Home » कृषि और फार्मिंग » कृषि आधारित व्यापार शुरू करके पैसे कैसे कमाए?

कृषि आधारित व्यापार शुरू करके पैसे कैसे कमाए?

Agriculture Business Ideas in Hindi: हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, इसमें सबसे अधिक व्यापार कृषि पर आधारित होते हैं। कृषि से संबंधित हजारों ऐसे बिजनेस हैं, जो कृषि पर ही आधारित होते हैं। उन व्यापार की आज मार्केट में बहुत अधिक मांग बढ़ रही है। इन सभी में से कुछ व्यापार ऐसे हैं, जिनको बहुत कम पैसे से शुरू किया जा सकता है तथा कुछ ऐसे व्यापार है, जिनको बड़े स्तर पर अधिक पैसा लगाकर शुरू किया जा सकता है।

कृषि एक बहुत बड़ा विशाल क्षेत्र होता है। इसके अंतर्गत पशु पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, वानिकी आदि बहुत प्रकार के व्यापार को शामिल किया जाता है। हमारे देश में बहुत से ऐसे उद्योग हैं, जिनमें विनिर्माण का कार्य कच्चे माल का कृषि से ही होता है।

Agriculture Business Ideas in Hindi
Image: Agriculture Business Ideas in Hindi

आज हमारे देश में बढ़ते हुए कृषि से संबंधित व्यापारियों को देखते हुए, आप अपने बजट के अनुसार किसी भी व्यापार को पूरी लगन मेहनत के साथ अगर करेंगे तो आपको बहुत सफलता मिलेगी तथा मुनाफा भी बहुत अच्छा प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कृषि से आधारित कौन-कौन से उद्योग (Agriculture Business Ideas in Hindi) किए जा सकते हैं।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

कृषि आधारित व्यापार शुरू करके पैसे कैसे कमाए? | Agriculture Business Ideas in Hindi

Table of Contents

1. डेयरी का व्यापार

डेयरी का व्यापार करना कृषि आधारित उद्योगों में सबसे ऊपर आता है। आज हमारे देश में दूध की शहरी क्षेत्रों में बहुत अधिक मांग हो रही है। अच्छे और शुद्ध दूध के लिए लोग अधिक पैसे तक देने को तैयार हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दूध तथा दूध से बनी सभी चीजों के लिए हमेशा लोगों की मांग बढ़ी रहती है। डेयरी के व्यापार में दूध एक ऐसी चीज है, जिसे हर प्रकार की चीजें बनाई जाती हैं।

दूध के द्वारा पनीर, मक्खन, अलग-अलग प्रकार की मिठाईयां आदि बनती है। डेयरी के व्यापार को शुरू करने के लिए आपके पास सही मात्रा में पूंजी होनी चाहिए तथा इसका अनुभव भी होना चाहिए। इसके लिए आप डेरी का काम करने वालों से सही जानकारी लेकर इस व्यापार को कर सकते है।

2. जैविक खाद का व्यापार

जैविक खाद का व्यापार बहुत कम निवेश में शुरू किया जाने वाला व्यापार है। इस व्यापार को ग्रामीण क्षेत्र से शुरू किया जा सकता है। इस व्यापार को करने के लिए जो व्यापारी है, वह प्राकृतिक तथा कचरे का इस्तेमाल करके जैविक खाद को तैयार कर सकता है। आज जैविक खाद का व्यापार एक घरेलू व्यवसाय बन गया है।

हमारे देश में केमिकल युक्त खेती से फसलों को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। इसीलिए सरकार जैविक खाद का अधिक प्रयोग करने पर जोर दे रही है तथा इस व्यापार को अधिक बढ़ावा भी दे रही है। जो भी कृषि उत्पादक हैं, वह जैविक खाद तथा वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह व्यापार व्यक्ति अपने घर से भी कम निवेश से शुरू कर सकता है।

3. खाद वितरण का व्यापार

हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर सभी किसान अपनी फसलों में खाद देने का काम हमेशा करते हैं। क्योंकि बिना खाद्य फसल की पैदावार अच्छी नहीं होती है। लोग अधिक संख्या में शहरों से कम कीमतों पर खाद को खरीद कर ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को बेच रहे हैं।

यह एक अच्छा व्यापार करने का तरीका है। इस व्यापार को आप कम पैसे से शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा थोड़ा बजट बढ़ा कर आप ग्रामीण क्षेत्र के आसपास अपनी खाद बीज की दुकान भी खोल सकते हैं, उससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

4. मशरूम की खेती का व्यापार

मशरूम की खेती एक फूल की खेती होती है। इसके लिए व्यापार करने के लिए कोई जमीन की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इसकी खेती एक छायादार बड़े कमरे में की जा सकती है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि मशरूम कि आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत अधिक मांग बढ़ रही है।

लोग मशरूम के अलग-अलग प्रकार के व्यंजन खाना पसंद करते हैं। इसीलिए आप मशरूम की खेती का व्यापार बहुत कम बजट में शुरू कर सकते हैं, इसमें व्यापारी को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है।

5. फूलों का व्यापार

पिछले कुछ सालों से हमारे देश में फूलों के व्यापार में बहुत अधिक वृद्धि देखने को मिली है। फूलों की जरूरत घर के पूजा पाठ से, लेकर घर के सजावट के काम या किसी उत्सव, त्यौहार, बड़े-बड़े आयोजनों में सभी जगह पर अलग-अलग प्रकार के फूलों की आवश्यकता पड़ती है।

अगर आपके पास कोई खाली जमीन पड़ी है तो उसमें आप फूलों की खेती कर सकते हैं। यह व्यापार बहुत कम पैसे में शुरू किया जा सकता है। इसमें मुनाफा बहुत अच्छा मिल जाता है।

6. पेड़ों की खेती का व्यापार

पेड़ों की खेती का व्यापार की आज के समय में बहुत अधिक मांग हो रही है। इस व्यापार को करने के लिए आपको थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन आप अच्छा मुनाफा मिल सकता है। क्योंकि जब कोई पेड़ उगता है, वह बड़ा होता है, उसमें बहुत समय लगता है।

उसके बाद जब वह पेड़ सूख जाता है तो उसकी लकड़ी को बेचकर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ आप उसके फलों को भी बेच कर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। पेड़ों के व्यापार से भी आप पैसा अच्छा कमा सकते हैं।

7. हाइड्रोपोनिक रिटेल का स्टोर खोलकर

हमारे देश में जिस गति से जनसंख्या वृद्धि हो रही है और औद्योगिकरण भी हो रहा है। इसके लिए कृषि योग्य भूमि का विनाश हो रहा है। इसके लिए हाइड्रोपोनिक यंत्रों के द्वारा भी खेती की जाती है। इस व्यापार को आप शुरू कर सकते हैं, इसमें अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है।

यह व्यापार शुरू करने के लिए हाइड्रोपोनिक तकनीक के द्वारा किसान बिना मिट्टी के फसल को पैदा कर सकते हैं। आप इस व्यापार के लिए हाइड्रोपोनिक यंत्रों को बेचकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

8. ऑर्गेनिक ग्रीन हाउस व्यापार

ऑर्गेनिक अर्थात जैविक खेती के द्वारा उगाए गए सभी उत्पादकों की आज बाजार में बहुत अधिक मांग बढ़ती जा रही है। सभी लोग केमिकल युक्त चीजें खाना पसंद नही करते हैं। शहरी क्षेत्र के लोग आज ऑर्गेनिक चीजों को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि शहर में बढ़ते प्रदूषण शुद्ध चीजों की ना मिलने के कारण लोगों के सामने बहुत दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

ऑर्गेनिक चीजों के लिए तो लोग अधिक पैसे देने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। आप ऑर्गेनिक ग्रीन हाउस का व्यापार शुरू कर के ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन करके लोगों को भेज सकते हैं। इससे आपको अच्छी कमाई होगी और मुनाफा भी अच्छा मिल जाएगा।

9. चाय पत्ती के बागान का व्यापार

भारत में सबसे अधिक गर्म पेय पदार्थ के रूप में काम मे ली जाने वाली चाय पत्ती हर घर में काम में ली जाती है। हमारे देश में दिन-प्रतिदिन चाय पत्ती की बहुत अधिक मांग बढ़ती जा रही है। इस प्रकार से बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कोई भी व्यक्ति चाय पत्ती का व्यापार को आसानी से शुरू कर सकता है।

चाय पत्ती के व्यापार के लिए एक बड़े बागान का उपयुक्त जलवायु मौसम का सही होना जरूरी होता है। इसके लिए जो भी व्यापारी है वह कृषि विभाग से संपर्क करके इस व्यापार को शुरू कर सकते हैं। यह व्यापार कम निवेश में अधिक मुनाफा प्राप्त करने वाला व्यापार है। आज इसकी मांग हमारे देश में बहुत अधिक बढ़ रही है।

यह भी पढ़े: चाय पत्ती का बिजनेस कैसे शुरू करें?

10. मधुमक्खी पालन का व्यापार

शहद आज औषधि के रूप में सबसे अधिक काम लिए जाने वाला पदार्थ है। हमारे देश में जैसे-जैसे लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक हो रहे हैं। उसके लिए शहद की बहुत अधिक मांग पड़ रही है। क्योंकि शहद का उपयोग औषधि के रूप में अधिक किया जाने लग गया है।

इस प्रकार बाजार में शहद की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कोई भी व्यक्ति मधुमक्खी पालन का व्यापार शुरू कर सकता है। इसके लिए पहले प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। उसके बाद इस व्यापार को शुरू कर सकते हैं। इसमे कम लागत में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़े: मधुमक्खी पालन कैसे करें?

11. सब्जी और फलों को बेचने का व्यापार

सब्जी और फलों को बेचने का व्यापार व्यक्ति कम पैसे से शुरू कर सकता है। आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फल और सब्जियां बेचे जाते हैं। रोजाना फल व सब्जी की आवश्यकता हर व्यक्ति को पड़ती है। इसीलिए अगर कोई भी व्यक्ति इस व्यापार को कम पैसे से शुरू कर सकता है।

शुरुआत में इस व्यापार को करने के लिए अपने आसपास होलसेल की सब्जियों और फलों की मंडियों से शुरू किया जा सकता हैं। उसके बाद आप शहर से या दूसरे राज्यों में भी अपने फलों सब्जियों का निर्यात कर सकते हैं। जिस प्रकार से आप अपना बजट लगाएंगे, उसी हिसाब से इस व्यापार में बहुत अच्छा मुनाफा मिल जाता है।

12. जड़ी बूटियों की खेती का व्यापार

जड़ी बूटियों के द्वारा चिकित्सा की जो तकनीक है, वह बहुत ही पुरानी है। आज भी हमारे देश में जड़ी बूटियों की औषधि को दवाई के रूप में लोग अधिक लेना पसंद करते हैं। इसी को ही वह सबसे ज्यादा सुरक्षित समझते हैं। जड़ी बूटियां हमारे शरीर की हर बीमारी को खत्म कर देती हैं।

अगर किसी भी व्यक्ति के पास है खाली जमीन पड़ी है तो उसमें आप जड़ी बूटियों के पौधे लगाकर इस काम को शुरू कर सकते हैं। औषधि जड़ी बूटियों के माध्यम से अच्छा खासा मुनाफा भी प्राप्त किया जा सकता है। सरकार भी इसके लिए बहुत सहयोग दे रही है।

13. मसालों के प्रसंस्करण का व्यापार

मसालों के प्रसंस्करण से आशय है कि जो भी मसाले खेती में पैदा होते हैं, उनको पाउडर में परिवर्तन करने की प्रक्रिया को प्रसंस्करण कहते है। इसके लिए मसालों की पैकिंग इस प्रकार से हो कि मसालों में किसी प्रकार की कंकर, धूल मिट्टी, मिलावट ना हो।

इस व्यापार को शुरू करने के लिए आप किसानों से हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा, लहसुन, अदरक, आदि सभी चीजों को खरीद कर, इनको सूखे पाउडर के रूप में बनाने का व्यापार कर सकते है। यह व्यापार भी बहुत कम पैसे में शुरू किया जा सकता है। मसालों की जरूरत आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी सभी लोगों को होती है।

14. बकरी पालन का व्यापार

बकरी पालन का व्यापार बहुत पुराने जमाने से किसानों के द्वारा किया जाने वाला व्यापार है। यह उनकी आजीविका का प्रमुख साधन भी है। अब बदलते समय के साथ में इस व्यापार की महत्वता ने कुछ और ही दिशा ले ली है। लोग बकरी पालन का व्यवसाय दूध तथा मास के लिए भी अधिक करते हैं। कोई भी व्यक्ति बकरी पालन के व्यापार के लिए बकरियों को खरीद कर उनको बेचने का काम कर सकता है।

15. सर्टिफाइड डीलर के रूप में व्यापार

हमारे देश में किसानों के द्वारा पैदा की जाने वाली फसलों के उत्पादन को उनकी पैदावार को अच्छे प्रकार से बढ़ाए जाने के लिए अच्छे सर्टिफाइड खाद बीजों का निर्माण कर किसानों के पास पहुंचाने का काम कर रही है।

आप भी इस व्यापार को शुरू एक सर्टिफाइड डीलर के रूप में कर सकते हैं। इस व्यापार को करने के लिए किसी भी जानकारी के लिए आप राज्य सरकार के कृषि विभाग से ले सकते हैं।

16. मुर्गी पालन का व्यापार

आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मुर्गी पालन का व्यवसाय बहुत अधिक लोग करते हैं। क्योंकि मुर्गियों के अंडे तथा मुर्गियों के मांस कि देश में विदेश में बहुत अधिक मांग बढ़ रही है। आज मुर्गी पालन के व्यापार ने एक बहुत बड़ा व्यवसायिक रूप ले लिया है।

लोग अधिक संख्या में व्यापार को करने लग गए हैं। आप एक बड़ा फार्म हाउस लेकर अनेक प्रकार के पक्षियों को रखकर, मुर्गी पालन का व्यापार कर सकते है। मुर्गी पालन का व्यापार बहुत कम निवेश से इस व्यापार को शुरू किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: मुर्गी पालन का बिजनेस कैसे शुरू करें?

17. मछली पालन का व्यापार

हमारे देश में अधिकतर लोग मछलियां खाते हैं। आज मछली पालन एक व्यवसायिक रूप में भी किया जा सकता है। मछली पालन के व्यापार करने वाला व्यक्ति इस व्यापार को बहुत कम बजट में शुरू किया जा सकता है।

सबसे पहले मछली पालन के व्यापार के लिए आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है, उसके बाद ही इस व्यापार को कर सकते हैं। मछली व्यापार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मछलियों की गुणवत्ता मछलियों के उत्पादन को किस प्रकार से बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़े: मछली पालन का बिजनेस कैसे शुरू करें?

18. मिट्टी जांच करने के लिए लेब

आप सभी लोग जानते हैं कि अलग-अलग प्रकार की मिट्टी में अलग-अलग फसल की पैदावार होती है। इसके लिए जब भी किसी फसल को उगाना होता है, सबसे पहले उसकी मिट्टी की जांच की जाती है। मिट्टी की जांच करने के लिए उसको लैब में भेजा जाता है।

आज कोई भी मिट्टी जांच करने के लिए लैब खोलकर व्यापार कर सकता है। इसमें आप मिट्टी की गुणवत्ता, उसमें किस प्रकार के पोषक तत्वों की कमी है, इन सभी चीजों की जानकारी सही रूप से किसानों को दे सकते हैं।

इसके साथ फसलों में जो आवश्यक उर्वरक खनिज खाद पदार्थों की आवश्यकता होती है, उन सभी की जानकारी भी दे सकते हैं। यह आपके व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

19. कृषि सलाह केंद्र खोलकर

आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में किसान जब भी कोई फसल की पैदावार करते हैं तो उसमें अनेक प्रकार की समस्याओं को उनको सामना करना पड़ता है। इसके लिए वह एग्रीकल्चर कंसलटेंसी के ऑफिस पर जाकर उनसे सलाह लेकर अपनी फसल को रोग मुक्त करते हैं तथा उसकी पैदावार को अच्छे बनाते है।

आप एक कंसलटेंसी का ऑफिस खोल कर किसानों को समय-समय पर खाद्य पदार्थों के बारे में, फसल के लिए जलवायु मौसम मिट्टी खाद्य पदार्थ इन सभी की जानकारियां दे सकते है।

यह भी पढ़े: कृषि सेवा केंद्र कैसे खोले?

20. पशुओं के चारा बनाने के इकाई खोलकर

हमारे देश में दो प्रकार से पशुओं को पाना जाता है। जरूरी नहीं होता कि पशुओं का पालन सभी दूध और मांस के लिए ही करें। इसके अलावा कुछ पशु ऐसे होते हैं, जिनका उपयोग बोझा ढोने के लिए सामान को इधर-उधर पहुंचाने के लिए भी किया जाता है। घोड़ा, गधा, खच्चर इन पशुओं को बोझा ढोने के काम में लिया जाता है।

इस काम के लिए इनको अच्छा चारा खाने के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसीलिए जो पशु पालक है तो अधिक संख्या में इन बोझा ढोने वाले पशुओं के लिए चारा खरीदते हैं। इस प्रकार पशुओं के चारा बनाने का व्यवसाय कर सकते हैं। यह व्यापार कम पैसे में शुरू किया जा सकता है।

21. आटा पीसने व पैकिंग की यूनिट खोलकर

शहरी क्षेत्र में सभी लोग बंद पैकेट का आटा खाते हैं। पुराने समय से ही पैकिंग का आटा खाने की आदत सी हो गई है। अगर आप किसानों के पास से गेहूं खरीदकर अच्छी क्वालिटी गेहूं पीसने की मशीन लगाकर इस व्यापार को शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको पैकिंग की व्यवस्था भी अपने व्यापार में शामिल करने होगी। कम पैसे में अच्छा मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है।

22. प्लांटिंग सेवा व्यापार

आपके पास खुद की अगर कोई जमीन नहीं है और आप फसल की बुवाई करना अच्छे से जानते हैं तो आप यह व्यापार कर सकते हैं। आप खुद की प्लांटिंग सेवा शुरू कर सकते हैं। इसके लिए अपने क्षेत्र के सभी किसानों तथा जो भी उत्पादक है, उनके साथ इस व्यापार को शुरू किया जा सकता है।

23. क्रिसमस ट्री की खेती का व्यापार

इस व्यापार के लिए कृषि योग्य जमीन में देवदार के पेड़ को उगा कर खेती कर सकते हैं, उनको क्रिसमस के लिए भी कहा जाता है। सर्दियों की छुट्टी के आसपास बहुत से लोग क्रिसमस ट्री खरीदना पसंद करते हैं। फिर व्यापार को शुरू कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।

24. तेल का व्यापार

बहुत प्रकार की ऐसी खेती होती है, जिसमें तेल का उत्पादन कर सकते हैं। तेल का उपयोग खाना पकाने में या अन्य बहुत से उद्देश्यों में किया जा सकता है। आज हमारे देश में तेल की मांग भी बहुत अधिक हो रही है।

आप भी किसी भी प्रकार के तेल का व्यापार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कारीगर की भी आवश्यकता पड़ सकती है। तेल का व्यापार आप किस प्रकार से करना चाहता है, यह आपके बजट के ऊपर भी निर्भर करता है।

25. वेयरहाउस का व्यापार

हमारे देश में ऐसे बहुत से किसान है, जिनके पास फसल उगाने के बाद में सुरक्षित स्थान पर उनको रखने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में आपके पास अगर कही खाली जगह पड़ी है या किराये पर भी लेकर उसका उपयोग करके इसको व्यापार के रूप में काम में ले सकते हैं।

इस खाली जगह को आप वेयरहाउस के रूप में बनाकर किसानों की सहायता कर सकते हैं और उनसे किराए के रूप में कुछ राशि भी ले सकते है। इससे आपकी और किसान की दोनों की मदद भी हो जाएगी और आपको कमाई भी हो जाएगी।

26. कपड़ा उद्योग

कपड़ा उद्योग में कृषि पर आधारित उद्योग है। इस उद्योग के द्वारा कपड़ों का निर्माण किया जाता है, यह एक आत्मनिर्भर उद्योग है। इसमें ग्राहक को कच्चे माल से लेकर पूरे फिनिश्ड प्रोडक्ट तक हर चीज का उत्पादन होता है।

हमारे देश की अर्थव्यवस्था में इसका भी बहुत योगदान है। इस व्यापार को कोई भी कर सकते हैं। यह व्यापार के ऊपर निर्भर करता है कि कितनी लागत और किस प्रकार का कपड़ा व्यापार आप शुरू करना चाहते हैं।

27. चीनी का उधोग

भारत देश गन्ना और चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। हमारे देश में सबसे अधिक मात्रा में गन्ना पैदा किया जाता है। चीनी का उद्योग कृषि पर आधारित उद्योगों में प्रमुख है। चीनी का व्यापार करने के लिए आप कम बजट में चीनी का व्यापार भी कर सकते है।

इसके अलावा जो बड़ी-बड़ी चीनी की मील हैं, उनके द्वारा आप चीनी के हॉलसेल के व्यापारी बनकर काम कर सकते है। यह व्यापार भी कम लागत से शुरू किया जा सकता है और अच्छा मुनाफा मिल जाता है।

FAQ

कृषि से संबंधित व्यापार के लिए कौन सा व्यापार करना ज्यादा सही रहता है?

सब कुछ आपके बजट के ऊपर निर्भर करता है।

सबसे अधिक मुनाफा प्राप्त करने वाली फसल कौन सी होती है?

फूल, जड़ी- बूटी, मशरूम।

क्या कृषि से संबंधित किसी भी व्यापार के लिए निवेश करना सही होता है?

जी हां।

डेयरी के काम में सबसे ज्यादा मांग किस चीज की होती है?

दूध और दूध के द्वारा बनी चीजों की।

कृषि संबंधित व्यापार में कौन-कौन से व्यापार किए जा सकते हैं?

इस आर्टिकल में सभी व्यापार के बारे में बताया गया है।

निष्कर्ष

हमने यहाँ पर कृषि पर आधारित व्यवसाय (Agriculture Business Ideas in Hindi) के बारे में विस्तार से बताया है। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

कम निवेश में लघु उद्योग कैसे शुरू करें?

रोज पैसे कमाने के 10 बेस्ट तरीके

बारह महीने चलने वाला बिजनेस आइडियाज

बिना पैसे लगाए बिजनेस कैसे शुरू करें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment