Home » बिजनेस आइडिया » खुद का आयात निर्यात व्यवसाय कैसे शुरू करें?

खुद का आयात निर्यात व्यवसाय कैसे शुरू करें?

Import Export Business in Hindi: आज के वैश्विक समय में दूसरे देश से सामान खरीदने और दूसरे देशों में सामान बेचने की महत्वता काफी बढ़ गई हैं। किसी देश में धान की कमी हैं तो किसी देश में लोह और खनिज की। ऐसे में एक देश से दूसरे देश में सामान भेजने के लिए या दूसरे देश में सामान मंगवाने के लिए आयात निर्यात की आवश्यकता होती हैं।

Import Export Business in Hindi
Image: Import Export Business in Hindi

ऐसे में आप भी भारत में कैसे आयात निर्यात का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आज के हमारे इस लेख खुद का आयात निर्यात व्यवसाय कैसे शुरू करें? (Export Import Business Ideas in Hindi) में हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आपको भी इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

Table of Contents

खुद का आयात निर्यात व्यवसाय कैसे शुरू करें? | Import Export Business in Hindi

आयात निर्यात बिजनेस क्या है?

सामान्य भाषा में Import यानी आयात और Export यानी निर्यात के मतलब से जाना जाता हैं। आयात का मतलब होता है बाहरी देश से सामान मंगवाना और निर्यात का मतलब होता हैं बाहर के देश में सामान भेजना। आयात निर्यात व्यापार को हम अन्तराष्ट्रीय व्यापार भी कह सकते हैं, जो दो या उससे अधिक देशों के बीच होता हैं। अन्तराष्ट्रीय बाजारों से सामान खरीदना और बेचना भी इसी में शामिल हैं।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

आयात निर्यात बिजनेस कैसे शुरू करें?

कम समय में ज्यादा मुनाफे के लिए आयात निर्यात का व्यवसाय सबसे अच्छा माना जाता हैं। इससे आपको तो मुनाफा तो होता ही हैं, इसके साथ इससे आप कई लोगो को रोजगार भी दे सकते हैं। इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको कई कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इसके साथ आपको इसमें कुछ लाइसेंस भी लेने होते हैं।

आयात निर्यात कितने प्रकार का होता हैं?

वैसे देखा जाए तो यह दो प्रकार का होता हैं, एक राष्ट्रीय स्तर का और एक बहुराष्ट्रीय स्तर का। इस श्रेणी में बहुराष्ट्रीय वाले आयात निर्यात को ही मान्यता दी गई हैं। इसमें एक देश से दूसरे देश में सामान और वस्तुओं को पहुचाया जाता हैं। इस व्यापार के लिए कई कानूनी पड्पंच से गुजरना होता हैं।

आयात निर्यात व्यवसाय के लिए मार्किट रिसर्च

आयात निर्यात का व्यवसाय कहीं न कहीं सरकरी गतिविधियों से जुड़ा हुआ होता है। इसमें जहाँ तक हमें लगता हैं और इस बिजनेस का प्रोसेस हैं, उस हिसाब से आपको ज्यादा मार्केटिंग रिसर्च करने ही जरूरत नहीं रहती हैं। इसमें आपको सीधे बड़ी-बड़ी कंपनी से डील करनी होती हैं, जो कि अपने प्रोडक्ट को एक देश से दूसरे देश में भेजती हैं।

आयत निर्यात व्यापार के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरण कहाँ से ख़रीदे?

आयात निर्यात व्यापार के लिए आपको एक ही नहीं बल्कि एक से अधिक उपकरण की जरूरत होती हैं। आपका व्यापार किस स्तर का हैं, उसके आधार पर ही आपको यातायात की जरूरत होती हैं और कुछ मशीनरी की।

आपको इसके लिए पानी में चलने वाली जहाज की जरुरत होती हैं जो आपके सामान को एक जगह से दूसरे जगह पहुँचाने के लिए। इसके अलावा आपको कुछ मशीनरी की भी आवश्यकता होती हैं, जो सामान को एक जगह से दूसरे जगह पर रखने में काम में आता हैं। इसमें आपको लाखों रूपये तक का खर्चा आ सकता हैं। यह व्यवसाय सबसे ज्यादा निवेश वाला व्यवसाय कहलाता हैं।

यह भी पढ़े: ट्रांसपोर्ट बिजनेस कैसे शुरू करें?

आयात निर्यात व्यापार शुरू करने के लिए लगने वाली चीजों को कहां से खरीदें?

इस प्रकार के बिजनेस की शुरुआत के लिए आपको एक नहीं बल्कि कई ऐसी चीज़ों की जरूरत रहती हैं, जिसे आप सीधे बाज़ार से नहीं खरीद सकते हैं। जैसे सामान भेजने और मंगाने के लिए जहाज, देश और शहर में सामान इक्कठा करने के लिए ट्रक और गाड़ियाँ और कई ऐसी मशीन जो आपको गणना और पैकिंग हुए सामान पर लेबल प्रिंटिंग में मदद करें। इन सब के अलावा बिजनेस के अनुसार आपको स्टोर रूम और माल के गोदाम की भी जरूरत रहती हैं।

आयात निर्यात व्यापार में जरुरी दस्तावेज

आयात निर्यात बिजनेस के लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं, जो कि अन्तराष्ट्रीय व्यापार में जरुरी हैं। यह हैं:

चालु बैंक खाता: आपकी कंपनी के नाम से आपका एक चालू बैंक खाता होना चाहिए। यह सबसे जरुरी दस्तावेजों को सूची में सबसे ऊपर है।

IEC Certificate:– बैंक खाते के अलावा आपके पास यह एक प्रमाण पत्र भी होना जरुरी हैं। यह प्रमाण पत्र आपको DGFT की वेबसाइट से लेना होता हैं। DGFT यानी Direct general foregin trade

RCMC Certificate: यह वो सर्टिफिकेट है, जो इस बात पर निर्भर करता की आप किस प्रकार के सामान का इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट करना चाहते हैं। यह सर्टिफिकेट आपको EPC यानी export promotion council के जरिये लेना होता हैं। इनमें भी अलग-अलग प्रकार के सामान के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट हैं।

GST: इन सब के अलावा आपको जरुरत होती हैं GST की। यह आपके बिजनेस और कंपनी के नाम पर लेना होता हैं। हालांकि Export में GST नहीं लगता हैं परन्तु GST आपको सरकार वापस देती हैं, जितना भी आपका लगता हैं।

Fssai: अगर आप फ़ूड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करना चाहते है तो उसके लिए आपको खाद विभाग से यह प्रमाण पत्र लेना जरुरी होता हैं। केवल खाने की चीज़ों के लिए ही यह जरुरी हैं।

ADC: Authorized drug council certificate अगर आप दवाइयां बाहर भेजना चाहते हैं तो आपको उसके लिए यह एक प्रमाण पत्र लेना होता हैं। केवल दवाइयों के लिए ही यह जरुरी हैं।

FDA: यह प्रमाण पत्र तब ही जरुरी हैं जब आप केवल अमेरिका राष्ट्र में सामान एक्सपोर्ट करना चाहते है। यह प्रमाण पत्र अमेरिका की सरकार द्वारा लागू किया जाता हैं। US Food and drug administration.

GMP: यह प्रमाण पत्र तब ही जरुरी हैं जब आप केवल यूरोप में सामान एक्सपोर्ट करना चाहते है। GMP यानी Good manufacturing practice

Halal: अगर आप गल्फ देश में सामान एक्सपोर्ट करना चाहते है तो आपको उसके लिए यह halal सर्टिफिकेट लेना होता हैं।

ISO: International standard organization यह अन्तराष्ट्रीय व्यापार के लिए जरुरी हैं।

यह कुछ जरुरी दस्तावेज हैं। हालाँकि यह सभी दस्तावेज आपके लिए जरुरी हैं। आपका बिजनेस किस प्रकार हैं, यह उस पर निर्भर करता हैं।

आयात निर्यात के व्यापार के लिए स्टाफ मेंबर की चयन प्रक्रिया

आयात निर्यात के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं आपका स्टाफ। इसमें आपको एक से अधिक स्टाफ की जरूरत होती हैं। इसमें आपको कम से कम 10 और इससे ज्यादा स्टाफ की जरूरत रहती है, जो कि कई अलग-अलग काम में आपका हाथ बटाते हैं। यह स्टाफ आपको शहर और देश के अलग-अलग हिस्सों में रखने होते हैं।

आयात निर्यात के व्यापार के लिए लोकेशन

आयात निर्यात बिजनेस के लिए आपको एक नहीं बल्कि एक से अधिक लोकेशन का चुनाव करना होता हैं। इसमें कुछ लोकेशन शहर में तो कुछ लोकेशन शहर के बाहर होने चाहिए। इसके बाद कुछ लोकेशन उस जगह पर भी होनी चाहिए जहाँ से आपका सामान अन्य देशों में जाता हैं जैसा बदरगाह और एअरपोर्ट इत्यादि।

इसमें ऐसी कोई विशेष जगह का होना जरुरी नहीं हैं जैसे किसी शहर में ऐसी जगह जहाँ पर लोगों का आना जाना लगा रहे। इसमें शहर और गाँव के किसी भी कोने में लोकेशन का चुनाव किया जा सकता हैं।

आयात निर्यात के व्यापार के लिए लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की जानकारी

सबसे पहले आपको अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाना होता हैं। इसके बाद आपको IEC कोड यानी International export code के लिए आवेदन कर यह कोड लेने होते हैं जो कि International export council द्वारा दिया जाता हैं।

इतना करने के बाद आपको TIN और GST भी लेनी होती हैं। इन सभी दस्तावेजों की जरुरत आपको आपके प्रोडक्ट और काम के अनुसार पड़ती हैं। यह जरुरी होते है।

आयात निर्यात व्यवसाय के लिए डिलीवरी प्रक्रिया

सामान अपने क्लाइंट से लेकर उसे भेजने की पूरी प्रक्रिया में पैकिंग काफी आवश्यक हैं। ऐसे में आप उसे किसी सुरक्षित पैकेट में पैक करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया के लिए भेजे। पैकिंग के लिए आप अपने स्तर पर अपनी कंपनी के हिसाब से ही करें, जिसमें आपको कम खर्चा और ज्यादा मुनाफा हो।

आयात निर्यात व्यवसाय में कुल निवेश

इसमें आपको निवेश हजारों नहीं बल्कि लाखों में हो सकता हैं। यह व्यवसाय सबसे ज्यादा महंगा व्यवसाय माना जाता हैं। ऐसे में यह जानना भी जरुरी हैं कि इसमें एक से अधिक खर्चो को भी शामिल किया जाता हैं। जैसे देश के अंदर निवेश और देश के बाहर निवेश इत्यादि।

आयात निर्यात व्यवसाय में कुल लाभ

इस व्यवसाय में यह अंदाजा लगाना मुश्किल हैं कि इसमें कितना लाभ होता हैं और कितना नहीं। परन्तु यह कहना जरुर उचित रहेगा कि इसमें आपको इसमें 40 प्रतिशत तक का लाभ रह सकता हैं जो कि व्यवसाय में एक आम बात है।

आयात निर्यात व्यवसाय में जोखिम

हर व्यवसाय की तरह इस व्यवसाय में भी जोखिम रहता हैं। हालाँकि इसमें जोखिम की संभावना ज्यादा रहती हैं। क्योंकि इसमें सामान को एक देश से दूसरे देश पानी के जहाज के जरिये भेजा जाता हैं। ऐसे में सामान की सुरक्षा का सबसे बड़ा सवाल रहता हैं। इसके अलावा और कोई ख़ास जोखिम इस व्यवसाय में नहीं हैं। 

FAQ

आयात निर्यात का व्यवसाय किस स्थान पर शुरू करें?

इसमें जगह का कोई निश्चित स्थान नहीं हैं, अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है।

आयात निर्यात के व्यवसाय में कितना खर्च आता हैं?

आयात निर्यात का व्यवसाय में कम से कम लाखों रुपयों का खर्चा आता हैं।

आयात निर्यात का व्यवसाय की मार्केटिंग कैसे करें?

आयात निर्यात का व्यवसाय के लिए शुरुआत में थोड़ी मार्केटिंग करनी होती हैं।

क्या आयात निर्यात का व्यवसाय के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक हैं?

जी हां, इस व्यवसाय में यह जरुरी हैं।

आयात निर्यात का व्यवसाय के लिए आवश्यक मशीनरी क्या है?

इसमें आपको एक नहीं बल्कि एक से अधिक मशीनरी की जरूरत रहती हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में आपको आयात निर्यात का व्यवसाय कैसे शुरू करें (Import Export Business in Hindi) के बार में बताया विस्तार से बताया है। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि इस लेख से जुड़ा कोई आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

बिजनेस प्लान क्या है और कैसे बनाएं?

पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने?

रोज पैसे कमाने के 10 बेस्ट तरीके

रेडीमेड गारमेंट बिजनेस कैसे शुरू करें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment