Home » खाद्य एवं पेय » आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

Ice Cream Making Business Ideas in Hindi: गर्मियों का मौसम आते ही सभी का कुछ ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में सबसे ज्यादा बच्चों, बड़ों और सभी को आइसक्रीम बहुत पसंद आती है। गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम ना मिले तो बहुत अजीब लगता है।

Ice Cream Making Business Ideas in Hindi
Image: Ice Cream Making Business Ideas in Hindi

आइए आज हम जानते हैं आइसक्रीम का व्यापार किस प्रकार से शुरू किया जा सकता है। क्योंकि यह बिजनेस बहुत कम लागत से अच्छा मुनाफा प्राप्त करने वाला बिजनेस है। गर्मियों का मौसम आते ही अधिक संख्या में लोग इस व्यापार को करते हैं। वैसे तो आजकल सर्दियों में भी आइसक्रीम खाने का बहुत लोग शौक रखते हैं।

आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? | Ice Cream Making Business Ideas in Hindi

Table of Contents

आइसक्रीम बनाने का बिजनेस

आइसक्रीम बनाने का व्यापार आज हमारे देश में बहुत अधिक चल रहा है। क्योंकि गांव हो या शहर सभी लोग आइसक्रीम खाने का शौक रखते है। आइसक्रीम आज हर बच्चे या बुजुर्ग सभी की पसंद बन गया है। आइसक्रीम बहुत प्रकार की होती है कैंडी आइसक्रीम, कौन आइसक्रीम, मैंगो आइसक्रीम, ऑरेंज आइसक्रीम इत्यादि। आइसक्रीम अलग-अलग प्रकार के फ्लेवर के साथ भी बनाई जाती है।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

आज हमारे देश में आइसक्रीम के बिजनेस को बहुत पसंद किया जा रहा है। अगर आप आइसक्रीम पार्लर खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आप कम से कम निवेश में भी इस व्यापार को शुरू कर सकते हैं।

आइसक्रीम व्यापार के लिए अनुभव

जब आप कोई भी अपना नया बिजनेस स्टार्ट करते है तो इसके लिए आपके पास इसका अनुभव होना बेहद जरूरी होता है। अनुभव के साथ ही आप अपने बिजनेस के लिए एक सही प्रकार की योजना भी बना पाएँगे। यदि आपको व्यापार का अनुभव नहीं होगा तो आप डायरेक्ट अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आप आइसक्रीम की फैक्ट्री में या आइसक्रीम के होलसेलर विक्रेताओं के पास जाकर उनके बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते है।

इसके लिए माल कहां से आता है, कैसे बनता है, आप किस प्रकार का बिजनेस करना चाहते है, इन सभी बातों की जानकारियां आपको होनी आवश्यक है तथा सबके लिए एक बजट भी बनाने में आपको आसानी होगी।

आइसक्रीम के बिजनेस के लिए बजट

आइसक्रीम बिजनेस के लिए रॉ-मटेरियल, मशीन, बिजली का कनेक्शन, कर्मचारियों की तनख्वाह इन सभी के लिए आपको अपना बजट तैयार करना होगा। इसमें कुछ खर्चे आपको बिजनेस शुरू करने से पहले ही करने होंगे तथा कुछ खर्चे ऐसे होते हैं, जिनको हर महीने करने पड़ेंगे, वह आपके बिजनेस के लिए बहुत जरूरी भी होते हैं।

सबसे पहले आइसक्रीम बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 15 लाख रूपये तक की जरूरत पड़ सकती है। क्योंकि इसके लिए मशीनें बहुत महंगी आती हैं तथा इसका रो मटेरियल भी महंगा आता है। मशीन और रॉ मटेरियल की लागत तकरीबन 12 लाख रुपए के करीब हो जाती है। इसके अलावा अन्य दुकान के खर्चों के लिए 2 से 3 लाख रूपये की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसके अलावा अगर आप अपने व्यापार को बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते है तो आप को कम से कम 40 से 50 लाख रूपये की जरूरत पड़ सकती है। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार से अपने व्यापार को शुरू करना चाहते है।

आइसक्रीम के व्यापार के लिए जगह

जब आप आइसक्रीम का व्यापार शुरू करने जा रहे है तो उसके लिए ऐसी जगह का चयन करना होगा, जहां पर पानी और बिजली की व्यवस्था हो। क्योंकि इस काम के लिए पानी और बिजली दोनों की जरूरत है। आप ऐसी जगह लें जहां पर बिजली और पानी की व्यवस्था सही हो या तो आप उस जगह को खरीद लें या फिर आप किराए पर भी जगह ले सकते हैं।

आइसक्रीम व्यापार के लिए रॉ मटेरियल

आइसक्रीम बिजनेस के लिए आपको सबसे जरूरी दूध, दूध का पाउडर, आइस क्रीम के लिए मक्खन, अंडे और आइसक्रीम में इस्तेमाल की जाने वाली जरूरत की सभी चीजें काम आती हैं। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार के फ्लेवर पाउडर की भी जरूरत पड़ सकती है तथा अलग-अलग कलर के पाउडर की आइसक्रीम बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। इन सभी को आप अच्छे होलसेल की मार्केट से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी आप खरीद सकते हैं। दूध, मक्खन इन चीजों को आप बड़ी डेयरी की दुकान से खरीद सकते है।

आइसक्रीम व्यापार के लिए मशीनें

आइसक्रीम बिजनेस के लिए आइसक्रीम बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार की मशीनों की आवश्यकता पड़ती है। इन मशीनों की मदद से आप आइसक्रीम का निर्माण कर सकते है। आइसक्रीम बनाने के लिए निम्न मशीनों की जरूरत पड़ती है:

  • ज्यादा कैपेसिटी वाला फ्रिज
  • मिक्चर
  • थर्माकोल आइस कूलर बॉक्स
  • ब्रिने टैंक

यह भी पढ़े: रोज पैसे कमाने के 10 बेस्ट तरीके

आइसक्रीम मशीनों की मार्केट में कीमत

आइसक्रीम की मशीनों की कीमत लगभग ₹2 लाख के करीब होगी। इसके अलावा आपको फ्रीज और निक्की के लिए अलग से बजट बनाना होगा। यह आप बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से खरीद सकते हैं। अगर आप आइसक्रीम बनाने के लिए ऑटोमेटिक मशीन का उपयोग कर रहे हैं, उससे आप की आइसक्रीम जल्दी बन जाती है। ऑटोमेटिक मशीन अधिक कीमत में आती है। लगभग एक लाख से इन मशीनों की शुरुआत हो जाती है।

आइसक्रीम बनाने की प्रक्रिया

आइसक्रीम बनाने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से की जाती है:

  • मिश्रण तैयार करना: आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले उसके मिश्रण को तैयार करना होगा। उसके लिए सबसे पहले मिक्सर के ब्लेंडर में दूध, अंडे व चीनी सभी को एक साथ डाल कर उसमें मिक्स करना।
  • पस्ट्यूरीज़ की प्रक्रिया: इस प्रक्रिया के द्वारा जो हम मिश्रण तैयार करते हैं, उसके अंदर मौजूद पथोजेनिक बैक्टीरिया को मार दिया जाता है। क्योंकि यह बैक्टीरिया हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं और दूध को बहुत अच्छे से उबाल दिया जाता है।
  • होमोजेनाइजेशन: इस प्रक्रिया में दूध के अंदर मौजूद वसा को खत्म कर दिया जाता है। दूध में यूनिफार्म टेक्सचर दे दिया जाता है, उसके बाद दूध को कम से कम रातभर 5 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है। इससे मिश्रण आइसक्रीम बनने के लिए बहुत अच्छे से तैयार हो जाता है।
  • लिक्विड फ्लेवर एंड कलर्स: इस आइसक्रीम के मिश्रण में कलर और लिक्विड फ्लेवर को मिलाकर फ्रिजर में जमा दिया जाता है। इस से तरह-तरह की आइसक्रीम तैयार की जाती है तथा उनको पैक करके रख दिया जाता है।

आइसक्रीम के व्यापार के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया

कोई भी व्यापार हो चाहे छोटा हो या बड़ा उसका पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी होता है। इसीलिए आपको भी अपने आइसक्रीम के व्यापार के लिए सरकार के द्वारा रजिस्ट्रेशन व पंजीकरण करवाना जरूरी होता है। क्योंकि आपके नाम की कंपनी केवल आप ही चला सकते हैं। कोई आपके साथ में फ्रॉड बाजी नहीं कर सकता।

इसके अलावा भी आप अपनी कंपनी को रजिस्टर करवा देंगे तो सरकार की बहुत सी योजनाओं का भी लाभ उठा पाएंगे। इसके लिए आपको सरकार के द्वारा एक जीएसटी नंबर लेना होगा, जिससे आपको ट्रेडमार्क मिल जाएगा। उसके बाद आप अपनी कंपनी का अपने व्यापार के हिसाब से नाम रख सकते हैं। ताकि आप की दुकान पर लोग अधिक से अधिक आ सके।

आइसक्रीम के व्यापार के लिए लाइसेंस भी जरूरी

आज हमारे देश में ऐसा कानून बन गया है अगर हम बाजार में किसी भी खाने की चीज को बेचते हैं या खरीदते हैं, उसके लिए हमें एक लाइसेंस की जरूरत होती है। यह लाइसेंस एफएसएसएआई के द्वारा बनाया जाता है। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन एप्लीकेशन देनी होगी, उसके बाद आप की आइसक्रीम की गुणवत्ता की इस कंपनी के द्वारा जांच की जाएगी। आप की क्वालिटी अच्छी होने के बाद ही आपके लिए लाइसेंस नियुक्त किया जाएगा। उसके बाद आप आइसक्रीम को बाजार में बेच सकते हैं।

एक चीज जरूर याद रखनी होगी कि अगर आप की आइसक्रीम की क्वालिटी और गुणवत्ता सही नहीं मिली तो आप को आइसक्रीम बेचने के लिए लाइसेंस नहीं मिल पाएगा। आप अपने आइसक्रीम को किसी भी प्रकार से बाजार में नहीं बेच पाएंगे।

आइसक्रीम बनाने वाले स्टाफ का चयन

आप सभी लोग बहुत अच्छे से जानते है कि आइस क्रीम का व्यापार एक प्रकार से खाने का व्यापार है। इसके लिके हमें अपनी कंपनी में केवल उन्हीं लोगों को रखना होगा, जिन्हें आइस क्रीम बनाने का अनुभव हो और वो सभी काम सही ढंग से कर सके। साथ ही उनको आइस क्रीम की मशीन भी चलाने का अनुभव होना चाहिए, इससे आपके व्यापार में कोई नुकसान नहीं होगा

आइसक्रीम के व्यापार के लिए मार्केटिंग

यदि आप कोई भी व्यापार आप करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है मार्केटिंग करना। क्योंकि बिना मार्केटिंग के हम अपने व्यापार को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। मार्केटिंग के द्वारा नए-नए ग्राहक कंपनी से जुड़ेंगे तभी हमें उनसे मुनाफा मिलेगा। आइए जानते हैं मार्केटिंग किस प्रकार से की जाती है:

कम पैसे में प्रचार करने के तरीके

आप अपने व्यापार के लिए कम बजट में शुरुआत में प्रचार कर सकते हैं। इसके लिए आप न्यूज़पेपर और पंपलेट का सहारा ले सकते हैं। यह दोनों ही कम बजट के प्रचार करने के साधन हैं। इसके अलावा भी आप किसी लोकल न्यूज़पेपर में अपनी आइसक्रीम का विज्ञापन देकर अपने सेल को बढ़ा सकते है और अपने आइसक्रीम के व्यापार के बने पेंपलेट को लोगों में बांट कर भी अपना प्रचार कर सकते हैं।

ज्यादा पैसे में प्रचार करना

आप अपनी खुद की एक वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन आइसक्रीम के व्यापार को प्रमोट कर सकते है। ऑनलाइन भी आप अपनी आइसक्रीम का प्रचार करके आइसक्रीम को बेच सकते है। इसके अलावा टीवी में एडवर्टाइजमेंट देकर आइसक्रीम का प्रचार कर सकते है। इससे अच्छी एडवर्टाइजमेंट बनाने वाली कंपनी के द्वारा अपना आइसक्रीम का एड बनवा सकते हैं। रेडियो के माध्यम से ही आप अपनी कंपनी का प्रचार कर सकते हैं।

आइसक्रीम के लिए पैकिंग और लेबलिंग

आप सब लोग जानते हैं कि आइसक्रीम को बहुत प्रकार से पैक किया जाता है। इसीलिए आइसक्रीम को पैक करते समय हर छोटे से छोटे तरीके की आपको जानकारी होनी चाहिए। आपने देखा होगा कि अक्सर आइसक्रीम ब्रिक रेपर, कोन, कप आदि में आती है।

आइसक्रीम की मात्रा अधिक हो तो उसको ब्रिक में बेचा जाता है। इसलिए आइसक्रीम की पैकिंग उसी हिसाब से की जाती है। कम मात्रा वाली आइसक्रीम को कप में बेचा जाता है। वही आइसक्रीम कोन के रूप में भी बेची जाती है। इसके अलावा बहुत सी कंपनियां ऐसी होती है, जो प्लास्टिक के डिब्बों में भी अपनी आइसक्रीम को बेचती हैं। इसीलिए आपको भी यह तय कर रहा होगा कि आप अपनी आइसक्रीम को किस प्रकार से पैकिंग करना चाहते है। इसके लिए आप नए नए तरीके से पैकिंग कर सकते है।

कंपनी के नाम और पता इन सब की जानकारी आइसक्रीम के पैकेट पर जरूर होनी चाहिए। इस प्रक्रिया को लेबलिंग कहा जाता है। आइसक्रीम में यह प्रक्रिया सबसे ज्यादा जरूरी होती है। क्योंकि जब हम आइसक्रीम खाते हैं तो उस पर लेबल अगर बना हुआ होता है, उससे उसकी क्वालिटी का पता चलता है।

आइसक्रीम किस प्रकार बेची जाती है?

आपने देखा होगा आइसक्रीम मार्केट में अलग-अलग प्रकार से बेची जाती हैं। अधिकतर संख्या में लोग काट के द्वारा आइसक्रीम को भेजते हैं। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी आइसक्रीम किस प्रकार से बेचना चाहते है।

कार्ट के द्वारा के द्वारा

आइसक्रीम को अधिक से अधिक संख्या में कार्ट के द्वारा ही बेचे। एक कार्ट का खर्चा लगभग 30,000 के करीब होता है। क्योंकि बहुत लोग ऐसे होते हैं कि धूप में बाहर नहीं निकल सकते। कार्ट के द्वारा वह गली गली में घूम कर, आइसक्रीम को लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इससे आपको अधिक फायदा होगा।

मार्केट में सप्लाई करके

अगर आपका व्यापार ज्यादा बड़ा नहीं है या फिर आपका बजट अधिक नहीं है तो दूसरा तरीका यह होता है कि आप अपने आइसक्रीम की सप्लाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी बड़ी आइसक्रीम की दुकान या होटल में आइसक्रीम की सप्लाई कर सकते है। इसके अलावा कोल्ड कॉफी बेचने वाली दुकानों पर भी अपनी आइसक्रीम को बेच सकते हैं।

खुद की दुकान खोलकर

आप अपनी खुद की एक दुकान भी खोल सकते हैं, जिसके द्वारा आप अपने आइसक्रीम को बेच सकते है।

आइसक्रीम के व्यापार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

आइसक्रीम का व्यापार शुरू कर रहे है तो उससे जुड़ी बहुत ही अति महत्वपूर्ण जानकारियां है, उनके बारे में आपको जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

  • आप आइसक्रीम का व्यापार शुरू कर रहे है तो आपको यह तय करना होगा कि आप आइसक्रीम किस प्रकार की बनानी है। आप आइसक्रीम में कुल्फी वाली बेचना चाहते हैं या ब्रिक वाली या अन्य किसी फ्लेवर की आइसक्रीम आप बनाकर बेचना चाहते है।
  • इसके अलावा अगर आप अपनी दुकान खोलते है तो दुकान के लिए आपको कुछ लोगों को स्टाफ के रूप में भी रखना होगा तथा दुकान पर ग्राहकों को बैठने के लिए कुर्सी टेबल आदि के भी इंतजाम करने होंगे।
  • आप अपनी आइसक्रीम की दुकान में और भी चीजें रख सकते हैं जैसे कॉफी अलग-अलग प्रकार के शेक, चाय और भी ठंडे पेय पदार्थ। जिससे आपकी दुकान की सेल अच्छी होगी।
  • आप अपना आइसक्रीम का व्यापार शुरू कर रहे है तो उसके लिए आप अपनी दुकान को स्कूल, कॉलेज या फिर बड़े दफ्तरों के बाहर खोलें। इससे आपकी सेल अच्छी होगी।

आइसक्रीम के व्यापार में होने वाला मुनाफा

आइसक्रीम का व्यापार जब आप शुरू करते हैं तो इसमें जो मुनाफा मिलता है, वह आपकी सेल पर निर्भर करता है। बाजार में अलग-अलग कीमत की आइसक्रीम बेची जाती है। आइसक्रीम की कीमत ₹10 से शुरू हो जाती है, इसीलिए आप भी अपनी आइसक्रीम की कीमत ₹10 से ही शुरू कर सकते हैं।

आइसक्रीम में सबसे ज्यादा मुनाफा इस बात पर निर्भर करता है कि आप की आइसक्रीम की क्वालिटी किस प्रकार की है। उसमें आप किस प्रकार की सामग्री का उपयोग कर रहे हो, इससे बाजार में आपकी मार्केट की डिमांड बढ़ेगी। आपकी आइसक्रीम की सेल अच्छी होगी तो आपको मुनाफा भी उतना ही अच्छा मिल जाएगा।

इसीलिए आप अपनी आइसक्रीम के व्यापार में अच्छी क्वालिटी और गुणवत्ता पर अधिक से अधिक ध्यान देकर आइसक्रीम बनाने का काम करें, जिससे आपकी सेल अच्छी हो जाएगी।

आइसक्रीम बनाते वक्त सावधानी

जब भी आप अपना आइसक्रीम का व्यापार कर रहे है तो इसे पूरी साफ सफाई के साथ में करना चाहिए। क्योंकि यह खाने की चीज है और अक्सर खाने की चीजों को साफ सफाई और शुद्धता के साथ बनाया जाए तो हम सभी लिए अच्छा होगा। क्योंकि आप किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। इसीलिए आप इन सब चीजों का ध्यान जरूर रखें।

FAQ

आइसक्रीम का व्यापार कम से कम कितने रुपए से शुरू किया जा सकता है?

कम से कम 10 से 15 लाख रुपए।

आइसक्रीम कितने प्रकार की होती हैं?

ब्रिक, रेपर, कोन, कटोरी, कुल्फी आदि।

आइसक्रीम में लगने वाली सामग्रियां कौन-कौन सी होती है?

दूध, दूध का पाउडर, अंडे, फ्लेवर और अलग-अलग प्रकार के कलर।

आइसक्रीम बनाने के व्यापार को मार्केट में किस प्रकार से बढ़ाया जाता है?

कार्ट के रूप में, दुकान खोलकर, मार्केट में सप्लाई करके।

आइसक्रीम किस प्रकार बनाई जाती हैं?

इसके लिए आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।सभी जानकारी इसमे दी गयी है।

निष्कर्ष

आइसक्रीम का व्यापार सबसे कम बजट में भी शुरू किया जा सकता है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप आइसक्रीम बनाने का व्यापार कर रहे है या फिर आइसक्रीम बेचने का व्यापार कर रहे हैं। यह गर्मियों के सीजन में सबसे अधिक चलने वाला यह व्यापार है। वैसे तो आजकल 12 महीने ही आइसक्रीम के डिमांड मार्केट में बनी रहती है। इसे बहुत कम पैसे से शुरू किया जा सकता है। अपने व्यापार को बढ़ाने के अच्छे-अच्छे तरीके अपनाकर इससे आप अधिक मुनाफा भी कमा सकते हैं।

हम उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? (Ice Cream Making Business Ideas in Hindi) आपको पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि इस लेख जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

चाय पत्ती का बिजनेस कैसे शुरू करें?

चूड़ियों का बिजनेस कैसे करें?

पानी पूरी बिजनेस कैसे शुरू करें?

मोमबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे करें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment