Home » फ्रैंचाइज़ी » Britannia डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें

Britannia डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें

 Britannia Distributorship Hindi : दोस्तों ब्रिटानिया कंपनी का नाम तो आपने अवश्य सुना होगा। यह देश की सबसे पुरानी कंपनी में से एक हैं। आपने ब्रिटानिया कंपनी के बिस्किट तो बहुत बार खाए होगे। देश में आपको ब्रिटानिया कंपनी और टाइगर ब्रांड के खाने के उत्पाद सबसे अधिक देखने को मिलते हैं।

यह कंपनी देश में ही नही बल्कि अन्य 60 से अधिक देशों में अपने बिस्कुट का व्यापार करती हैं। ब्रिटानिया कंपनी की बात करे तो यह भारत की 100 सबसे विश्वसनीय ब्रांड में से एक हैं। यह एक ऐसा ब्रांड है जिसको देश की कई पीढ़ियों ने खाया हैं। भारत के अलावा यह अन्य देशों में लोकप्रिय हैं, जिसके कारण मार्केट में इसकी मांग अधिक हैं।

Britannia-Distributorship-Hindi-
Image : Britannia Distributorship Hindi

आज के इस लेख में हम आपको ब्रिटानिया कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन कैसे लें? ब्रिटानिया कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट करना होता हैं? कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन लेने के लिए आवेदन कैसे करें? ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन लेने से कितना मुनाफा कमाया जा सकता हैं? यह सब आपको इस लेख में जानने को मिलेगा, इसलिए आप यह लेख अंत तक पढ़े।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Britannia डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें | Britannia Distributorship Hindi

Table of Contents

Britannia डिस्ट्रीब्यूशन क्या है?

ब्रिटानिया कंपनी के बारे में आप तो जानते होंगे। कई बार आपने इसका बिस्कुट भी खाया होगा। यह कंपनी ब्रेड बिस्कुट डेयरी उत्पाद के लिए जानी जाती है बिस्कुट के मामले में यह इंडिया की सबसे पुरानी कंपनी में से एक है। ब्रिटानिया कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन की बात करें तो प्रत्येक शहरों और महलों में इसने अपने स्टाल लगाए हुए हैं।

जिसकी मदद से कोई भी ग्राहक आसानी से डेयरी उत्पाद और बिस्कुट की खरीदारी कर सकता है। आप ब्रिटानिया कंपनी से संपर्क करके अपनी एक अलग ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूशन की एजेंसी ले सकते हैं। डिस्ट्रीब्यूशन के लिए आपको आवेदन करना होगा यदि आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है, तो आपको ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन मिल जाता है। जिससे आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

ब्रिटानिया कंपनी के बारे में

कंपनी की बात करूं तो यह भारत की कंपनी है जिसकी शुरुआत सन 1892 में की गई थी, जो कि कोलकाता के एक छोटे से घर से प्रोडक्शन का काम शुरू हुआ था। उस समय देश में द्वितीय विश्व युद्ध भी शुरू हो चुका था ऐसे में बिस्कुट की कंपनी के मांग अधिक होने लगी। इससे कंपनी बहुत ही कम समय में ग्रो करने लगी। उसी समय से कंपनी देश-विदेश में पॉपुलर होती चली गई और यह अभी तक लगभग 60 से अधिक देशों में अपना व्यापार करने लगी हैं।

शुरुआत में यह कंपनी सिर्फ बिस्कुट का निर्माण करती थी लेकिन आज के समय में यह बिस्कुट ब्रेड केक rusk और डेयरी प्रोडक्ट का भी उत्पादन करने लगी है इसके अलावा भी वह प्रोडक्ट को लॉन्च कर रही है। कंपनी का मानना है कि हमारे प्रोडक्ट लोगों को अधिक से अधिक मिले इसलिए कंपनी ने नए डिस्ट्रीब्यूटर को बना रही है, जिससे ब्रिटानिया कंपनी अपना माल अधिक लोगों तक पहुंचा सके।  कोई भी व्यक्ति ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन आसानी से बन सकता हैं।

ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूटर की मांग

बिस्किट की बात करें तो लोग सबसे अधिक ब्रिटानिया कंपनी या फिर अन्य ब्रांड के खाना पसंद करते हैं लेकिन जिस ब्रांड को लोग अधिक पसंद करते हैं उसी का प्रोडक्ट भी खरीदना चाहते हैं। ऐसे में यदि आप ब्रिटानिया का डिस्ट्रीब्यूटर बन जाते हैं तो आपको अधिक से अधिक कस्टमर मिल जाएंगे वैसे भी इसके स्टॉल या फिर डिस्ट्रीब्यूटर कम ही होते हैं।

इस कंपनी के प्रोडक्ट रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं क्योंकि अब यह कंपनी अपने नए नए प्रोडक्ट को भी ऐड कर रही है, जिससे इसके मांग अधिक बढ़ती जा रही है ऐसे में लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। इसलिए कंपनी अधिक से अधिक ब्रिटानिया के डिस्ट्रीब्यूटर को अधिक बड़ावा दे रही हैं।

देश में लोग अक्सर चाय के साथ बिस्कुट को खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा ऐसे बहुत से लोग भी होते हैं। जो अपनी भूख को मिटाने के लिए बिस्किट या फिर टोस्ट आदि को खाते हैं।

मार्केट में ब्रिटानिया के अलावा अन्य कई प्रोडक्ट भी है लेकिन लोगों का भरोसा सबसे अधिक ब्रिटानिया कंपनी के ऊपर है क्योंकि इसमें आपको बेहतरीन क्वालिटी देखने को मिल जाती हैं। अब कंपनी ने डेयरी प्रोडक्ट को भी लॉन्च कर दिया है और बिस्किट्स में भी कई vRients मार्केट्स में लॉन्च किए हैं।

ब्रिटानिया डिस्टिब्यूशन लेने के लिए आवश्यक पात्रता

इस कंपनी की फ्रेंचाइजी या डिस्टिब्यूशन लेने के लिए व्यक्ति के पास निम्न पात्रता होनी चाहिए

  • दुकान या गोडाउन ( ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां पर सीलन आदि न हो)
  • फ्रीजर (डेयरी प्रोडक्ट को रखने के लिए)
  • दुकान में काम करने के लिए 3 से 4 लोग
  • लैपटॉप या कंप्यूटर
  • इन्वेस्टमेंट
  • डिस्टिब्यूशन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ब्रिटानिया डिस्टिब्यूशन लेने के लिए आवश्यक जगह

यदि आप खाने पीने या फिर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले चीजों का बिजनेस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपकी दुकान या फिर मॉल सही जगह पर होना चाहिए ताकि लोगों को उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। इससे आपका बिजनेस जल्दी ग्रो करता है तथा कंपनी को भी प्रॉफिट होता हैं।

कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन लेने से पहले आपको जगह का चुनाव करना होगा। इसके लिए आप अपने चौराहा या फिर भीड़भाड़ वाली जगह आदि को देख सकते हैं। आप दुकान को रेंट या फिर आप अधिक इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आप जमीन को खरीद कर मोर आदि को भी बनवा सकते हैं। यदि आपकी शॉप या फिर मॉल सही जगह पर होगा तो लोग अधिक से अधिक खरीदारी करेंगे। इसलिए इस बिजनेस में जगह का विशेष महत्व होता हैं।

यह भी पढ़े : नमकीन बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूशन के लिए निवेश

डिस्ट्रीब्यूशन की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक इन्वेस्टमेंट नहीं करना होता है। जब आपकी खुद की जमीन होती है यदि आप रेंट पर दुकान आदि को लेते हैं तो आपको अधिक इन्वेस्टमेंट करना होता है। ब्रिटानिया कंपनी भारत की एक लिमिटेड कंपनी है और आपको डिस्ट्रीब्यूशन लेने के लिए इसमें फीस भी जमा करनी पड़ती है।

  • ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूशन की फीस 2 से ₹400000
  • यातायात की कॉस्ट दो से ₹300000
  • स्टाफ आदि का खर्चा एक से 2 लाख रुपए
  • जमीन का रेंट 15 लाख से 20 लाख रुपए ( यदि जमीन आपकी है तो यह पैसे बच जाते हैं)
  • लाइट बिल

ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर लेने के लिए शुरुआत में आपके पास कम से कम 10 से 1500000 रुपए का इन्वेस्टमेंट होना चाहिए, तब आप इस कंपनी का बिजनेस आसानी से कर सकते हैं।

ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज

कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आपको आवेदन करना होगा आवेदन करने के लिए आपके पास दस्तावेज होना जरूरी है तभी आप आवेदन कर सकते हैं यह डॉक्यूमेंट निम्न हैं।

  • आईडी प्रूफ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड
  • बैंक खाता संख्या
  • एड्रेस प्रूफ
  • फोटोग्राफ
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

बिजनेस के लिए डॉक्यूमेंट

  • जीएसटी रजिस्ट्रेशन
  • बिजनेस पैन कार्ड
  • कॉलिफिकेशन प्रमाण पत्र
  • FSSAI लाइसेंस 

इसके साथ ही आपको प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट भी दिखाने होगे जो की निम्न है

  • रेंट एग्रीमेंट डॉक्यूमेंट
  • शॉप एग्रीमेंट
  • एनओसी सर्टिफिकेट

ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन लेने के लिए आवेदन कैसे करें?

कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन लेने के लिए सबको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आप निम्न प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं।
  • आपको लेफ्ट साइड में become a डिस्ट्रीब्यूशन का विकल्प देखने को मिल जाता हैं।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप आपके सामने ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन का एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको सारी जानकारी देनी हैं।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें तथा फॉर्म को सबमिट करें।

शाम को अप्लाई करने के बाद ब्रिटानिया कंपनी आपके सभी डॉक्यूमेंट को चेक करती है और चेक करने के बाद कंपनी आपसे 10 12 दिनों में संपर्क करती है इसके बाद कंपनी के कुछ अधिकारी आपके बताए गए जगह पर आकर वेरीफिकेशन करते हैं यह भी उनको सभी डॉक्यूमेंट और जगह पसंद आती है, तो वह आपको ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन बना देते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब 1 महीना लग जाता हैं।

ब्रिटानिया कंपनी का कस्टमर सपोर्ट

इन कंपनियों में आपको डिस्ट्रीब्यूशन लेते समय ट्रेनिंग दी जाती है, लेकिन यहां पर आपको सिर्फ 1 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि आप आसानी से प्रोडक्ट बेच सके। अगर किस कंपनी की बात करें तो यह कंपनी काफी ब्रांडेड कंपनी है। लोगों को इस कंपनी के बारे में पहले से ही पता होता है इसलिए वह प्रोडक्ट को हाथों-हाथ खरीद लेती है, ऐसे में कंपनी आपके प्रमोशन और प्रचार प्रसार को भी करती हैं।

ब्रिटानिया कंपनी का एग्रीमेंट

किसी भी कंपनी का फ्रेंचाइजी या फिर डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए कंपनी आपको एग्रीमेंट साइन करवाती है यह कंपनी आपको शुरुआत में 3 साल का एग्रीमेंट प्रदान करती हैं। यदि आपका बिजनेस अच्छा चलता है तो आप इस एग्रीमेंट को और भी अधिक पढ़ा सकते हैं साथ ही आप 3 साल के बाद इसका रिव्यू प्रोसेस को भी अपना कर एग्रीमेंट में वृद्धि कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : केएफसी (KFC) की फ्रैंचाइज़ी कैसे लें?

ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूटर बन कर कितने पैसे कमाए जा सकते है?

यह कंपनी देश की सबसे पुरानी कंपनी है लोग इसके प्रोडक्ट को काफी पसंद करते हैं। तो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं। इस कंपनी से आप कितना प्रॉफिट कमा सकते हैं।

आप जितना अधिक कंपनी का प्रोडक्ट को सही करेंगे उतना ही अधिक आपको प्रॉफिट भीम मिलेगा ब्रिटानिया कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर को तीन परसेंट से लेकर 10 परसेंट तक का मार्जन देती है। यह अपने सभी प्रोडक्ट पर अलग-अलग मार्जन देती है। इसके लिए आपको कंपनी से कांटेक्ट करना होगा वहीं से आप संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बंद कर आप महीने के कम से कम 30 से ₹40000 आराम से कमा सकते हैं लेकिन जैसे-जैसे आप का बिजनेस पुराना होगा आप उतना ही अधिक प्रॉफिट कमाना शुरू कर देंगे। बिजनेस के माध्यम से आप महीने के 1 से ₹300000 आसानी से कमा सकते हैं।

ब्रिटानिया कंपनी की मार्केटिंग

कंपनी की फ्रेंचाइजी या डिस्ट्रीब्यूटर बनने के पश्चात आपको मार्केटिंग करने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि कंपनी को लोग पहले से ही जानते हैं और आप उस प्रोडक्ट को बेचना शुरू करते हैं तो लोग आसानी से खरीदना शुरू कर देते हैं। ऐसे में आपको मार्केटिंग करने की जरूरत नही होती हैं। हा आप लोकल में अपनी दुकान का प्रचार प्रसार करवा सकते हैं।

ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन लेने के लिए लाइसेंस एंड रजिस्ट्रेशन

कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन लेने के लिए आपको कई प्रकार के लाइसेंस की जरूरत होती हैं। क्योंकि यह एक खाद्य पदार्थ है तो इसके लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवम रसद विभाग से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

इसके साथ ही जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए भी आवेदन करना होगा। आप अपने निकट के कानूनी सलाहकार की भी मदद ले सकते हैं। अन्य बिजनेस की तरह इसमें अधिक लाइसेंस की आवश्यकता होती है इन लाइसेंस को ऑनलाइन बनवा सकते हैं।

ब्रिटानिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन लेने के लिए स्टाफ संख्या

कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बनने के बाद आपको अपना स्टाफ को रखना है क्योंकि यह खाद्य पदार्थ है लोग इनको खरीदने के लिए आते है ऐसे में अधिक भीड़ लग जाती हैं।

ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूशन लेने के लिए आवश्यक सामान

डिस्ट्रीब्यूटर बनने के बाद आपको अपनी दुकान के लिए फर्नीचर और लैपटॉप, चेयर, मेज आदि की व्यवस्था करनी होती हैं। जो की किसी भी दुकान के अंदर होती हैं।

FAQ

ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूशन का व्यापार कौन शुरू कर सकता हैं?

इस कंपनी का व्यापार कोई भी व्यक्ति शुरू कर सकता है इसके लिए व्यक्ति की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास निवेश करने के लिए आवश्यक  पैसा होना चाहिए।

ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूशन बनने के लिए कितना पैसा इन्वेस्ट करना होता हैं?

कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आपके पास कम से कम 12 से 15 लाख रुपए होने चाहिए। क्योंकि शुरुआत में किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए अधिक पैसा लगता हैं।

डिस्ट्रीब्यूटर बनकर कितना पैसा कमाया जा सकता हैं?

आप इस कंपनी के माध्यम से शुरुआत में 1 से 3 लाख रुपए आसानी से कमा सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Britannia डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें ( Britannia Distributorship Hindi) ,कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए कैसे आवेदन करे। इसके बारे में सारी जानकारी दी हैं। आशा करता हु यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

यह भी पढ़े

एवरेस्ट मसाले डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

भारत में Apple Store फ्रेंचाइजी कैसे खोले?

Bisleri Distributorship कैसे ले?

Balaji Wafers डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment