पर कर रहे हैं।

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को साफ़ करलें।
  2. इच्छित पैमाने के अनुसार ही सभी सामग्रियों को एक सुनिश्चित अनुपात में तोल लें या उनका मापन कर अलग रख लें।
  3. अब इन सामग्रियों को मिला लेना चाहिए और एक डो/गूंधा हुआ आता तैयार कर लेना चाहिए। 
  4. उसके पश्चात आप इसे  एक प्लास्टिक फ़ाइल में लपेटकर कुछ समय के लिए इसी प्रकार छोड़ दें।
  5. अब आवश्यकता अनुसार इसे न्यायोचित मशीन से गुजारें (विभिन्न आकर व डिज़ाइन के लिए विभिन्न मशीन की आवश्यकता होती है।) तथा इच्छित टेक्सचर के लिए न्यायोचित मोल्ड का इस्तेमाल करें (विभिन्न टेक्सचर के लिए विभिन्न सांचों व उपकरणों की आवश्यकता होती है।)।
  6. अब जब  पास्ता उचित आकार में ढल जाए तो  इसे सुखा लिया जाना चाहिए।
  7. अच्छी तरह से सूख जाने के पश्चात  अब यह विक्रय के लिए तैयार है।

इसके अतिरिक्त यदि आप पास्ता से जुड़े मसाले बनाना भी जानते हैं , तो आप इस को भी अपने बिजनेस के साथ जोड़ सकते हैं। इस प्रकार से आप अपने लाभ में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं। वह नजदीकी रेस्टोरेंट में दुकानों पर मसाले की सप्लाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आप को सही  कीमत निर्धारण करना होगा और उसकी उचित पैकिंग करनी होगी।

पास्ता बनाने के बिजनेस के लिए लोकेशन

एक व्यंजन के रूप में पास्ता बनाने के लिए आपको आवश्यकता हो सकती है कि उस स्थान के आसपास चहल-पहल हो साथ ही  साथ  अच्छी आबादी हो। आमतौर पर ऐसे  स्कूल कॉलेज के नजदीक कोचिंग संस्थानों , मार्केटप्लेसो, बड़े बड़े संस्थानों के नजदीक खोला जाना चाहिए। ताकि आपकी  पहुंच ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक हो सके।

परन्तु एक कच्चे माल के रूप में पास्ता बनाने के लिए आपको 100 से 200 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होगी।अगर आप इसे मशीन की सहायता से बनाना चाहते हैं , इसके लिए आपको 1000 से 2000वर्ग मीटर जगह की आवश्यकता होगी।

अगर आप इस बिजनेस को घर  से स्टार्ट कर रहे हैं तो आपको यह ध्यान देना चाहिए की आपकी पहुंच बाजार तक सुलभ हो परिवहन लागत भी कम हो।  इससे आप ज्यादा लाभ कमा सकेंगे और बचा पाएंगे। इसके लिए आपको उचित बिजली पानी की व्यवस्था की भी जरूरत पड़ेगी।

पास्ता बनाने के बिज़नेस के लिए लागत

पास्ता बनाने के बिजनेस में शुरुआती रूप में आपको कच्चा माल दुकान और जरूरी चीजों की खरीदी के लिए 5 से 6 लाख  रुपये  की आवश्यकता होगी  साथ ही साथ इसकी लागत आपके द्वारा संचालित किए जा रहे बिजनेस के व्यापकता के स्तर के आधार पर तय होगा अगर आप से छोटे स्तर पर घर से बना कर संचालन कर रहे हैं तो इसमें कम लागत में शुरू किया जा सकता है।

अगर आप इस  व्यवसाय को  व्यापम स्तर पर  करना चाहते हैं, तो  इसके लिए आपको अधिक निवेश की आवश्यकता पड़ेगी।  बिजनेस में जितना अधिक निवेश करेंगे लाभ की संभावनाएं उतनी अधिक होगी।आप अधिक लाभ कमा सकगे।

पास्ता बनाने के बिज़नेस में रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की जानकारी

पास्ता बनाने  के बिजनेस  को शुरू करने के लिए आपको इसका रजिस्ट्रेशन कराना होगा।  इसके लिए आपको  सरकार द्वारा निर्धारित संस्थाओं से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। इस संदर्भ में पूरी जानकारी  यहां दी जा रही है।

1. FSSAI  लाइसेंस-  क्योंकि आप खाद्य उत्पाद पास्ता का उत्पादन करना चाह रहे हैं । इसका व्यवसाय करना चाह रहे हैं इसके लिए आपको FSSAI FSSFSSAI  की परमिशन  वह रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होगी। इस संस्था द्वारा जारी लाइसेंस की भी आवश्यकता होगी।

2. स्वास्थ्य से संबंधित लाइसेंस-  किसी खाद्य उत्पाद के निर्माण एवं व्यवसाय के लिए आपको स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी लाइसेंस और परमिशन की आवश्यकता होगी इसके लिए आपको अपने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस संदर्भ में जानकारी एकत्र कर प्रक्रिया को पूर्ण कर लेना चाहिए । और उचित मानकों का पालन करते हुए अपने बिजनेस का संचालन करना चाहिए।

3. व्यापार संचालन के लिए जारी किया जाने वाला लाइसेंस- आप किसी भी प्रकार का व्यापार करते हैं । चाहे वह खाद्य  संबंधित हो।  इसके लिए आपको सरकार द्वारा स्थापित संस्थाओं से लाइसेंस प्राप्त होता है । एमएसएमई मैं भी अपना  रजिस्ट्रेशन  कराना होगा। व्यापार संचालन के लिए जारी किए जाने वाले लाइसेंस के लिए आप अपने स्थानीय पदाधिकारियों  से संपर्क कर इस  के संदर्भ में पूरी जानकारी  प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़े: नूडल्स बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

पास्ता बनाने के बिज़नेस के लिए जरूरी मशीनें

अगर आप शुरुआती दौर में इसे घर से स्टार्ट करते हैं। तो इसमें ज्यादा उपकरण की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  लेकिन अगर इसे आप व्यापक स्तर पर स्टार्ट करते हैं तो इसके लिए आपको कुछ मशीनों की आवश्यकता होती है। पास्ता  निर्माण के लिए आपको ऑटोमेटिक उपकरणों की आवश्यकता पड़ेगी जो आपको 4 से 5 लाख  रुपए में सहज उपलब्ध हो जाएंगे।

ऑटोमेटिक उपकरण के द्वारा 1 घंटे में 150 किलो तक पास्ता बना सकते हैं। आवश्यकता अनुसार आप  इन उपकरणों  की संख्या और उत्पादन की मात्रा बढ़ा सकते हैं, जो आपके बिजनेस के ऊपर निर्भर करेगा।

पास्ता बनाने बिजनेस में होने वाला मुनाफा

पास्ता बनाने  के बिजनेस में शुरुआती दौर में आप 20 से 30  हजार रुपए तक कमा सकते हैं। बाद में आप इसके विस्तार के साथ-साथ अपनी आमदनी में भी इजाफा कर सकता है। इस बिजनेस में आप समय के साथ साथ विस्तार करते हुए इसकी चेना भी बना सकते हैं। 

वर्तमान समय में आपको इस प्रकार के कई फूड चेन देखने को मिल जाएंगे। शुरुआती दौर में  एक छोटे स्टोर के रूप में संचालित होते थे। आज उनका बाजार काफी बड़ा हो गया है और उन्होंने एक बिजनेस चेना स्थापित कर ली है , जिसने इनके बिजनेस को काफी बढ़ा दिया है।

पास्ता बनाने के बिजनेस के लिए स्टाफ

 शुरुआती दौर में अवकाश के लिए 2 से 3 लोगों की आवश्यकता पड़ सकती है, अगर आप इस घर से शुरू कर रहे हैं।  बिजनेस के विस्तार के साथ-साथ आपको अधिक स्टाफ की आवश्यकता होगी । इसकी संख्याओं के बिजनेस के  ऊपर निर्भर करेगी। आपका  बिजनेस जितना बड़ा होगा, आपको उतनी अधिक संख्या में स्टाफ की आवश्यकता पड़ेगी।

पास्ता बनाने के बिजनेस के लिए पैकेजिंग

प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आपको  उसके विभिन्न प्रकार के पैकिंग करनी पड़ेगी, जो बाजार की जरूरतों के अनुरूप हो।  इसकी पैकिंग करते समय आपको विभिन्न बातों का ध्यान रखना होगा। ग्राहकों की जरूरत के अनुसार उसकी पैकिंग की जानी चाहिए। पैकिंग आकर्षक हो ताकि लोगों का रुझान इसकी तरफ बढ़े।

पास्ता बनाने के बिजनेस के लिए मार्केटिंग

शुरुआती दौर में इसके लिए अधिक प्रचार प्रसार की  आवश्यकता नहीं होती । और इस पर अधिक खर्च भी नहीं आता है। शुरुआत में आपको इसी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए ताकि यह अपना बाजार खुद बना सके। बड़े स्तर  पर इस बिजनेस को फैलाने के लिए न्यूज़ पेपर में ऐड,  स्टीकर इत्यादि के सहायता से भी आप इसका का प्रचार कर सकते हैं।

वर्तमान समय में आप अपने बिजनेस के प्रचार के लिए ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। आप इसके लिए ऑनलाइन आर्डर ले सकते हैं।ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था जो कि आज की आवश्यकता बन गई है। इसके लिए आप अपना एक एप बना सकते हैं जहा आप इसका ऑनलाइन ऑर्डर ले सके और उसकी डिलीवरी कर सकें। या फिर यह कह लीजिए आप अपने बिजनेस को ऑनलाइन ले जा सकते हैं। 

पास्ता बनाने के बिजनेस में जोखिम

किसी भी व्यवसाय में कुछ ना कुछ जोखिम तो अवश्य होता है जिसे हम अपनी सूझ-बूझ से कम कर सकते हैं। लेकिन इस व्यवसाय का कोई बहुत बड़ा जोखिम नहीं होता है क्योंकि इसे  कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है। इसका मार्केट भी बहुत बड़ा है  और इस मे  लाभ की  काफी संभावनाएं भी काफी हैं। 

फिर भी हमें इसकी गुणवत्ता वह साफ सफाई पर खास  ध्यान देना चाहिए। सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन करना चाहिए जिससे कि आप किसी भी प्रकार की  कानूनी कार्रवाई जो मानकों का पालन ना करने  पर की जाती है उनसे बच सके।

FAQ

पास्ता निर्माण के बिजनेस में कितने निवेश की आवश्यकता पड़ती है?

पास्ता निर्माण के बिजनेस में अगर आप इसकी  घर से शुरुआत करते हैं, तो इसके लिए 80 से 90 हजार रुपए  की आवश्यकता पड़ेगी।

इस बिजनेस में कितना लाभ कमा सकता है?

पास्ता बनाने का बिज़नस  छोटे स्तर पर कर रहे हैं तो आपका मार्जिन 33% होने का अनुमान लगा सकते हैं। और अगर आप इसको व्यापक स्तर पर करते हैं तो  इसका मार्जिन 50% तक हो सकता है।

क्या इसके लिए हमें किसी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस की आवश्यकता पड़ती है?

जी हां इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए आपको fssai से लाइसेंस की आवश्यकता पड़ती है।

क्या यह बिज़नस लाभदायक है?

बिल्कुल यह बिजनेस काफी लाभदायक है। इसका मार्केट बहुत बड़ा है और हर तरह के उपभोक्ता मौजूद हैं। इस लेख में इससे संबंधित पूरी जानकारी  दी गई है।

क्या यह व्यवसाय घर से भी शुरू किया जा सकता है?

बिलकुल , यह व्यवसाय आप बहुत छोटे स्तर पर घर से भी शुरू कर सकते हैं। घर पर सिर्फ एक या दो छोटी मशीनें जो कि आमतौर पर घरों में होम एप्लैएन्स कि तरह व्यक्तिगत उपयोग में लाइ जाती हैं; से भी उत्पादन कार्य कर सकते हैं।

निष्कर्ष

पास्ता बनाने का बिजनेस एक प्रकार का खाद्य उत्पाद बिजनेस है,  जो काफी लाभदायक है क्योंकि आज की जनरेशन मुख्य रूप से फास्ट फूड खाने की तरफ रुझान रखती हैं। इस कारण से अगर आप गुणवत्तापूर्ण  पास्ता निर्माण करते हैं। सभी उचित मानकों का पालन करते हुए इस प्रकार के बिजनेस का संचालन करते हैं तो आप काफी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। निकट भविष्य में इसके विस्तार की और अधिक संभावनाएं हैं क्योंकि  यह युवा वर्ग की पसंद है।  इसकी मांग के बढ़ने की संभावना अत्यधिक है।

अगर आपको पास्ता बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? ( Pasta Making Business in Hindi ) आर्टिकल से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं, और आशा करते हैं आपको हमारी दी गई जानकारी पसंद आई होगी।

यह भी पढ़े:

कुरकुरे बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

अचार का बिजनेस कैसे शुरू करें?

आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

चाय का बिजनेस कैसे शुरू करें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment