Home » फ्रैंचाइज़ी » Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे ले?

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे ले?

Shell Petrol Pump Dealership Hindi : वर्तमान समय में भारत समेत पूरे विश्व भर में पेट्रोल डीजल की मांग में वृद्धि हुई है। वाहनों की मांग  मैं निरंतर वृद्धि के कारण उसे ही पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ती जा रही है। इस कारण से आज के समय में पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेकर यदि आप इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं। तो इसके माध्यम से आप एक अच्छा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।

Shell-Petrol-Pump-Dealership-Hindi-
Image : Shell Petrol Pump Dealership Hindi

 इसके साथ ही साथ जिस प्रकार की आर्थिक विकास की गति भारत समेत सभी विकासशील देशों में देखने को मिल रही है।  इसको देखते हुए हम सहज अनुमान लगा सकते हैं कि आने वाले समय में पेट्रोल डीजल की मांग बढ़ेगी। पेट्रोल डीजल का व्यवसाय इस प्रकार का बिजनेस  है,जो अन्य सभी बिजनेस को क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक है।

क्योंकि किसी भी अन्य बिजनेस के उत्पादन से लेकर उसकी बिक्री तक उसे विभिन्न प्रकार के परिवहन माध्यमों की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही साथ उद्योगों के संचालन में भी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। जिसकी आपूर्ति पेट्रोल डीजल के रूप में होती है। इसलिए यह  व्यवसाय को संचालित करने के लिए, सहायक के रूप में काम करता है।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे ले? | Shell Petrol Pump Dealership Hindi

Table of Contents

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप व्यवसाय की शुरुआत कैसे करें?

शैल पेट्रोल पंप का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको इसके लिए सरकारी नियमों एवं  शर्तों का पालन करते हुए।  सेल कंपनी की डीलरशिप के लिए आवेदन करना पड़ेगा। एक बार कंपनी की डीलरशिप प्राप्त होने के पश्चात पेट्रोल पंप के बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। वह पेट्रोल पंप के  संचालन के द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  शेल पैट्रोल पंपडीलरशिप लेने के लिए आपको  निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या वोटर आईडी की आवश्यकता पड़ेगी। निवास प्रमाण पत्र के रूप में राशन कार्ड या बिजली के बिल की आवश्यकता पड़ेगी। शेल पैट्रोल पंप डीलरशिप लेने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता की भी आवश्यकता पड़ेगी।

जिस व्यक्ति के नाम पर डीलरशिप ली जा रही है। उसका भारतीय होना आवश्यक है।  इसका तात्पर्य है कि उसके पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।आवेदक की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होने चाहिए। शेल पैट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का ग्रामीण और शहरी  स्थानों के आधार पर 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है।

साथ ही आवेदक का इस प्रकार के बिजनेस में 5 वर्ष का अनुभव भी आवश्यक होता है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रदान की जाती है ।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के प्रकार

शेल पेट्रोल डीलरशिप के माध्यम से आप मुख्य रूप से दो प्रकार के पदार्थों का विक्रय कर सकते हैं तथा इन मुख्य पदार्थों के अंतर्गत भी श्रेणियां हैं जैसे सीसा सहित पेट्रोल आते हैं व सीसा रहित पेट्रोल। इसके अतिरिक्त आप डीज़ल व एंजिन ऑयल का भी विक्रय कर सकते हैं। कंपनी द्वारा पेट्रोल डीजल की सप्लाई की जाती है।  इसके लिए  पेट्रोल पंप के लिए आवश्यक  अवसंरचना निर्माण की आवश्यकता पड़ती है।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए बाजार अनुसंधान

शेल पैट्रोल पंप की डीलरशिप  प्राप्त करने के पश्चात आप पेट्रोल पंप का व्यवसाय शुरू करते हैं,  इससे पहले हमें इस बिजनेस के बाजार संबंधित अनुसंधान की आवश्यकता पड़ती है। पेट्रोल पंप का शुरू करने से पहले हमें इससे संबंधित पेट्रोल डीजल की बिक्री व इस से संबंधित ग्रोथ के बारे में जानकारी होना आवश्यक होता है, जिससे कि हम अपने निवेश  लाभ से संबंधित चीजों  को लेकर निश्चिंत हो पाए।

वर्तमान समय में जिस प्रकार से वाहनों की मांग में वृद्धि हो रही है। उसी अनुपात में पेट्रोल और डीजल की  खपत का  बढ़ना भी लाजमी है। इन सभी चीजों को देखते हुए हम अनुमान लगा सकते हैं कि आने वाले समय में पेट्रोल डीजल की मांग और अत्यधिक गति से बढ़ने वाली है। इसलिए इस समय पेट्रोल के डीजल का व्यवसाय शुरू करने  के लिए उचित समय है।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए कच्चा माल

पेट्रोल पंप का बिजनेस शुरू करने के लिए किसी प्रकार के कच्चे माल की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  कंपनी के द्वारा ही हमें पेट्रोल और डीजल के रूप में तैयार उत्पाद प्राप्त होते हैं। हमें सिर्फ़ पेट्रोल और डीजल की बिक्री करनी होती है, जिसके लिए हमें पेट्रोल पंप की आवश्यकता होती है। 

इसलिए लागत के रूप में पेट्रोल पंप निर्माण में लगने वाले निवेश को इसमें सम्मिलित कर सकते हैं। जैसे कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए कुछ मशीनें उपकरण पेट्रोल व डीजल भंडारण टैंक इत्यादि चीजों का निर्माण करना पड़ता है। जिसके लिए हमें ₹5 से 8 लाखों रुपए के निवेश की आवश्यकता पड़ती है। 

यह भी पढ़े : Essar Petrol Pump डीलरशिप कैसे ले?

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए मशीन व उपकरण 

पेट्रोल पंप का बिजनेस शुरू करने के लिए हमें आवश्यक  मशीन उपकरण के रूप में कुछ चीजों की आवश्यकता पड़ती हैं जैसे कि पेट्रोल पंप से संबंधित हमें कुछ और अवसंरचना निर्माण के कार्य करने पड़ते हैं। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों को स्टोर करने के लिए अलग-अलग स्टोरेज की आवश्यकता पड़ती है। 

इसके अलावा पेट्रोल डीजल की बिक्री के लिए मशीनों की आवश्यकता होती है जिसके माध्यम से हम पेट्रोल-डीजल को विभिन्न प्रकार के वाहनों में  भरने का कार्य करते हैं। साथ ही साथ पेट्रोल पंप पर कुछ अग्निशमन यंत्रों की भी आवश्यकता होती है क्योंकि पेट्रोल और डीजल एक  ज्वलनशील पदार्थ है।

वह सरकार द्वारा इस प्रकार के व्यवसाय को करने के लिए आपको अग्निशमन मानकों का पालन करना आवश्यक होता है। पेट्रोल पंप से संबंधित निर्माण कार्यों को करने के लिए आपको 1000000 रुपए की आवश्यकता पड़ेगी।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए प्रक्रिया

शैल पेट्रोल पम्प का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आपको सबसे पहले बाज़ार अनुसंधान करना चाहिए कि जिस स्थान पर आप यह शुरु करना चाह रहे हैं उस क्षेत्र के आस पास इतने वहां हैं या वहां से प्रतिदिन कितने वाहन गुज़रते हैं। साथ ही आपको यह भी ज्ञान होना चाहिए कि उस क्षेत्र में प्रतियोगिता का क्या स्टार है। उस क्षेत्र में कितने व कौन-कौन से व किस स्तर के पेट्रोल पम्प हैं।

इन सब का अनुमान लगाने के बाद आपको आवश्यक स्थान का प्रबंध करना होता है तथा कुछ आवश्यक दस्तावेज़ बनवाने होते हैं जो कि एक व्यवसायी की अर्हता को सुनिश्चित करते हैं। अब व्यवसायी को प्रबंध किये गए भूखंड पर पेट्रोल पम्प के अवसंरचना का निर्माण कार्य कराना होता है, जहां पेट्रोल का आयात व भंडारण होना है। इसके लिए आवशक मशीनों  का भी क्रय किया जाना होता है।

अब कंपनी से व्यवसायी को अनुमानित विक्रय मात्रा में उत्पाद मंगवाना या क्रय करना होता है तथा उसका भंडारण करना होता है। अब विक्रय के लिए पेट्रोल पम्प तैयार है। अब विक्रय कर उसके पश्चात व्यवसायी को विक्रय संबंधी सारा ब्यौरा कंपनी को देना होता है।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए स्थान का प्रबंध

शेल पैट्रोल पंप के  खोलने के लिए जगह का चुनाव करते समय आपको अत्यंत सावधानी रखने की आवश्यकता पड़ती है।  पेट्रोल पंप की जगह का चुनाव करते समय आपको आसपास की आबादी उस स्थान के आसपास परिवहन साधनों के मूवमेंट की जानकारी रखना भी आवश्यक होता है।  जिस क्षेत्र में आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं।

 उस क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की मांग कितनी है। जिस जगह पर आप पेट्रोल पंप खोल रहे हैं वहां पर अन्य कोई और पेट्रोल पंप भी है।आदि जानकारी  एकत्रित करने के पश्चात आप जगह का चुनाव करें। इस प्रकार की जानकारी आपके बिजनेस के लिए लाभदायक होती है। जिससे कि आपको उस क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की मांग की पूर्ति से संबंधित जानकारी होने से आप अपने लोकेशन का चुनाव करते समय चीजों का ध्यान रखते हैं।

जो आपके लिए लाभदायक होता है। ग्रामीण क्षेत्र पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं इसके लिए आपको 2000 से 3000   वर्ग फीट जगह की आवश्यकता पड़ेगी।  वहीं शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको 3000 से 6000 वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। आपके द्वारा इस लोकेशन का चुनाव किया जाना चाहिए।  जहां पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा हो। जिससे आप ज्यादा पेट्रोल डीजल की बिक्री करक कर अधिक लाभ कमा सकते हैं।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए लाइसेंस, पंजीकरण व आवश्यक दस्तावेज

  • 1. भूमि का  नक्शा
  • 2. सरकार द्वारा  निर्धारित भूमिका सर्कल रेट  संबंधी दस्तावेज
  • 3. पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के द्वारा जारी एनओसी
  • 4.ग्राम पंचायत द्वारा मंजूरी
  • 5.  हाईवे  एवं राजमार्ग  मंत्रालय द्द्वारा मंजूरी
  • 6.  पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मंजूरी
  • 7.  रिटेल लाइसेंस
  • 8. जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक की एनओसी
  • 9.  सरकार द्वारा प्राप्त अनुमति व  लाइसेंस
  • 10. बिजली पानी सप्लाई विभाग द्वारा मंजूरी

इन सभी दस्तावेजों के साथ  आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शेल पैट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी के द्वारा आपके द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी की जांच करने के पश्चात आपको इसकी डीलरशिप प्रदान की जाएगी।  एक बार  शेल पैट्रोल पंप कंपनी की डीलरशिप लेने के बाद  आप पेट्रोल पंप की शुरुआत कर सकते हैं।  इसके पश्चात पेट्रोल डीजल  की बिक्री करके आप लाभ कमा सकते हैं।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए स्टाफ की आवश्यकता

शैल पेट्रोल पंप के संचालन के लिए 8 से 10 लोगों के स्टाफ की आवश्यकता पड़ेगी।  स्टाफ की संख्या आप  के व्यवसाय के आकार या स्तर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। 7 से 8 लोगों के स्टाफ के द्वारा पेट्रोल पंप का सुचारू रूप से संचालन कर सकते हैं।

इसमें आपका मैनेजर कैशियर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सामान्य कर्मचारी इत्यादि सभी शामिल होते हैं। इन सभी कर्मचारियों के वेतन के रूप में आपको  औसत रूप से  ₹90000 माह का खर्च आएगा।

यह भी पढ़े : IOCL पेट्रोल पम्प डीलरशिप कैसे लें?

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए पैकेजिंग

 पेट्रोल पंप का बिजनेस इस प्रकार का बिजनेस है जिसमें आपको इसी प्रकार की पैकेजिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  शेल कंपनी द्वारा ही आपको पेट्रोल डीजल की सीधी आपूर्ति की जाती है। इसके लिए कंपनी का अपना एक तंत्र विकसित किया हुआ होता है। जैसे कि सामान्य था आपको पाइप लाइन के माध्यम से भी पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जाती है।

इसके अलावा टैंकरों के माध्यम से भी आपको डीजल और पेट्रोल की सप्लाई की जाती है।पेट्रोल डीजल की सप्लाई आपके द्वारा की गई,मांग के अनुपात में की जाती है। पेट्रोल और डीजल को किसी प्रकार की पैकेजिंग की आवश्यकता नहीं होती है। पेट्रोल डीजल की बिक्री के समय भी आपको किसी प्रकार की पैकेजिंग करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

आपको सामान्य रूप से वाहनों में पेट्रोल और डीजल होता है। इसके लिए आपके पास जरूरी उपकरण मशीनें उपलब्ध होती हैं, जिसके माध्यम से आप यह काम सरलता से कर सकते हैं। पेट्रोल डीजलके व्यवसाय में पैकेजिंग संबंधित खर्च ना होने की वजह से  आप के मुनाफे में बढ़ोतरी हो जाती हैं। वह पैकेजिंग की प्रक्रिया में लगने वाले श्रम से भी बच जाते हैं, जो आपके लिए लाभदायक होता है।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए लागत

शेल पैट्रोल पंप की डीलरशिप से लेकर पेट्रोल पंप के परिचालन तक आपको एक से डेढ़ करोड़ रुपए तक की लागत आती है। इसमें आपका सभी प्रकार का निवेश शामिल होता है। पेट्रोल पंप के लिए खरीदी जाने वाली जमीन,  उस पर पेट्रोल पंप संबंधित निर्माण कार्य में खर्च होने वाला निवेश, उपकरणों एवं  मशीनों को खरीदने  मैं लगने वाली लागत,इसके अलावा पेट्रोल पंप संचालन में लगने वाले स्टाफ को वेतन देने के लिए आपको कुछ निवेश की आवश्यकता पड़ती है।

शुरुआती दौर में आपको अधिक निवेश की आवश्यकता पड़ती है। एक बार पेट्रोल पंप का सुचारू रूप से संचालन होने के पश्चात आपको अधिक खर्च नहीं आता है।अगर पेट्रोल पंप के लिए आप की जमीन स्वयं की है तो भी लागत में कमी आ जाती है।  जमीन खरीदने के बजाय आप इसे लीज पर भी ले सकते हैं।इस प्रकार से आप अपने लागत में कमी कर सकते हैं। 

इसके साथ ही साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप की लागत में अंतर देखने को मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र में इसकी लागत कम आती है सामान्य रूप से एक करोड़ के अंदर ही पेट्रोल पंप खोला जा सकता है।इसके बजाय शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 2 से ढाई करोड रुपए तक की आवश्यकता पड़ जाती है।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए मुनाफा

शेल पैट्रोल पंप की डीलरशिप लेकर  आप पेट्रोल पंप के माध्यम से 1 दिन का 2 से ₹3 हजार तक का लाभ कमा सकते हैं। कहीं जगह पर आप 1 दिन का 4 से ₹5  हजार रुपए तक कमा सकते हैं।

इस प्रकार से आप पेट्रोल पंप के माध्यम से महीने का  डेढ़ से ₹200000 कमा सकते हैं।  इसके अलावा लोकेशन के आधार पर  भी मुनाफे एवं लाभ में अंतर देखने को मिलता है। ।

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए मार्केटिंग

पेट्रोल पंप के बिजनेस के लिए आपको किसी प्रकार के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  शेल कंपनी द्वारा ही इसके लिए बहुत अधिक पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाता है। पेट्रोल डीजल वैसे भी इस प्रकार की वस्तुएं हैं जिनको अधिक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। इनकी मांग लगभग पूरे वर्ष भर बनी रहती है किसी भी परिस्थिति में सामान्य रूप से कम नहीं होती है।

फिर भी आप अपने पेट्रोल पंप से संबंधित लोकेशन के लिए मार्केटिंग कर सकते हैं।इसके लिए आप विभिन्न प्रकार के साइन बड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कि आसपास के लोगों को आपके पेट्रोल पंप की लोकेशन के बारे में जानकारी हो जाए। इस प्रकार से आप मार्केटिंग संबंधित खर्चों से बच जाते हैं, जो कि आप के मुनाफे में बढ़ोतरी कर देता है। 

Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप में रिस्क

वैसे तो पेट्रोल पंप के बिजनेस को शुरू करते समय इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ है।  इस कारण  इसकी लोकेशन के चुनाव करते समय हमें यह ध्यान देना चाहिए कि पेट्रोल पंप के नजदीक किसी प्रकार का कोई आग  से संबंधित बड़ी गतिविधि नहीं होती हो।

इसके साथ ही साथ अग्निशमन यंत्रों का पूरा इंतजाम पेट्रोल पंप पर किया जाना चाहिए। पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को इसके परिचालन से संबंधित संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। समय-समय पर इससे संबंधित जांच पड़ताल करते रहना चाहिए। अग्निशमन यंत्र कार्य कर रहे हैं,या नहीं।

FAQ

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितने निवेश की आवश्यकता होती है?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए शुरुआती दौर में  एक से डेढ़ करोड़ रुपए की आवश्यकता होती है।

पेट्रोल पंप का बिजनेस खोलने में क्या किसी प्रकार का कोई जोखिम है?

जी नहीं, पेट्रोल पंप के बिजनेस खोलने में किसी प्रकार का कोई  विशेष जोखिम शामिल नहीं है।

क्या पेट्रोल पंप का बिजनेस शुरू करने के लिए हमें सरकार द्वारा लाइसेंस रजिस्ट्रेशन आवश्यक होता है?

हां बिल्कुल आपको इसके लिए सरकार द्वारा लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करनी पड़ती है।

क्या पेट्रोल पंप खोलने के लिए कोई  एज  क्राइटेरिया भी होता है?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपकी आयु  21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या हम पेट्रोल पंप खोलने के लिए लोन ले सकते हैं?

हां बिल्कुल इसके लिए आप लोन ले सकते हैं।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है?

जी पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपका भारत का नागरिक होना आवश्यक है।

क्या पेट्रोल पंप ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों जगह खोला जा सकता है?

जी हां पेट्रोल पंप ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों जगह खोला जा सकता है।

निष्कर्ष

आर्टिकल में हमने आपको Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे ले? ( Shell Petrol Pump Dealership Hindi ) के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है। आप भी पेट्रोल पंप के व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके माध्यम से लाभ और मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित विभागों से मंजूरी के अलावा गवर्नमेंट द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करते हुए पेट्रोल पंप का संचालन करना चाहिए।

समय-समय पर लाइसेंस को रिन्यू करा लेना चाहिए। पेट्रोल पंप डीलरशिप लेते समय कंपनी द्वारा निर्धारित नियमों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।इस प्रकार से आप पेट्रोल पंप  बिजनेस शुरू कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े :

मदर डेयरी डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले?

Apollo Tyres एजेंसी कैसे खोले?

Royal Enfield Dealership कैसे लें?

Britannia डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment