Reliance Fresh Franchise Hindi : आजकल बाजार में बहुत सारे ऐसे बिजनेस चल रहे हैं, जिनको करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, इन्हीं बिजनेस में एक बिजनेस है, रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी। इस कंपनी की शुरुआत 2006 में हुई थी। रिलायंस ग्रुप के द्वारा इस कंपनी की शुरुआत की गई थी। इस कंपनी के द्वारा सब्जियां और बहुत से जरूरी सामान बेचे जाते हैं।

इस कंपनी के द्वारा बहुत सारे देशों में बिजनेस किया जा रहा है। इसी के साथ भारत में भी इसका नेटवर्क बहुत ही अच्छा है। यह कंपनी हर जगह अपने नेटवर्क को बढ़ावा देती रहती है, इसीलिए लोग इसकी फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस करते हैं। इसके अंदर थोड़ी बहुत इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता होती है, और आप अच्छी खासी कमाई शुरू कर सकते हैं।
अगर आप भी रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आर्टिकल को अंत तक अच्छे से पढ़े हैं आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट फ्रैंचाइज़ी कैसे ले | Reliance Fresh Franchise Hindi
Table of Contents
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी क्या होती है?
अगर सरल भाषा में कहा जाए तो डीलरशिप को ही फ्रेंचाइजी कहा जाता है, इसका मतलब यह होता है कि कंपनी के द्वारा किसी एक व्यक्ति को चुना जाता है, और उसको कंपनी की फ्रेंचाइजी दी जाती है।
वह व्यक्ति उसी कंपनी के नाम से एक ब्रांच ओपन करता है और वहां पर सभी प्रोडक्ट को बेचने का काम करता है। इस बिजनेस को कम बजट और ज्यादा बजट दोनों ही तरीके से किया जा सकता है। आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी के लिए मार्केट रिसर्च
किसी भी प्रकार का अगर आप बिजनेस शुरू करते हैं, तो सबसे पहले आपको जरूरी होता है, कि आप मार्केट से सर्च कर ले मार्केट सर्च करके आप यह पता कर सकते हैं, कि रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के कितने फायदे हैं।
यह किस प्रकार बिजनेस में अपनी धाक जमाया हुआ है। इसी के साथ अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो आपको मुनाफा होगा या घाटा। जब सभी प्रकार की जांच पड़ताल पूरी हो जाती है, उसके पश्चात ही आप रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए खुद को तैयार करें।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी के प्रकार
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी दो प्रकार की होती है, आप इस फ्रेंचाइजी को दो प्रकार से ले सकते हैं, जो कि इस प्रकार है;-
FOFO ( franchise owned franchise operated ) फ्रेंचाइजी का मतलब होता है, यह फ्रेंचाइजी सिर्फ आपको अपने नाम से ही मिल सकती है।
FOFC ( Franchise owned company operated) इस फ्रेंचाइजी का मतलब होता है, एक बड़े लेवल पर काम करना और इस फ्रेंचाइजी का नाम कंपनी के नाम पर ही रखा जाता है।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए कुल निवेश
अगर आप रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो इसके लिए आपको इन्वेस्टमेंट करनी बहुत ही जरूरी होती है। इसके बिना आप इस बिजनेस को शुरू नहीं कर सकते हैं।अगर देखा जाए तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप को कम से कम ₹3000000 की आवश्यकता पड़ सकती है, जबकि जमीन आपकी होनी चाहिए।
अगर जमीन आपकी नहीं होती है तो उसका खर्चा अलग से हो जाता है, इसकी फ्रेंचाइजी 500000 से 1000000 के बीच में होती है, इसीलिए इस बिजनेस को शुरू करना थोड़ा सा महंगा होता है।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए जगह का चयन
जब भी आप रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेते हैं तो इसके लिए आपको एक ऐसी जगह का चयन करना होगा, जहां पर भीड़भाड़ ज्यादा हो मतलब मॉल कंपलेक्स इत्यादि ज्यादा हो वहां पर आपकी रिलायंस फ्रेश मार्केट बहुत ही अच्छी चलेगी।
इसी के साथ आपको एक गोडाउन की भी आवश्यकता पड़ेगी। अगर आप बड़ा स्टोर ओपन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा जगह की आवश्यकता होगी। अगर आप छोटा स्टोर ओपन करते हैं, तो कम जमीन में भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
इसके लिए आपको कम से कम 3000 स्क्वायर फीट से 3500 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ सकती है।
यह भी पढ़े : भारत गैस एजेंसी कैसे खोले?
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कोई भी नहीं है। इसके लिए आपको ऑफलाइन प्रक्रिया का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा।
इसके लिए आपको सबसे पहले रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी सेल्स अफसर से बात करनी पड़ सकती है, या आप उनको ईमेल और टोल फ्री नंबर पर भी कांटेक्ट कर सकते हैं। अगर वह फ्रेंचाइजी देने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो वह आपसे दोबारा कांटेक्ट कर कर आपको इस बात के बारे में बता देते हैं।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी के लिए कांटेक्ट नंबर
Reliance Retail Limited
CIN:- U01100MH1999PLC120563
Registered office :- 3rd floor, court house, lokmanya tilak marg, dhobi talao mumbai- 400 002
Customer care:- 1800 102 7382
Customer service email :- customerservices@ril.com
Website :- https://relianceretail.com
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के फायदे
रिलायंस फ्रेश मॉल का नाम बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। यदि आप ऐसे में इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा होने वाला है।
रिलायंस फ्रेश कंपनी की सबसे बेहतरीन बात यह रहती है, कि इस कंपनी के अंदर दिन में उपयोग होने वाली हर वस्तुएं मिलती है। जिसकी वजह से आपकी सेल आसानी से बढ़ जाएगी और आप अच्छा खासा मुनाफा भी इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर कमा सकते हैं।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने से जोखिम
हालांकि फ्रेंचाइजी के साथ बिजनेस शुरू करने में ज्यादा जोखिम की संभावना नहीं होती है। लेकिन फिर भी आपको मार्केट के अनुसार अपडेट रहना होगा और रिलायंस फ्रेश कंपनी के कंप्यूटर मार्केट में बहुत अधिक है।
ऐसे में आपको सावधानी के साथ अपने बिजनेस को शुरू करना होगा। ताकि आपको कम से कम नुकसान उठाना पड़ें।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
- आईडी प्रूफ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड
- एड्रेस प्रूफ राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट
- जीएसटी नंबर
- अन्य डाक्यूमेंट्स भी चेक किए जा सकते हैं।
प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स
- पूरे प्रॉपर्टी के कागज विद टाइटल और एड्रेस
- लीज एग्रीमेंट
- एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट)
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए लोन
भारत सरकार के द्वारा जबसे मेक इन इंडिया प्रमोट हुआ है, तब से सभी बैंकों के द्वारा बिजनेस के लिए आसानी से लोन मिल जाता है। अगर आप भी इस बिजनेस के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो भारत सरकार के द्वारा इसके लिए स्कीम चलाई गई है, जिसका नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है, इसके अंतर्गत आपको इस बिजनेस के लिए कम ब्याज पर लोन प्राप्त हो जाएगा।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए स्टाफ
अगर आप रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो इसके लिए आपको अच्छे खासे स्टाफ की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए आपको कम से कम 15 से 20 कर्मचारी तो रखनी ही होंगे, क्योंकि इसमें बहुत सारे ऐसे काम होते हैं, जो बिना मदद के पूरे नहीं हो सकते हैं जैसे कैश काउंटर संभालना और भी अन्य कई काम होते हैं, इसीलिए इसमें बड़े स्टाफ की आवश्यकता पड़ती है।
यह भी पढ़े : मदर डेयरी डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले?
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी बिजनेस में लाभ
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो इसमें आपको बहुत ही अच्छा लाभ मिल सकता है, क्योंकि यह एक जानी-मानी कंपनी है, जिसका विश्वास लोगों को बहुत ही ज्यादा रहता है, इसीलिए आपको इसमें ग्राहक ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, ग्राहक अपने आप ही आपके पास आ जाते हैं।
इस बिजनेस के जरिए आप 40000 से ₹50000 प्रति माह आराम से कमा सकते हैं, और इसके कई सारे फायदे भी हैं। जैसे कि-
- रिलायंस फ्रेश ऐसी कंपनी है जिसका लोगों पर बहुत ही अधिक विश्वास है।
- इस कंपनी के पास कस्टमर बहुत ही ज्यादा आते हैं।
- इस कंपनी के सर्विस और प्रोडक्ट की डिमांड बहुत ही ज्यादा है।
- 100% ओरिजिनल और क्वालिटी के प्रोडक्ट मिलते हैं।
- 24 घंटे सर्विस और पूरे हफ्ते कस्टमर सपोर्ट मिलता है।
- एक स्टोर में सभी ब्रांड के प्रोडक्ट मिल जाते हैं।
- कंपनी के द्वारा मार्केटिंग एडवरटाइजिंग एंड ब्रांडिंग सपोर्ट की जाती है, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की मार्केटिंग करने की आवश्यकता नहीं होती है।
- अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो शुरू करने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग भी दी जाती है।
- जब आप बिजनेस शुरू करते हैं तब कंपनी की ओर से कमीशन भी मिलता है।
- प्रोडक्ट पर अच्छा खासा प्रॉफिट मार्जिन मिल जाता है।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी बिजनेस में जोखिम
वैसे तो जो कि हर प्रकार के बिजनेस में होता है, परंतु इस बिजनेस में आपको किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है, क्योंकि यह एक जानी मानी और ब्रांडेड कंपनी है। इसमें ग्राहक ढूंढने भी नहीं पड़ते हैं, और आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, इसीलिए अगर आप रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो आप ले सकते हैं क्योंकि यह आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएगी बल्कि आपको लाभ ही प्राप्त होगा।
FAQ
रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी लेने के लिए 30 से 3500000 रुपए का निवेश करना पड़ेगा।
अगर आप रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कम से कम 3000 स्क्वायर फीट की आवश्यकता पड़ेगी।
जी नहीं, यह बिजनेस शहर में जितना सफल है उतना गांव में नहीं हो सकता है।
इसकी पूरी जानकारी आपको आर्टिकल के द्वारा मिल जाएगी, इसीलिए पूरी जानकारी लेने के लिए आप आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ें।
रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेकर आप 40000 से ₹50000 प्रतिमाह कमा सकते हैं। इसी के साथ आपको कंपनी के द्वारा भी कमीशन मिलती रहती है। अलग-अलग उपहार भी दिए जाते हैं, इसीलिए रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेना बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है।
निष्कर्ष
हमारे द्वारा इस आर्टिकल में आपको रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट फ्रैंचाइज़ी कैसे ले ( Reliance Fresh Franchise Hindi) इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अगर आप भी रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा वइसके जरिए आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट करें।
यह भी पढ़े
फ्रेंचाइजी कंपनियों के नाम और बिज़नेस कैसे करें?