Home » फ्रैंचाइज़ी » रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे प्राप्त करें?

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे प्राप्त करें?

Reliance Petrol Pump Dealership Hindi : वर्तमान समय में भारत समेत पूरी दुनिया भर में वाहनों की संख्या और उनके परिवहन को देखते हुए पेट्रोल व्यवसाय अत्यधिक लाभ देने वाला है, जोकि एक प्रकार से पूरे विश्व को संचालित करता है।आप सोच कर देखें बिना पेट्रोल के हमारा जीवन थम सा जाएग।  देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका नजर आती है।

Reliance-Petrol-Pump-Dealership-Hindi-
Image : Reliance Petrol Pump Dealership Hindi

ऐसे में पेट्रोल पंप खोलने या शुरू करना एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में सामने आता है। वह भी रिलायंस जैसी कंपनी की डीलरशिप लेना। किसी भी प्रकार से  घाटे का सौदा तो नहीं है। रिलायंस हमारे देश की एक प्रमुख कंपनी है, जो  पेट्रोकेमिकल्स में डील करती है। साथ ही सौर क्षेत्र में भी कार्यरत है।रिलायंस जिओ के रूप में भी सक्रिय रुप से कार्य कर रही है। इसलिए समझा जा सकता है कि रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप प्राप्त करके कार्य करना एक लाभ का सौदा साबित होगा ।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे प्राप्त करें | Reliance Petrol Pump Dealership Hindi

Table of Contents

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे प्राप्त करें?

रिलायंस पेट्रोल पंप की डीलरशिप प्राप्त करने के लिए आपको इसके लिए आवेदन करना पड़ेगा। वह इसके लिए आवश्यक जरूरी पात्रता को पूर्ण करना पड़ेगा। हाल ही में रिलायंस कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसलिए यह सुनहरा अवसर है, अगर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

रिलायंस कंपनी अभी कंपनियों के साथ इस संबंधित समझौते करके पेट्रोल और डीजल क्षेत्र में विस्तार की योजना बना रही है। इस विस्तार में नए  पेट्रोल पंप  खोलने का भी कार्य किया जा रहा है। इसी कारण से पेट्रोल पंप चाहते हैं। दस्तावेजों वह पात्रता शर्तों का पालन करते हुए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री की जाती है। डीजल और पेट्रोल सिर्फ व सिर्फ पेट्रोल पंप पर ही मिलते हैं। पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक सरकारी नियमों का पालन करते हुए। इसके लिए जरूरी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। ताकि आप किसी भी प्रकार के व्यवधान के बिना पेट्रोल और डीजल को बेच सकें और अपने पेट्रोल पंप का संचालन कर सके। वह लाभ कमा सके।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए मार्केट रिसर्च

जिस प्रकार मानव को चलने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है और वह अपनी उर्जा जरूरत विभिन्न प्रकार के खाद्य वस्तु द्वारा प्राप्त करता है। ठीक उसी प्रकार से किसी भी देश की अर्थव्यवस्था क्रियाकलापों को चलने के लिए परिवहन साधन अत्यधिक पूर्ण होते हैं। और इनके लिए आवश्यक ऊर्जा स्त्रोत पेट्रोल डीजल इत्यादि होते हैं। 

सरकार के बजट में भी इन चीजों का विशेष ध्यान रखा जाता है कि इन उत्पादों पर लगने वाले  टैक्स दरों को संतुलित रखा जाता है क्योंकि चुनाव परिणाम तक प्रभावशाली होते हैं। इस बात से समझ सकते हैं कि पेट्रोल डीजल के हमारे जीवन  मैं कितनी महत्ता है। इनका कितना बड़ा बाजार है।

जिस प्रकार से भारत जैसे विकासशील देशों मे वाहनों की मांग बढ़ रही है, उसी अनुपात में पेट्रोल व डीजल की मांग भी बढ़ रही है और आने वाले समय में इसके और बढ़ने की संभावना है। इसलिए इस बिज़नेस में किया गया निवेश लंबे समय तक आपको लाभ देता रहेगा।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप बिज़नेस के लिए कच्चा माल

रिलायंस पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए कच्चे माल के रूप में किसी प्रकार की सांभर की आवश्यकता नहीं होती है। यह पेट्रोल और डीजल के रूप में आपको सीधे प्राप्त होता है जिसे आप को  बेचना होता है। हालांकि इसके लिए आपका आवश्यक संरचना के लिए कुछ बुनियादी इन्वेस्टमेंट करना होता है।

इसके लिए आपको कुछ निर्माण कार्य करना होता है, जो पेट्रोल पंप  अवसंरचना के लिए आवश्यक होता है। पेट्रोल पंप के बिजनेस में कच्चे माल के रूप में कोई विशेष सामग्री तो प्रयुक्त होती नहीं है। जो पेट्रोल और डीजल आपको कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। 

आपको उसी की बिक्री करनी होती है। इस कारण से एक आसान सा बिजनेस है। जिसे एक बार लगाने के पश्चात आप एक निश्चित आमदनी लंबे समय तक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक पेट्रोल व डीजल आपको रिलायंस कंपनी द्वारा आप की मांग के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए आप को कच्चा माल के लिए सोचने की आवश्यकता नहीं है।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप बिज़नेस के लिए मशीनरी

पेट्रोल खोलने के लिए आपको जमीन की आवश्यकता होती है। उस जमीन पर आपको कुछ निर्माण करना पड़ता है, जो पेट्रोल पंप  की जरूरत के मुताबिक होता है। जैसे जमीन को समतल करना,  पेट्रोल डीजल स्टोरेज टैंक बनाना, सप्लाई लाइन संबंधित खर्चा। कई प्रकार के उपकरण साधनों के लिए आपको लागत के रूप में एक से डेढ़ करोड़ रुपए का खर्चा संभावित होता है।

शुरुआती समय में निवेश के समय लागत के अलावा इसमें रेगुलर मेंटेनेंस में ज्यादा खर्च नहीं आता है। यह एक स्थाई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करता है, जो लंबे समय तक आप के व्यवसाय तो बनाए रखता है। इसलिए एक बार स्थापित की गई अवसंरचना  पर ही आप लाभ कमाते रह सकते हैं। बस इस के संचालन में परिचालन में आपको थोड़ी राशि की आवश्यकता होगी

रिलायंस पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आवेदन करना पड़ेगा।  इसके लिए आपको आवश्यक डॉक्यूमेंट, पात्रता शर्तें।  इत्यादि की जानकारी संक्षिप्त में नीचे उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़े : रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट फ्रैंचाइज़ी कैसे ले?

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप प्राप्त करने के लिए पात्रता

किसी भी प्रकार की डीलरशिप लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें अनिवार्य होती है। जिनको पूर्ण करना आवेदक के द्वारा आवश्यक होता है। इस संदर्भ में प्रमुख शर्तों का उल्लेख नीचे किया जा रहा है। पात्रता  शर्त निम्नवत रहेगी रहेगी।

1. रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप लेने वाले व्यक्ति भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।

2.  रिलायंस पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने वाले व्यक्ति की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होने चाहिए।

3. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आपकी योग्यता 10th पास होनी चाहिए ।

4. शहरी क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आपका 12 वीं पास होना अनिवार्य है।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. भूमि का  नक्शा

2. सरकार द्वारा  निर्धारित भूमिका सर्कल रेट  संबंधी दस्तावेज

3. पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के द्वारा जारी एनओसी

4.ग्राम पंचायत द्वारा मंजूरी

5.  हाईवे  एवं राजमार्ग  मंत्रालय द्द्वारा मंजूरी

6.  पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मंजूरी

7.  रिटेल लाइसेंस

8. जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक की एनओसी

9.  सरकार द्वारा प्राप्त अनुमति व  लाइसेंस

10. बिजली पानी सप्लाई विभाग द्वारा मंजूरी

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए लोकेशन

 पेट्रोल पंप खोलने के लिए लोकेशन का चुनाव करते समय आपका निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए। पेट्रोल ऐसी जगह खोला जाना चाहिए, जहां पर परिवहन साधनों का मूवमेंट ज्यादा हो। इसलिए इसे आमतौर पर हाईवे के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे, चौराहे पर खोला जाता है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए डीलरशिप ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों क्षेत्रों में प्रदान की जाती है। इसके लिए दोनों  क्षेत्रों में अलग-अलग आवश्यक शर्तें और नियम बनाए गए हैं।

रिलायंस पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक जमीन

कंपनी द्वारा अलग-अलग जगह पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किया गया है। क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 700-900  वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होती है, वही हाईवे के किनारे खोलने के लिए 1000  वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होती है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए चुनी गई जमीन समतल होनी चाहिए और विकसित की गई होनी चाहिए।

इसके साथ ही  वहां पर पानी व  बिजली की पर्याप्त एवं समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। अगर भूमि लीज पर ली गई है, तो इसका कम से कम तीस वर्षों का  लीज एग्रीमेंट होना चाहिए। विभिन्न राज्यों के द्वारा बनाए गए संदर्भ में नियमों का पालन करना चाहिए।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए लाइसेंस एवं पंजीकरण

पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकार द्वारा स्थापित नियम और शर्तें का पालन करते हुए लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों एवं मानकों का पालन करना होगा। इसके लिए आवश्यक पात्रता शर्तों को पूर्ण करना होगा। 

जो सामान्यतः इस से संबंधित नियम एवं प्रावधान, एवं विभिन्न विभागों द्वारा एनओसी, या उनके द्वारा मंजूरी प्रदान संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करके अभी से संबंधित लाइसेंस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। एक बार लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आप अपने पेट्रोल पंप का संचालन कर सकते हैं और लाभ की ओर बढ़ सकते हैं।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए स्टाफ

आमतौर में पेट्रोल पंप ज्यादा स्टाफ की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी इस के सुचारू संचालन के लिए हमें 8 से 10 लोगों की आवश्यकता होती है, जिसमें तकनीकी डिपार्टमेंट से लेकर मैनेजर सामान्य कर्मचारी तक के सभी लोग शामिल होते हैं, जो की निर्बाध रूप से पेट्रोल पंप के संचालन को बनाए रखते हैं।वह आपकी व्यवसायियों  गतिविधियों को प्रभावित नहीं होने देते हैं। 

पेट्रोल पंप का रखरखाव एवं संचालन सामान्य रूप से चलता रहता है। इसके अलावा कंपनी द्वारा अपने स्टाफ द्वारा समय-समय पर आपके पेट्रोल पंप की जांच की जाएगी। एवं उसकी गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखकर आपको इसका संचालन करना आवश्यक होता है।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप बिज़नेस में लागत 

पेट्रोल पंप खोलने के लिए बहुत अधिक निवेश की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी सामान्यतया  पेट्रोल पंप के अवसंरचना संबंधित निर्माण कार्य के लिए व  रजिस्ट्रेशन लाइसेंस संबंधित, डीलरशिप प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया समेत पेट्रोल पंप के सुचारू रूप से संचालन तक आपको एक से डेढ़ करोड़ रुपए की आवश्यकता  होती है।

पेट्रोल पंप के संचालन संबंधित निर्माण कार्य के लिए आपको शुरुआती समय में पूंजी की आवश्यकता पड़ती है, जो कि एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट होता है।इसको करने के पश्चात आप अपने बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। इसे बार-बार करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा कोई स्टाफ के खर्चे के लिए और मेंटेनेंस के लिए कुछ पूंजी की आवश्यकता होती है।

अपने दैनिक तान के लिए भी आपको कुछ पूंजी की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त इस मैं किसी विशेष प्रकार की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए एक बार स्थापित करने के पश्चात आप लगातार लाभ कमा सकते हैं। 

यह भी पढ़े : Apollo Tyres एजेंसी कैसे खोले?

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप बिज़नेस में लाभ

सामान्य तौर पर पेट्रोल पंप के बिजनेस दो से तीन रुपए कमीशन  होता है। इस आधार  पर हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि सामान्य दिनों में इसमें तीन से चार हजार रुपए रोजाना कमाए जा सकता है। अगर आप की लोकेशन अच्छी है और आपकी अच्छी है सीमा बढ़ाई जा सकती हैं। कई पेट्रोल पंपों की आमदनी 10 से ₹15000 प्रति दिन होती है। 

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप के पेट्रोल पंप की लोकेशन  किस जगह पर है। आपके पेट्रोल पंप द्वारा कितना पेट्रोल रोज बेचा जा रहा है। पेट्रोल पंप आमतौर पर घाटे का सौदा नहीं होता है क्योंकि यही बिजनेस होता है, जिसकी मांग लगातार बनी रहती है। जिस प्रकार आदमी को जीने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार देश अर्थव्यवस्था के लिए पेट्रोल व डीजल आवश्यक होता है।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप बिज़नेस में पैकेजिंग

पेट्रोल पंप के बिजनेस को खोलने के लिए किसी भी प्रकार के पैकेजिंग की आवश्यकता नहीं होती है। इसे सीधे वाहनों में ही भरा जाता है। इसलिए आप इसके पैकेजिंग के कर सकते हैं। जो आपकी बचत में वृद्धि करेगा और आप का लाभ बढ़ाने में मदद करता है। सरकार द्वारा खुला पेट्रोल देने पर पाबंदी लगाई गई है। बिना गाड़ी के आपको पेट्रोल नहीं दिया जाता है। इसलिए आपको  इसकी पैकेजिंग पर खर्च करने की आवश्यकता नहीं होटी है ।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप बिज़नेस में मार्केटिंग

आमतौर पर इसके मार्केटिंग की आवश्यकता होती ही नहीं है। फिर भी वैश्विक स्तर पर इसके चार प्रकार किया जाता है। संबंधित विज्ञापन बहुत खर्च किया जाता है। आप को विज्ञापन करने की आवश्यकता नहीं होती है। 

लेकिन आप अपने पेट्रोल पंप की लोकेशन के संबंध मैं जगह-जगह होल्डिंग व  साइन बना सकते हैं जिससे कि आप के पेट्रोल पंप के संबंध में आसपास के क्षेत्रों में जानकारी हो, लोगों को वहां तक पहुंचने में सुविधा हो। शुरुआती दौर में लोगों को इस संदर्भ में जानकारी होना आवश्यक होता है।

एक बार पेट्रोल पंप स्थापित होने के बाद इस प्रकार के किसी भी प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं होती है। यह अपने आप होता रहता है।

रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप बिज़नेस में जोखिम

वैसे तो पेट्रोल पंप के  बिजनेस  में किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं होता है। फिर भी शुरुआती लागत इसमें अधिक होती हैं। पर इसके लिए आप लोन ले सकते हैं। हां इसके परिचालन में आपको विशेष ध्यान देने सावधानी रखने की आवश्यकता होती है क्योंकि ज्वलनशील पदार्थ इसलिए आपको मानको का पालन करना आवश्यक होता है। 

इसमें आपको फायर ब्रिगेड संबंधित इक्विपमेंट्स की भी आवश्यकता पड़ती है। और समय-समय पर इनका परीक्षण आवश्यक होता है। इस के परिचालन से संबंधित जानकारी आपके स्टाफ को होनी चाहिए।

FAQ

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितने निवेश की आवश्यकता होती है?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए शुरुआती दौर में  एक से डेढ़ करोड़ रुपए की आवश्यकता होती है।

पेट्रोल पंप का बिजनेस खोलने में क्या किसी प्रकार का कोई जोखिम है?

जी नहीं, पेट्रोल पंप के बिजनेस खोलने में किसी प्रकार का कोई  विशेष जोखिम शामिल नहीं है।

क्या पेट्रोल पंप का बिजनेस शुरू करने के लिए हमें सरकार द्वारा लाइसेंस रजिस्ट्रेशन आवश्यक होता है?

हां बिल्कुल आपको इसके लिए सरकार द्वारा लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करनी पड़ती है।

क्या पेट्रोल पंप खोलने के लिए कोई एज क्राइटेरिया भी होता है?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपकी आयु  21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या हम पेट्रोल पंप खोलने के लिए लोन ले सकते हैं?

हां बिल्कुल इसके लिए आप लोन ले सकते हैं।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है?

जी पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपका भारत का नागरिक होना आवश्यक है।

क्या पेट्रोल पंप ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों जगह खोला जा सकता है?

जी हां पेट्रोल ट्रोल पंप ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों जगह खोला जा सकता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि पेट्रोल पंप पर बिजनेस एक लाभ का सौदा होता है और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह अच्छा निवेश अवसर हो सकता है क्योंकि रिलायंस कंपनी अपने पेट्रोल पंप का विस्तार करने में लगी हुई है। इसके लिए विभिन्न कंपनियों से समझौता कर रही है और नए पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन भी मांग रही है। सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

आज के इस आर्टिकल में हमने रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे प्राप्त करें ( Reliance Petrol Pump Dealership Hindi ) इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाई है। हमें पूरी उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल रही होगी। यदि कोई व्यक्ति इस आर्टिकल से संबंधित उलझन में है या व्यक्ति के मन में कोई सवाल है। तो वह हमें कमेंट के माध्यम से बता सकता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं।

यह भी पढ़े :

Essar Petrol Pump डीलरशिप कैसे ले?

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे ले?

IOCL पेट्रोल पम्प डीलरशिप कैसे लें?

खुद का पेट्रोल पंप कैसे खोले?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment