Home » फ्रैंचाइज़ी » JioMart फ्रैंचाइज़ी कैसे लें?

JioMart फ्रैंचाइज़ी कैसे लें?

JioMart Franchise in Hindi : दोस्तों आपने जियो कंपनी का नाम तो सुना होगा। शायद आप जियो की सिम का प्रयोग भी करते होगे। यह सभी रिलायंस कंपनी के अंतर्गत आते है और रिलायंस कंपनी का व्यापार पूरे देश में फैला हुआ हैं। रिलायंस कंपनी एशिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक हैं। इस कंपनी के मालिक Mr. मुकेश अंबानी हैं।

रिलायंस कंपनी लगभग सभी फील्ड में काम करती हैं। कंपनी समय समय पर नए ऑफर और प्रोडक्ट को लॉन्च करती रहती हैं, जिससे लोगों की जरूरत पूरी हो सकी। आज हम एक ऐसे ही ग्रॉसरी मॉडल की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले इसके बारे में बताएंगे।

JioMart-Franchise-in-Hindi-
Image : JioMart Franchise in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम आपको JioMart फ्रैंचाइज़ी कैसे लें? जियो मार्ट की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कितना पैसा इन्वेस्ट करना होगा।? इसके माध्यम से कितना मुनाफा कमाया जा सकता हैं? और jio mart की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट होने चाहिए? यह सब आपको इस लेख में पता चलेगा। इसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

JioMart फ्रैंचाइज़ी कैसे लें? | JioMart Franchise in Hindi

JIO Mart फ्रेंचाइजी क्या है?

जियो मार्ट की फ्रेंचाइजी की बात तो इसकी शुरुआत 2019 में की गई थी। जियो मार्ट कंपनी देश की ई कॉमर्स कंपनी हैं। यह कंपनी मार्केट में अपना groscerry का प्रोडक्ट सेल करती हैं। इसके माध्यम से आप घर में प्रयोग होने वाला रोज मर्रा की जरूरत को पूर कर सकते हैं। जिस तरह से अमेज़न और फ्लिपकार्ट और अन्य वेबसाइट से शॉपिंग करते है ठीक इसी प्रकार से यह भी ऑनलाइन शॉपिंग करवाती हैं।

शुरुआत में जिओ मार्ट कंपनी ने फेसबुक के साथ मिलकर काम शुरू किया था। जिओ मार्ट कंपनी का हेड क्वार्टर मुंबई में स्थित है, अभी तक देश में इसकी बहुत सारी शाखाएं खुल चुकी हैं।

Jio Mart का बिजनेस मॉडल क्या है?

किसी भी प्रकार के व्यापार को शुरू करने के लिए सबसे पहले उसके बिजनेस मॉडल को समझना होता हैं। जब किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी ले तो आपको कंपनी के बारे में सब जानकारी होना चाहिए। jio mart कंपनी भारत की कंपनी हैं। यह देश में ग्रॉसरी का व्यापार करती है, आप इसको स्वदेशी कंपनी भी कह सकते हैं।

कोई भी कंपनी अपने बिजनेस को जल्द से जल्द ग्रो करना चाहती है, इसके लिए वो देश के सभी जगहों पर अपनी फ्रेंचाइजी को खोलते है ताकि लोगों को उनकी कंपनी के बारे में जानकारी हो पाए। इससे कंपनी का नेटवर्क बड़ता है यदि आप जिओ मार्ट कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात है कंपनी का मार्केट पहले से बना हुआ है तो आप यहां बहुत ही कम समय में अधिक मुनाफा कमाने लगेंगे।

Jio Mart की फ्रेंचाइजी से क्या फायदा है?

आपके मन में कहीं ना कहीं यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर जिओमार्ट की फ्रेंचाइजी लेने से क्या फायदा होगा। जियो मार्ट की फ्रेंचाइजी से निम्न प्रकार का फायदा है।

  • जियोमार्ट कंपनी में ऊपर लोगों का बहुत भरोसा है
  • इस कंपनी की सर्विस और डिमांड मार्केट में एड हैं।
  • आप जितने अधिक प्रोडक्ट को सेल करेंगे उतना ही अधिक आपको कमिशन देती हैं।
  • ग्राहकों को एक ही जगह पर लगभग सभी ब्रांड के प्रोडक्ट मिल जाते हैं।
  • लगभग सभी प्रोडक्ट पर अच्छा प्रॉफिट मार्जिन प्राप्त होता हैं।
  • जिओमार्ट की फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको यह कंपनी ट्रेनिंग देती है ताकि आप अच्छे से इसके बिजनेस को कर सकें।
  • इस कंपनी में आपको सौ परसेंट ओरिजिनल प्रोडक्ट ही मिलेंगे।
  • यह कंपनी आपको फ्री होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करती है।
  • इस कंपनी के पास बहुत अधिक कस्टमर डाटा देश है जिसके माध्यम से आप इसके प्रोडक्ट को आसानी से सेल कर सकते हैं।
  • जिओ मार्ट के अंदर आपको लगभग 50000 से भी अधिक ग्रॉसरी प्रोडक्ट मिल जाते हैं जो कि अन्य किसी भी कंपनी में इतने अधिक प्रोडक्ट नहीं हैं।

यह भी पढ़े : मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) फ्रेंचाइजी कैसे लें?

Jio MART की फ्रेंचाइजी क्यों ले?

लोग अपनी जरूरत या रोजमर्रा की चीजों को जरूर खरीदते हैं। यह एक ऐसी चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल किए बिना लोग रह नहीं सकते। ऐसे में यदि आप Jio Mart फ्रेंचाइजी को लेते हैं तो आप यहां से बहुत ही ज्यादा इनकम कर सकते हैं।

इस फ्रेंचाइजी को लेने से आपको यह फायदा होने वाला है कि इसमें आपकी सहायता रिलायंस कंपनी भी करेगी। रिलायंस कंपनी के पास बहुत बड़ा नेटवर्क क्षेत्र है इससे वह लोग अपने इस जिओमार्ट वाले कंपनी को अधिक प्रचार व प्रसार कर सकते हैं।

मार्केट में ऐसे बहुत से कंपनियां होती हैं, जिनके पास कस्टमर नहीं होता है लेकिन जियो मार्ट की बात करें तो यहां पर आप स्टोर शुरू करने के बाद ही कस्टमर का आना जाना लगा रहेगा, क्योंकि इनके पास एक बहुत ही बड़ी मात्रा में ग्राहक संख्या है जिससे आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

Jio MART की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवश्यक बातें

Jio MART की franchies लेने के लिए आपके आप निम्न जरूरत को पूरा करना होगा। जिसको पूरा करके आप jio मार्ट की फ्रेंचाइजी को ले सकते हैं।

  • सबसे पहले आपके पास स्टाफ होना चाहिए जो आपके मार्ट के अंदर काम कर सके।
  • इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास पर्याप्त जगह होनी चाहिए क्योंकि इसमें कई सारे प्रोडक्ट होते हैं इसलिए जगह भी अधिक होनी चाहिए।
  • आपके पास फ्रेंचाइजी को लेने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। जिनकी मदद से आप फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Jio MART फ्रेंचाइजी के लिए जमीन

अपने इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास अधिक जमीन होनी चाहिए क्योंकि आपको अपने कस्टमर के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था करनी होगी। कम जगह होने पर आप पार्किंग की सुविधा नहीं दे सकते हैं।

JiO Mart की franchies के लिए आवश्यक दस्तावेज

कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए तभी आपको कंपनी की फ्रेंचाइजी मिल सकती हैं।

  • आपका आधार कार्ड,
  • पैन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ के राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • फोटो
  • जीमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • जीएसटी रजिस्ट्रेशन

Jio Mart फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट पीरियड का समय कितना होता है?

jiomart कंपनी की फ्रेंचाइजी की बात करे तो जियो कंपनी आपको 3 से 4 साल का एग्रीमेंट होता हैं। यदि आप इसकी अवधि को और आगे बड़ाना चाहते है तो आप फीस पे करके कर सकते हैं। समय अवधि समाप्त होने के बाद री न्यू भी करवा सकते हैं।

Jio Mart की franchies लेने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा?

किसी भी प्रकार का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको इन्वेस्टमेंट तो करना ही होता है। यदि आप जिओमार्ट का फ्रेंचाइजी लेने वाले हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपके पास जगह होनी चाहिए तथा यहां पर आपको सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होती है। सिक्योरिटी फीस जमा करने के बाद आप कंपनी के प्रोडक्ट को मंगा सकते हैं। Jio फ्रेंचाइजी लेने तथा शॉप आज की कॉस्ट स्टाफ का वेतन आदि की बात करें तो यहां पर आपको शुरुआत में 20 से 25,00,000 रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करना होता हैं।

आप में से बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं तो ऐसे में भारत सरकार की स्कीम के तहत लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं इसमें आपको अधिक ब्याज दर देना नहीं होता है और बहुत ही जल्द आपका लोन भी अप्रूव्ड होता हो जाता हैं।

यह भी पढ़े : फ्रेंचाइजी कंपनियों के नाम और बिज़नेस कैसे करें?

Jio Mart की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कैसे अप्लाई करें?

फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होता है ऑनलाइन आवेदन करने का प्रोसेस निम्न है

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिओमार्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं।
  • एक ऑप्शन दिखाई पड़ेगा जिसमें लिखा होगा आई एम इंटरेस्टेड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और प्रोसीड वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने फ्रेंचाइजी का एक फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स को फिल करना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद आप सम्मिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • आपका फॉर्म कंपनी के पास चला जाता है कंपनी सारे डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद खुद आपसे कांटेक्ट करती हैं।

Jio Mart एप को किस प्रकार डाउनलोड किया जा सकता है?

आप इस एप को प्ले स्टोर से आसानी से इंस्टाल कर सकते हैं। सबसे पहले आपको इस एप के अंदर अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट को बनाने के लिए आपको मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा। इस आप में आपको सारी डिटेल्स और प्रोडक्ट की जानकारी मिल जाती हैं। jiomart के अंदर आपको डील्स और ऑफर देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा अन्य वेबसाइट पर जाकर आप ऑफर को देख सकते हैं।

इस प्रकार आप jiomart की franchies के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Jio Mart की फ्रेंचाइजी से कितनी कमाई की जा सकती है?

इस बिजनेस के या फिर फ्रेंचाइजी के माध्यम से आप महीने के 3 से ₹4,00,000 आराम से इनकम कर सकते हैं। यह इनकम आपके एरिया पर भी डिसाइड करती है। लगभग 1 साल के बात आप इस बिजनेस के माध्यम से 5 से ₹600000 का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं।

FAQ

जियोमार्ट का बिजनेस शुरू करने के लिए कितने पैसे इन्वेस्ट करने होंगे?

जैसा की आपको पता है की किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी को लेना आसान बात नहीं हैं। जियोमार्ट कंपनी की franchies लेने के लिए कम से कम 20 से 25 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे उपयुक्त जगह कौन सी है?

अगर जगह की बात करे तो इसके लिए आपको ऐसी जगह का चुनाव करना होगा जहा पर अधिक संख्या में लोग आते हो जैसे की मार्केट या फिर चौराहा आदि।

क्या समय समाप्त होने के बाद सिक्योरिटी मनी वापस कर दिया जाता हैं?

हा, जब आपका एग्रीमेंट पीरियड खत्म हो जाएगा तो आपको सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाती है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको JioMart फ्रैंचाइज़ी कैसे लें? (JioMart Franchise in Hindi) और इससे कितना मुनाफा कमाया जा सकता हैं। यह सब आपको इस लेख में बताया है। आशा करता हु यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

यह भी पढ़े :

MBA चाय वाला फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस कैसे शुरू करें?

कपिला पशु आहार डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

IOCL पेट्रोल पम्प डीलरशिप कैसे लें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment