Home » बिजनेस आइडिया » ईट बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

ईट बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

Brick Manufacturing Business In Hindi: आज के समय में यदि कोई भी व्यक्ति व्यवसाय करने के लिए सोच रहा है तो उसके लिए ईट बनाने के व्यापार का बहुत अच्छा विकल्प उसके सामने हैं। इस व्यवसाय को बहुत कम लागत से शुरू किया जा सकता है। जैसा आप सभी लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि आज के समय में ईट की बहुत अधिक डिमांड है।

Brick Manufacturing Business In Hindi
Image: Brick Manufacturing Business In Hindi

हमारे देश में मकान निर्माण में और किसी भी अन्य निर्माण कार्यों में ईटों के बिना उस निर्माण को अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं ईट का व्यापार कैसे किया जाता है, इसके लिए कितनी लागत लगती है, ईट बिजनेस को कैसे बढ़ाया जाता है, कितना मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है आदि सभी प्रकार की जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझा रहे हैं।

ईट बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? | Brick Manufacturing Business In Hindi

ईंट बनाने का व्यवसाय

लोग मकान बनाने के लिए सबसे अधिक मिट्टी की ईट की जगह सीमेंट की बनी ईट का प्रयोग करते हैं। ईट का प्रयोग सभी निर्माण कार्य में सबसे प्रमुख होता है। यह भी कह सकते हैं कि मकान में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ईट की ही होती है। अगर ईट नहीं हो तो मकान का निर्माण करना असंभव होता है।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

ईट का व्यापार आज कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त करने वाला व्यापार है। इस व्यापार को करने के लिए लोग गांव या शहर के बाहर ईट के भट्टे का निर्माण कर उसमें ईट निर्माण का कार्य करते हैं। आज ईट के निर्माण का कार्य बहुत अधिक और तेजी से किया जा रहा है। क्योंकि हमारे देश में बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए लोग अधिक मकान निर्माण का कार्य कर रहे हैं, इसीलिए आज ईट का व्यापार बहुत अधिक लोग कर रहे है। इस व्यापार को शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं पड़ती है।

ईंट बनाने का व्यवसाय से पहले योजना तैयार करें

ईट बनाने की व्यापार अनुभव के लिए सबसे पहले उसकी सभी प्रकार की जानकारी आपको होनी चाहिए, उसके बाद इस व्यापार को करने के लिए एक योजना को तैयार करना होगा।

व्यापार में कितना आप निवेश करोगे, आप कहां से ईट बनाने के लिए सामान खरीदेंगे। ईट बनाने के लिए आपके पास पर्याप्त जगह का होना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा माल को कहां बेचना है, किस प्रकार से ईट की मार्केटिंग करनी है, इन सभी बातों के बारे में आपको एक निश्चित योजना बनानी होगी।

इसके अलावा आप जहां ईट निर्माण का व्यापार शुरू कर रहे हैं, वहां पर बिजली और पानी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था होना जरूरी होनी चाहिए। क्योंकि इस निर्माण का कार्य बिना पानी के नहीं हो सकता। ईट बनाने वाले मजदूरों के लिए रहने खाने की भी उचित व्यवस्था का होना जरूरी होता है।

ईंट बनाने का व्यवसाय के लिए जगह

ईट बनाने के व्यापार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है जगह। क्योंकि बिना जगह के इस व्यापार को नहीं कर सकते हैं। इसके लिए बहुत बड़ी जगह का होना जरूरी होता है। ईट के व्यापार के लिए ईट बनाने के काम के साथ उसकी बिक्री के संबंध में बात करें तो उसके लिए ईट बनाने का व्यापार बहुत ही फास्ट मूविंग कस्टमर ड्यूरेबल आइटम है।

इसको बेचने के लिए दुकान की जरूरत नहीं होती है। ईटो को डायरेक्ट ही ठेकेदार या जो ईट की सप्लाई करते हैं, उनको या फिर सीधे ग्राहकों को बेच सकते है या फिर वो खुद सभी लोग आकर आपसे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा प्रचार की आवश्यकता नहीं पड़ती है। बाजारों में इसके लिए जगह-जगह पर घूमना नहीं पड़ता। इस काम को सीधे ग्राहक और ठेकेदारों के द्वारा भी आसानी से किया जा सकता है।

ईट के व्यापार के लिए लगभग 1000 स्क्वायर फीट की जगह का होना जरूरी होता है और इसके अलावा वहां पर बिजली पानी की भी व्यवस्था का होना जरूरी होता है। क्योंकि ईट बनाने में सबसे ज्यादा जरूरी ईट की धुलाई के लिए पानी और ईट को बनाने के लिए भी पानी की जरूरत पड़ती है।

इसीलिए ऐसी जगह का चयन करना होता है, जिसका किराया भी कम हो, वह जगह किसी के उपयोग में ना आए। ऐसी जगह गांव या शहर से दूरी पर भी हो तथा उस जगह पर साधनों की आना जाना सुचारू रूप से हो। तभी ईट बनाने का व्यापार उस जगह पर किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: कॉस्मेटिक वस्तुओं का बिजनेस कैसे शुरू करें?

ईंट बनाने का व्यवसाय के लिए बजट

ईट बनाने का व्यापार करने के लिए शुरुआत में कम से कम 15 से 20 लाख रुपए का बजट खर्च हो जाता है। क्योंकि इस व्यापार के लिए कच्चे माल, जगह और अन्य कई प्रकार के ऐसे खर्चे हो जाते हैं।

इसके अलावा अगर इस व्यापार को बड़े स्तर से शुरू करना चाहते है तो बजट की लागत बहुत अधिक भी बढ़ जाती है। इस व्यापार में कम से कम 2 से 3 लाख रूपये कच्चे माल के लिए लग जाते हैं। कमर्शियल बिजली कनेक्शन और पानी की भी यही व्यवस्था देखनी होती है।

ईट बनाने का जब व्यापार शुरू करते हैं तो शुरुआत में छोटी से छोटी और बड़ी चीज के लिए एक बजट निर्धारित होता है। कच्चा माल, मशीनें, कारीगर सभी चीजों का बजट लग ही जाता है। ईट के व्यापार मे जगह ऐसी होनी चाहिए, जहां पर यातायात के साधन भी आसानी से आ जा सके। क्योंकि बड़े-बड़े ट्रक ट्रैक्टरों में ईटो को भरकर ले जाया जाता है। कच्चे माल को भी बड़े साधनों में ही लाया जाता है, जिससे ठेकेदारों और मिस्त्री या फिर ग्राहकों को ईट लाने ले जाने में किसी प्रकार कोई की परेशानी ना हो।

ईट बनाने के लिए कच्चा माल और मटेरियल

जब ईट बनाने का व्यापार कर रहे हैं तो इसके लिए कच्चे माल की भी जरूरत होती है। इसके लिए उत्तम गुणवत्ता वाली मिट्टी, सीमेंट, राख, कोयला इन वस्तुओं की बहुत ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि इनके बिना ईट का बनाना मुश्किल होता है। इन सभी सामानों को खरीदने के लिए आपको इनका निर्माण करने वाली फैक्ट्री से खरीदना होगा, वहां पर आपको उचित रेट के हिसाब से आपको सभी सामान मिल जाएगा। इन सभी सामानों के द्वारा कारीगर लोग अपने हाथों से ईट के सांचे तैयार करके ईट बनाते हैं।

पुराने जमाने में कारीगर लोग ईट को सांचो में बनाकर उनको सूखाते थे। उसके बाद ईटों को भट्टो में गर्म करते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय का बदलाव हुआ, वैसे विज्ञान ने तरक्की की तो ईट बनाने के लिए स्वचालित मशीनों का निर्माण हो गया। इन मशीनों के द्वारा ईटों को बनाने में बहुत आसानी होने लग गई।

इससे कारीगरों का खर्चा कम हो गया। क्योंकि पहले ईट बनाने का काम कारीगर वर्ग के लोगों से करवाया जाता था, जितने अधिक कारीगर होते उतना ही तेजी से ईट का निर्माण किया जाता है। मशीन खरीदने के लिए कम से कम 3 लाख रुपये की राशि की आवश्यकता पड़ती है।

ईंट बनाने का व्यवसाय के लिए अनुभव

बड़े ईट के प्लांट में निरीक्षण करके भी

सबसे पहले किसी पर व्यापार को शुरू करने के लिए उस व्यापार के बारे में पूरी जानकारी का होना बहुत जरूरी है। किसी अनुभव के बिना आप किसी भी कार्य को अगर शुरू करते हैं तो वह आपके लिए सही नहीं होगा। वैसे किसी भी काम को सीखना बहुत मुश्किल काम नहीं होता है। इसीलिए ईट बनाने के व्यापार को अच्छा और सुचारू रूप से चलाने के लिए  ट्रेनिंग की जरूरत होती है।

इसका अनुभव बहुत जरूरी होता है क्योंकि ईट किस प्रकार से बनाई जाती है तथा सामग्री क्या-क्या डाली जाती है, मिश्रण किस प्रकार से तैयार होता है, इन सभी बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस बात को जानने के लिए ईट के बहुत बड़े पैमाने पर प्लांट लगे हुए हैं, वहां पर अपने व्यापार को शुरू करने के लिए ट्रेनिंग ले सकते हैं। वहां आपको सभी प्रकार की जानकारियां बहुत अच्छी तरीके से मिल जाएगी।

नौकरी के द्वारा अनुभव

ईट बनाने के प्लांट में नौकरी करके आप ईट बनाने की व्यापार की सारी जानकारियां ले सकते हैं। हाथ के द्वारा से ईट का निर्माण कार्य भी लोग करते हैं, उसका आपको निरीक्षण कर के देखना  होगा। जहां पर मशीनों के द्वारा ईट बनाने का निर्माण काम होता है, उसको भी देखना होगा, क्योंकि व्यापार को नए सिरे से शुरू कर रहे हैं, दोनों ही प्रकार की जानकारी होना जरूरी होता है।

अगर ईट के प्लांट पर काम करना सीख रहे हैं तो तनख्वाह के रूप में भी पैसे भी मिल सकते हैं। व्यापार की शुरुआत में मशीन के द्वारा ईट निर्माण के कार्य को कारीगरों को भी सिखाना होगा। इसके लिए सबसे पहले खुद का सीखना भी जरूरी होता है।

सीमेंट ईट बनाने की विधि

देश में विज्ञान ने बहुत तरक्की की है। आज मनुष्य से ज्यादा सभी काम मशीनों के द्वारा किए जाने लग गए हैं। इसीलिए काम को करने में थोड़ी आसानी हो गई है। उसी प्रकार आज ईट के व्यापार में भी मनुष्य के सहयोग के बिना मशीन के द्वारा एक निर्माण का कार्य किया जाता है। आइए जानते हैं इस निर्माण की प्रक्रिया के बारे में:

  • कच्चे माल को मिलाना: जब भी किसी भी प्रकार के व्यापार को शुरू करते हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी यह होता है कि उस माल की क्वालिटी और गुणवत्ता सही अनुपात में होनी चाहिए। तभी माल अच्छा होगा, उसी प्रकार से ईट बनाने के लिए भी सीमेंट, पत्थर के टुकड़े, मिट्टी का अनुपात 1.6 होता है। इन सभी को एक समान मात्रा में मिलाकर सही मिश्रण तैयार किया जाता है।
  • सामान की मिक्सिंग: जब सभी सामान को उचित अनुपात में मिला लिया जाता है, उसके बाद उसको मिक्स करना होता है। मिक्स करने के लिए उसमें अच्छे तरीके से पानी डालना होता है। उससे सारा मिश्रण अच्छे से गीला हो जाए और इसमें कॉल कंक्रीट को भी डाल दिया जाता है। फिर 2 से 3 मिनट तक लगभग इसको घुमाना होता है। इस पूरी प्रक्रिया को मिक्सिंग की प्रक्रिया कहते हैं। जो भी कच्चा माल होता है, उसको कंक्रीट के साथ मिला दिया जाता है।
  • मिश्रण से ईट का आकार: जब यह कच्चे माल वाला मिश्रण पूरी तरह से तैयार हो जाता है तो इसको जो ईट के साचो में अंदर भर दिया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया कारीगरों के ऊपर निर्भर करती है, उसके बाद उन सभी ईटो को 24 घंटे के दौरान कड़ी धूप में ओर तेज हवा के द्वारा सूखने से भी बचाया जाता है। क्योंकि ज्यादा तेज धूप और ज्यादा तेज हवा ईटों के लिए नुकसानदायक होती है। इसीलिए इनको सामान्य वातावरण में रखना होता है।
  • ईट को सुखाने का तरीका: ईटों को सुखाने के लिए सामान्य वातावरण की जरूरत होती है। क्योंकि ईट के सांचो में अंदर ठीक से हवा पास नहीं हो पाती है, इसीलिए उनके अंदर थोड़ी नमी रह जाती है। इसके लिए या तो ईट के बने हुए भट्टो में या फिर इनको मशीनों में सुखाया जाता है। इसके बाद ही एक को पूरी तरह प्रयोग में लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े: किराना स्टोर का बिजनेस कैसे शुरू करें?

ईट के व्यापार के लिए मशीन

ईट के व्यापार के लिए आज के समय में फुल ऑटोमेटिक मशीन आ गई है। इस व्यापार को शुरू करने के लिए शुरूआत में मैनुअल मशीन लगा सकते हैं। मैनुअल मशीन एक बार में ही बहुत ईट बन जाती है, जिनकी साइज 7″ 6 की होती है। इस साइज को आप कम ज्यादा भी कर सकते है। इसके अलावा अन्य कई प्रकार की मशीनें भी होती हैं, जिन में अलग-अलग प्रकार के फीचर्स होते हैं।

  • मिक्सर मशीन
  • कन्वेयर
  • फ्लाई अश ब्रिक्स मशीन
  • ट्रॉली मशीन
  • मिक्स ड्राइंग मशीन

सीमेंट की ईट बनाने की मशीन की कीमत में सबसे अधिक कीमत की ट्रॉली मशीन आती है, यह मशीन आठ लाख से 25 लाख रुपए तक की कीमत की मार्केट में मिलती है। सबसे छोटी मशीन के द्वारा 1000 से 2000 ईटे प्रति घंटा बना सकते हैं। सबसे बडी मशीन में आप एक साथ 5 से 7 हजार ईटें प्रति घंटा की रफ्तार से बना सकते हैं।

 निम्न स्तर से व्यापार शुरू कर रहे हैं तो स्वचालित मशीन का भी प्रयोग कर सकते हैं या कारीगरों के द्वारा भी काम करवा सकते हैं।

ईट के व्यापार के लिए लाइसेंस रजिस्ट्रेशन

ईंट बनाने का व्यवसाय के लिए एक लाइसेंस भी बनवाना जरूरी होता है। इसके अलावा सरकार के द्वारा जीएसटी नंबर का भी लेना अति आवश्यक होता है। जैसा सभी लोग जानते है कि भारत सरकार ने छोटे से छोटे और बड़े से बड़े व्यवसाय के लिए जीएसटी नंबर का लेना अनिवार्य कर दिया है।

इसके द्वारा आप पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती हैं और यह रजिस्ट्रेशन व्यवसाय के लिए बहुत सही होगा। इसके अलावा कुछ निम्नलिखित लाइसेंस की आवश्यकता पड़ सकती है, जो कि बहुत जरूरी है:

  • लैंड यूज़ के लिए लाइसेंस
  • नगर पालिका या नगर निगम के द्वारा लाइसेंस
  • एनवायरमेंट कंसेंट लाइसेंस
  • उद्योग लाइसेंस
  • कमर्शियल बिजली का कनेक्शन

ईट के व्यापार के लिए स्टाफ व कारीगर

ईंट बनाने का व्यवसाय की बात करें तो इसके लिए कुछ अनुभवी कारीगर तथा स्टाफ की भी जरूरत पड़ती है कम से कम 5 से 7 लोगों के साथ ही जरूरत पड़ सकती हैं। सभी के अलग-अलग कार्य होते है। सभी कारीगरों को उनके अनुभव के आधार पर निर्धारित कर सकते हैं।

यह व्यवसाय ऐसा है, इसमें अकेले आदमी काम को नहीं कर सकते है। अपने परिवार के सदस्य तथा ईट बनाने वाले श्रमिक मजदूर और अन्य अनुभवी स्टाफ को शामिल करना जरूरी होता है।

ईट बनाने के व्यवसाय से प्राप्त मुनाफा

पहले के समय में ईंट बनाने का काम मिट्टी के द्वारा किया जाता था। सन 2012 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा मिट्टी के खदानों के लिए पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे ईट के व्यापार पर थोड़ा असर पड़ा था, लेकिन इसके बाद सभी ईट के व्यापार करने वालों ने सीमेंट के द्वारा निर्मित ईटो का निर्माण करना शुरू कर दिया।

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं मार्केट में दिन-प्रतिदिन ईटो की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है, इसीलिए यह व्यापार भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। ईट के व्यापार में आपको पर ईट के हिसाब से प्रॉफिट मिलता है। अगर आप 1 महीने में 1 लाख ईट बेच देते हैं तो आपको सभी खर्चों के काटने के बाद आपका मुनाफा एक लाख से ₹2लाख तक मिल सकता है।

इसके अलावा आपका ईट का व्यापार ईट के निर्माण की प्रक्रिया के पर भी निर्भर करता है। 1 महीने में कितनी ईट का निर्माण इस व्यापार के द्वारा करवा सकते हैं। उस हिसाब से ही व्यापार में सेल होंगी और मुनाफा भी अच्छा मिल जाएगा।

ईट की मांग की मार्केट में डिमांड

ईट की आज मार्केट में बहुत तेजी से डिमांड बढ़ती जा रही है। जब से सरकार ने मिट्टी की बनी ईट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इससे सीमेंट की ईट की मांग बाजार में बहुत हो गई है। ईट का प्रयोग कंस्ट्रक्शन के लिए बहुत जरूरी होता है। बिना ईट के कोई भी कंस्ट्रक्शन का कार्य नहीं कर सकते हैं।

सीमेंट की ईट से घर की दीवार बनती है, उन दीवारों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है। क्योंकि यह सभी ईट सीमेंट की बनी हुई होती हैं। पहले मिट्टी की बनी ईट से घर बनते थे तो उनमें नमी की समस्या बहुत अधिक पाई जाती है। इसीलिए आज ज्यादातर सीमेंट की बनी हुई अधिक प्रयोग में ली जा रही है।

ईट के व्यापार के लिए प्रचार

ऑफलाइन प्रचार

ईंट बनाने का व्यवसाय के लिए प्रचार की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। व्यापार के लिए आप ठेकेदार या मिस्त्री लोग या अपना मकान या कंस्ट्रक्शन कार्य करने वाले लोगों से आपको मिलना होगा। सभी लोगों को ईट के व्यापार की जानकारी देनी होगी। माल की क्वालिटी और गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग आपसे ईटो को खरीद ही लेंगे।

इसके अलावा आप अपने ग्राहकों को अन्य विक्रेताओं की तुलना में नए-नए आकर्षक ऑफर तथा अच्छा डिस्काउंट देकर भी अपनी बिक्री को बढ़ा सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा भी मिल जाएगा और प्रचार भी अधिक होगा।

ऑनलाइन प्रचार

ईट बनाने के व्यापार का प्रचार करने के लिए सबसे सही तरीका ऑनलाइन भी हो सकता है। आप अपनी कंपनी की एक वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन डाल सकते हैं। उसको अलग-अलग रूपों में भी शेयर कर सकते हैं, जिससे लोगों को ईट बनाने की व्यापार के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

वह सभी ऑनलाइन भी संपर्क कर सकते हैं। आजकल ऑनलाइन भी बहुत ही कंस्ट्रक्शन की वेबसाइट है, जिन पर ईट के व्यापार के लिए भी संपर्क किया जा सकता है या फिर वह आपसे खुद भी संपर्क कर सकते हैं।

FAQ

ईट बनाने का व्यापार कितने रुपए से शुरू किया जा सकता है?

शुरुआत में कम से कम 15 से 20 लाख रुपए में।

ईट के व्यवसाय में मशीनों की कीमत कितनी होती है?

लगभग 3 लाख से ₹30 लाख तक की।

ईट के व्यापार के लिए आपको अनुभव की आवश्यकता होती है?

जी हां।

ईट बनाने के व्यापार में आपसे एक महीने में कितना प्रॉफिट हो सकता है?

1 लाख से 2 लाख रुपए तक।

ईट बनाने के व्यापार में बाजार में अधिक डिमांड किस प्रकार की ईट होती है?

सीमेंट की ईंट।

निष्कर्ष

आज ईट बनाने का व्यापार कम लागत से शुरू करने वाला व्यवसाय है। हमारे देश में जिस जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से कंस्ट्रक्शन के कार्य किए जा रहे हैं। इसीलिए बाजारों में ईट की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है। सरकार ने जब से मिट्टी पर, मिट्टी के खदानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है तो उससे सीमेंट की ईटो का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और सीमेंट की ईटे अधिक मात्रा में बिकने लगी है। सीमेंट की ईट से मकान बनने पर उन्हें किसी प्रकार की कोई नमी नहीं रहती है।

यह व्यापार कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला व्यापार है। आज अधिक संख्या में लोग इस व्यापार को कर रहे हैं। ईट का व्यवसाय छोटे स्तर से शुरू करते है तो 8 से 10 मजदूरों के द्वारा का इस काम को किया जा सकता है। बड़े स्तर पर कम से कम इसमें 40 से 50 मजदूरों की आवश्यकता पड़ती है। ईट बनाने के व्यापार को करने के लिए सरकार के द्वारा लोन भी प्राप्त हो सकता है।

हम उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख ईट बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? (Brick Manufacturing Business In Hindi) पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

खुद का आयात निर्यात व्यवसाय कैसे शुरू करें?

चाय पत्ती का बिजनेस कैसे शुरू करें?

चूड़ियों का बिजनेस कैसे करें?

पानी पूरी बिजनेस कैसे शुरू करें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment