Home » फ्रैंचाइज़ी » बर्जर पेंट्स डीलरशिप कैसे ले?

बर्जर पेंट्स डीलरशिप कैसे ले?

Berger Paints Dealership Hindi : ‘घर’ इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है तथा इसे जुटाने में वह अपना पूरा जीवन न्योछावर कर देता है। और वह इसे सुन्दर बनाने के लिए अपना पूरा फोकस लगा देते हैं। अपने अपने व्यवसाय के प्रति व व्यावसायिक सम्पत्ति कि रूप में भी उसकी इमारत के प्रति उसके स्वामी बहुत ही संवेदनशील रहते हैं। ऐसी सूरत में पेंट्स कि ही केंद्रीय भूमिका होती है।

Berger Paints Dealership Hindi
Image : Berger Paints Dealership Hindi

इसके साथ ही भारत जैसे विकासशील देश में अब इमारतों का विनिर्माण कार्य ज़ोरों से बढ़ रहा है और ये आगे भी बढ़ता रहेगा। जितना अधिक यह विनिर्माण कार्य बढ़ता रहेगा ,उतना ही अधिक इन पेंट्स की मांग भी बढ़ती रहेगी। तो अगर आप किसी व्यवसाय को प्रारंभ करने का सोच रहे हैं तो पेंट्स विक्रय करने या इसके निर्माण का व्यवसाय बेहद श्रेयस्कर होगा। 

इस व्यवसाय में कम से कम परिश्रम के साथ अधिक से अधिक लाभ कमाने के लिए आपको पेंट्स के निर्माण कार्य के बजाय आपको इन पेंट्स को क्रय करके सीधा-सीधा विक्रय करने का व्यवसाय बहुत लाभप्रद होता है। और उसमें भी अगर आप किसी जानी-मानी कंपनी या ब्रैंड के उत्पादों की डीलरशिप लेते हैं तो यह सोने पे सुहागा होगा।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

बर्जर पेंट्स डीलरशिप कैसे ले | Berger Paints Dealership Hindi

Table of Contents

बर्जर पेंट्स डीलरशिप कैसे ले ?

 इस प्रकार के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको इससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी एकत्र करके इस व्यवसाय में कदम रखना चाहिए। बर्जर पेंट की डीलरशिप लेने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। इन आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है।

  • पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड वोटर कार्ड इत्यादि की आवश्यकता पड़ेगी।
  • निवास प्रमाण पत्र के रूप में राशन कार्ड या बिजली के बिल की आवश्यकता पड़ेगी।
  • इसके अलावा को जीएसटी नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
  • इसके अलावा भी आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके बारे में आपको कंपनी की वेबसाइट पर इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

इन सभी जरूरी कागजात  दस्तावेजों के साथ बरजर पेंट की डीलरशिप लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।  कंपनी द्वारा निर्धारित शर्तो एवं नियमों का पालन करते हुए बर्जर पेंट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस प्रकार की  इस डीलरशिप लेकर आप मुनाफा कमा सकते हैं।

पेंट की बाजार में मांग

इस व्यवसाय में आपको विभिन्न प्रकार के पेंट की बिक्री करनी होती हैं, व इससे  जुड़ी अन्य सामग्री की बिक्री भी आप कर सकते हैं, जिससे आपके लाभ में बढ़ोतरी हो सकती हैं। जैसे कि इस व्यवसाय से जुड़े पेंट करने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले ब्रश, प्राइमर,टच वुड, रेगमार इत्यादि इस व्यवसाय में पेंट से जुड़ी अन्य सामग्रियों का भी  विक्रय किया जाता है।

विभिन्न प्रकार के पेंट बाजार में उपलब्ध होते हैं,  इनसे भी आपको अवगत होना चाहिए। ताकि आप अपने व्यवसाय को फैलाने में इसका प्रयोग कर सकें। संबंधित बाजार रुझान एवं किस प्रकार के कलर की मांग की जा रही है।  इस  जानकारी होना अति आवश्यक होता है।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप बिज़नेस के लिए मार्केट रिसर्च

बर्जर पेंट की डीलरशिप लेने से पहले आपको इससे संबंधित बाजार अनुसंधान की आवश्यकता भी पड़ती है।  वर्तमान में भारत जैसे देश में है पेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत एक विकासशील देश है इसी कारण यहां पर विनिर्माण क्षेत्र में ग्रोथ होना स्वाभाविक सी बात है। इसके अलावा भारत जैसे त्योहार प्रधान देश में हर बार उत्सव शादी बिहा या किसी कार्यक्रम में घरों को पेंट करने का चलन है।

इसी कारण से लगातार पेंट की मांग वर्ष पर पूरे भारतवर्ष में बनी रहती है। वर्षा ऋतु को छोड़ दिया जाए तो भारत में पेंट इससे संबंधित गतिविधियां पूरे वर्ष संचालित होती रहती हैं।जिस प्रकार से भवनों का निर्माण व पेंट करने का कार्य भारत में वर्तमान समय में चल रहा है। उसे देखते हुए आने वाले समय में  भी इस व्यवसाय में और अधिक ग्रोथ देखने को मिलेगी।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप बिज़नेस के लिए कच्चा माल

बर्जर  पेंट की डीलरशिप लेने के लिए के संचालन के लिए आपको कच्चे माल की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कंपनी द्वारा ही आपको विभिन्न प्रकार के पेंट की जरूरत के मुताबिक सप्लाई की जाती है। उसके पश्चात आपको उन  पेंट को बाजार में बेचना होता है। इसके लिए  कंपनी द्वारा आपको एक निश्चित कमीशन दिया जाता है।  इसी से आप लाभ कमाते हैं। 

पेंट की डीलरशिप लेने के लिए आपको इससे संबंधित फ्रेंचाइजी लेनी पड़ती है। इसके पश्चात ही आप इसका  विक्रय कर सकते हैं। शुरुआती दौर में आपको बरजर पेंट की डीलरशिप लेने के लिए। आपके द्वारा इस से संबंधित डीलरशिप के लिए लगने वाली फीस को देना होता है। इसके लिए आपको एक से डेढ़ लाख रुपए की आवश्यकता पड़ेगी।

यह भी पढ़े : कील बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

बर्जर पेंट्स डीलरशिप बिज़नेस के लिए मशीन व उपकरण 

पेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको वैसे तो किसी प्रकार के मशीन की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। लेकिन अगर आप  इसे बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं, तो  कलर मिक्स करने वाली मशीन की आवश्यकता पड़ेगी। इसके माध्यम से आप अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के  कलर को मिक्स करके इन से बनने वाले कलर, इनके द्वारा बनने वाले विभिन्न संयोजन की जानकारी दे सकते हैं। 

जिससे कि आप  अपने ग्राहकों को तुरंत आकर्षित कर पाएंगे।आपके बिजनेस के लिए  यह अधिक लाभदायक होगा।  इन चीजों का ध्यान रखकर आप अपने बिजनेस को और बढ़ा सकते  है। इस प्रकार की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कर आप अपने मुनाफे में वृद्धि कर सकते हैं। आमतौर पर इस प्रकार के मशीन की कीमत ₹200000 के आसपास होती है।

पेंट्स बनाने की विधि

पेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको किसी प्रकार के कलर बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और ना ही इससे जुड़ी किसी प्रकार की कोई सामग्री बनाने की आवश्यकता पड़ती है। हां आप डेमो देने के लिए  विभिन्न प्रकार के कलर  के संयोजन से बनने वाले  कलर व उनके प्रभाव का एक डेमो एक मशीन की सहायता से दे सकते हैं। 

जिसमें कि आप विभिन्न प्रकार के कलरों को मिलाने से बनने वाले कलर और वह किस प्रकार के प्रभाव छोड़ते हैं, इस विषय में पूरी जानकारी आपको उस मशीन के द्वारा काफी हद तक प्राप्त हो जाती हैं। बाकी पेंट तो आपको कंपनी द्वारा ही प्रदान किए जाते हैं।आपको सिर्फ उनका विक्रय करना होता है।और उनके विक्रय से मिलने वाले पैसों में ही आपका कमीशन भी शामिल होता है। इसी से आपको लाभ प्राप्त होता है।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप के लिए स्थान का प्रबंध

बर्जर पेंट की डीलरशिप लेने के लिए आपको या दुकान,शोरूम खोलने के लिए आपको जगह का चुनाव करते समय और अधिक सावधानी रखने की जरूरत होती है।आपके द्वारा खोले जाने वाली दुकानों शोरूम की लोकेशन ऐसी होनी चाहिए। जहां पर लोगों की मूवमेंट ज्यादा हो। इस प्रकार के बिजनेस के लिए दुकान शोरूम खोलते समय आपको  उसकी कनेक्टिविटी लोगों तक बहुत आदि बातों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती हैं।

जैसे कि इस प्रकार की दुकान को बड़े मार्केट के आसपास खोलना चाहिए। या हो सके तो बड़े मार्केट में ही खोलना चाहिए।  साथ ही साथ दुकान खोलते समय आपको यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि अगर आप दुकान का शोरूम खोल रहे हैं। तो उसमें लगने वाला किराया आपके बजट में हो साथ ही साथ इसके लिए आवश्यक जो भी दस्तावेज कागजी कार्रवाई की आवश्यकता होती है। वह भी आपको पूर्ण कर लेनी चाहिए।

ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा से आवश्यक है। इस प्रकार के बिजनेस को शुरू करने के लिए।एक शॉप व  गोदाम की आवश्यकता पढ़ती है। जिसके माध्यम से आप अपने पेंट को बाजार में  बेच सकते हैं।

शॉप और गोदाम के लिए आवश्यक स्पेस

शॉप खोलने के लिए आपको 300 से 400 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ेगी।और गोदाम के लिए आपको  1200 स्क्वायर फीट से लेकर 1600 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ेगी। कुल मिलाकर आपको 2500 से 3000 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ेगी, जिसमें आप अपने बिजनेस का संचालन कर सकते हैं, जिसके माध्यम से आप लाभ कमा सकते हैं।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप के लिए लाइसेंस व पंजीकरण

पेंट की डीलरशिप लेने के लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित कुछ मानकों का पालन करते हुए इसके लिए नगरपालिका से मंजूरी लेनी पड़ती है। इसके साथ ही आपको जीएसटी नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। आपको अपने दुकान का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दुकान किराया रेंट या लीज पर ली गई है तो, उससे संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता भी आपको पड़ेगी।

इसके लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड,  पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र के लिए राशन कार्ड या बिजली के बिल की आवश्यकता भी पड़ेगी।  इन सभी चीजों के पश्चात भी आपको एक बैंक अकाउंट की आवश्यकता पड़ेगी जिसके माध्यम से आप अपने बिजनेस का संचालन करेंगे। 

सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बर्जर  पेंट  की डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।  एक बार इसकी डीलरशिप प्राप्त करने के पश्चात आप अपने बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।  इस के माध्यम से लाभ कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े : माचिस बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें?

बर्जर पेंट्स डीलरशिप के लिए स्टाफ

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको अधिक स्टाफ की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी दुकान व गोदाम में इससे संबंधित कार्यों को करने के लिए आपको तीन से चार लोगों के स्टाफ की आवश्यकता पड़ सकती हैं। स्टाफ की संख्या आपके व्यवसाय के ऊपर निर्भर करती है। आपकी व्यवसाय की जरूरत के मुताबिक इस को कम किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आप स्टॉफ की संख्या में बढ़ोतरी कर सकता है। 

स्टाफ का वेतन देने के लिए आपको 40 से 50  हजार रुपए महीने की आवश्यकता पड़ेगी। इस कारण आप स्टाफ की संख्या को जरूरत के मुताबिक कम या ज्यादा करते रहिए। जैसे कि आमतौर पर  त्योहारों के सीजन में अधिक  बिक्री के  चलते आप स्टाफ की संख्या बढ़ा सकते हैं। सामान्य दिनों में कम स्टाफ से भी आपका बिजनेस संचालित किया जा सकता है।  इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने मुनाफे में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप बिज़नेस में पैकेजिंग

पेंट के बिजनेस में आपको किसी प्रकार की पैकेजिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसी कारण से यह आपके लाभ में बढ़ोतरी का भी एक जरिया बन जाता है क्योंकि आप  पैकेजिंग से संबंधित खर्चों एवं प्रक्रिया से बच जाते हैं। इसमें कंपनी द्वारा आपको विभिन्न प्रकार के पेंट,  पेंट से जुड़ी सभी सामग्री  पैकिंग के साथ ही आपको प्राप्त होती है। 

आपको कंपनी द्वारा पेंट को उसी  रूप में बेचना होता है।  पेंट की पैकिंग विभिन्न रूपों में आती है।  जिसे 5 लीटर 10 लीटर 15 लीटर 20 लीटर आदि पैकिंग के रूप में आपको पेंट की सप्लाई की जाती हैं। आपको इसी रूप  में इसकी बिक्री करनी होती है। इस प्रकार से इसमें आपको एक निश्चित कमीशन दिया जाता है,  जो आप का लाभ होता है।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप बिज़नेस के लिए कुल लागत

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 8 से 10 लाख रुपए के निवेश की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए सिक्योरिटी फीस के रूप में आपको 4 से 6  लाख रुपए की आवश्यकता पड़ेगी। शॉप खोलने के लिए लागत के रूप में आपको ढाई से 3 लाख रुपए की आवश्यकता पड़ेगी। पेंट के लिए गोदाम बनाने के लिए आपको तीन से 4 लाख रुपए की आवश्यकता पड़ेगी। 

इसमें आप कुछ अन्य खर्चों को भी शामिल कर सकते हैं। जिसके लिए आपको डेढ़ लाख रुपए तक की आवश्यकता पड़ सकती हैं। इसके लिए आप बैंक के द्वारा लोन भी  ले सकते हैं। निवेश की राशि को आप कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। जैसे कि अगर जमीन आपकी है या दुकान आपकी है,  तो उस पर आपको रेंट गोदाम के लिए किराया नहीं देना पड़ेगा। 

जिससे कि आपकी निवेश में कमी हो जाती है। साथ ही साथ लोकेशन का चुनाव करते समय भी आपको इस संदर्भ में सतर्कता बरतने से  निवेश की लागत को कम कर सकते हैं,  जिससे कि आपके लाभ में बढ़ोतरी हो जाएगी।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप बिज़नेस में मुनाफा

पेंट का बिजनेस शुरू कर के आप शुरुआत से ही इसमें लाभ कमा सकते हैं। 1 महीने में आप पेंट के व्यवसाय के माध्यम से 40 से 50 हजार रुपए का लाभ कमा सकते हैं। बिजनेस के विस्तार के साथ-साथ आपके लाभ में भी बढ़ोतरी होती है। 

जितना व्यवसाय  बढ़ता जाएगा, आपका लाभ भी उतना ही बढ़ता जाएगा। इस बिजनेस में लाभ की काफी संभावना है। आने वाले समय में भारत व समस्त विकासशील देशों में पेंट के व्यवसाय में ग्रोथ देखने को मिलेगी। इससे अगर आप इस बिजनेस में निवेश करते हैं तो निश्चित रूप से आप लाभ कमाएंगे।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप बिज़नेस के लिए मार्केटिंग

पेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको इसके लिए अधिक मार्केटिंग करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कंपनी द्वारा इसके लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाता है। बड़े पैमाने पर इसका खर्च भी किया जाता है। बर्जर  पेंट अपने आप में एक वैश्विक ब्रांड है। इस कारण से अधिक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं है। 

फिर भी आप अपने दुकान से संबंधित मार्केटिंग कर सकते हैं। इसके लिए आप न्यूज़ पेपर स्टीकर होल्डिंग आदि के माध्यम से अपने दुकान के बारे में स्थानीय लोगों को अवगत करा सकते हैं और उसकी मार्केटिंग कर सकते हैं।

बर्जर पेंट्स डीलरशिप बिज़नेस में रिस्क

पेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कुछ सावधानियां रखने की भी आवश्यकता होती है।  जैसे आपके स्टोरेज गोदाम के आसपास कोई आग संबंधित गतिविधि बड़े पैमाने पर ना हो। फायर संबंधित व्यवस्था को अपने गोदामों पर, शॉप पर आवश्यक रूप से रखनी  चाहिए। आप आग संबंधी किसी घटना से बच सके।

पेंट का स्टोर करते समय भी आपको सावधानी रखने की आवश्यकता पड़ती है। पेंट को धूप में नहीं रखना चाहिए। इससे उसके खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती है, जो आपके बिजनेस के लिए हानिकारक हो सकता है। 

FAQ

पेंट के बिजनेस के माध्यम से कितना लाभ कमा सकते हैं?

पेंट के बिजनेस के माध्यम से आप न्यूनतम 40 से 50  हजार रुपए महीना कमा सकते हैं।

शुरुआती दौर में पेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए कितने निवेश की आवश्यकता पड़ती है?

शुरुआती दौर में पेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ₹500000 की आवश्यकता पड़ेगी।

पेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए इसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन एवं पंजीकरण की आवश्यकता पड़ती है?

पेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको संबंधित स्थानीय निकाय जैसे नगर पालिका आदि से परमिशन की आवश्यकता पड़ती है।

क्या वर्तमान समय में बर्जर पेंट डीलरशिप का आवंटन किया जा रहा है?

बर्जर  पेंट की डीलरशिप से संबंधित जानकारी के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर समस्त जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

क्या बिजनेस को शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं?

हां,  इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कई बैंकों द्वारा लोन भी प्रदान किया जाता है। इससे संबंधित जानकारी आपको बैंक से ही प्राप्त हो पाएगी।

निष्कर्ष

पेंट का बिजनेस कुल मिलाकर लाभदायक  व्यवसाय ही है, जिसके आने वाले समय में और मांग बढ़ेगी,और व्यवसाय में ग्रोथ देखने को मिलेगी।  जिसमें शुरुआती दौर पर आप निश्चित निवेश करने के पश्चात इससे लाभ कमा सकते हैं। पेंट के बिजनेस के माध्यम से आप 40 से ₹50000 महीना आसानी से कमा सकते है, जिसको की सामान्य  रूप में  एक अच्छा  लाभ माना जाता है। इसमें किसी प्रकार का कोई विशेष जोखिम भी शामिल नहीं होता है। पेंट की बिजनेस की भारत में पूरे वर्ष भर मांग रहती है। वह से जुड़ी गतिविधियों का संचालन पूरे वर्ष पर होता रहता है। जिससे कि इसमें लाभ की काफी संभावना है।

आज के इस आर्टिकल में हमने बर्जर पेंट्स डीलरशिप कैसे ले ( Berger Paints Dealership Hindi) इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाई है। हमें पूरी उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल रही होगी। यदि कोई व्यक्ति इस आर्टिकल से संबंधित उलझन में है या व्यक्ति के मन में कोई सवाल है। तो वह हमें कमेंट के माध्यम से बता सकता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं।

यह भी पढ़े :

पेंट का बिजनेस कैसे करें?

बिल्डिंग मटेरियल बिजनेस कैसे शुरू करें?

आटा चक्की का बिजनेस कैसे शुरू करें?

सीमेंट डीलरशिप कैसे लें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment