Home » फ्रैंचाइज़ी » हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप कैसे लें?

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप कैसे लें?

Hindustan Biodiesel Pump Dealership In Hindi : वर्तमान समय में पेट्रोल की मांग की प्रकार से बढ़ रही है। उसको देखते हुए आपको इस बिजनेस में निवेश करना काफी लाभदायक साबित हो सकता है।  भारत समेत पूरी दुनिया भर में वाहनों की संख्या  काफी तेजी से बढ़ रही है। वाहनों का परिचालन के लिए ईंधन के रूप में पेट्रोल डीजल की आवश्यकता पड़ती है इसी कारण से जिस रफ्तार से वाहनों की मांग बढ़ रही है , ईंधन की भी स्वभाविक मांग बढ़ रही है।

Hindustan-Biodiesel-Pump-Dealership-In-Hindi
Image : Hindustan Biodiesel Pump Dealership In Hindi

इस ईंधन की पूर्ति के लिए पेट्रोल पंप आवश्यक होता है यह लीजिए। पेट्रोल  व डीजल की आपूर्ति पेट्रोल पंप के द्वारा ही की जाती है। अगर आप हिंदुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप खोलने का विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए निश्चित रूप से एक मुनाफे का सौदा साबित होगा क्योंकि हिंदुस्तान बायोडीजल एक वैश्विक ब्रांड है साथ ही साथ यह भारत में भी डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति करता है।  इसका एक अपना  ईंधन सप्लाई तंत्र है जिसकी सहायता चाहिए पूरे भारतवर्ष में पेट्रोल डीजल की सप्लाई करता है।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप कैसे लें?| Hindustan Biodiesel Pump Dealership In Hindi

Table of Contents

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस की शुरुआत कैसे करें?

हिंदुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको कंपनी द्वारा निर्धारित शर्त एवं नियमों का पालन करते हुए इसकी फ्रेंचाइजी लेनी पड़ेगी।  समय-समय पर कंपनी द्वारा इससे संबंधित विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी किया जाता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों जिसमें आपका फोटो आईडी पहचान पत्र,  जैसे आधार कार्ड वोटर आईडी इत्यादि। 

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

निम्नलिखित दस्तावेजों  के साथ आप इसकी डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके आवेदन के लिए आवश्यक शर्तों में आपका भारतीय नागरिक होना आवश्यक है, साथ ही साथ आपकी आयु 21 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेना चाहते हैं, तो आपको दसवीं पास होना अनिवार्य है। वह अगर डीलरशिप आप शहरी क्षेत्र में लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 12वीं पास होने का प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना पड़ेगा।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस के प्रकार

हिंदुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप के द्वारा पेट्रोल व डीजल दोनों की ही आपूर्ति की जाती है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलरशिप लेने के पश्चात  आप पेट्रोल और डीजल की बिक्री करते हैं।  पेट्रोल और डीजल विक्रय में आपका कमीशन बनता है। इसी से आपको लाभ की प्राप्ति होती है या मुनाफा होता है। पेट्रोल डीजल का खुला करें नहीं किया जा सकता है। 

इसे सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है।  इसलिए इसे सरकार द्वारा निर्धारित पेट्रोल पंप के माध्यम से ही जाता है।  इसके साथ यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि पेट्रोल पंप  वाहन में ही पेट्रोल सकते हैं या डीजल ले सकते हैं।  खुले में इसकी बिक्री करना प्रतिबंधित है।  इसी कारण से यह  व्यवसाय और अधिक लाभदायक है ।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप के लिए बाजार अनुसंधान

हिंदुस्तान पैट्रोलियम वैश्विक ब्रांड है जिसकी अपनी ब्रांड वैल्यू है। साथ ही भारत में है ईंधन आपूर्ति के रूप में एक अग्रणी कंपनी के रूप में स्थान  रखता है। इस  का अपना एक बाजार है।   वर्तमान समय में जिस गति से वाहनों की खरीद बड़ी है,  इसको देखते हुए हम सहज अनुमान लगा सकते हैं कि आने वाले समय में इसका बाजार और तीव्र गति से बढ़ेगा।

जितनी अधिक मात्रा में वाहनों की  बिक्री बढ़ती है उसी हिसाब से ईंधन की मांग की जाएगी। जिसकी पूर्ति करने के लिए इस उद्योग में लगी कंपनियों को अनुपात में डीजल और पेट्रोल की सप्लाई करनी पड़ेगी। इसकी सप्लाई करने के लिए नए पेट्रोल पंप स्थापित करने पड़ेंगे। बढ़ती मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल की सप्लाई करनी पड़ेगी।  

वर्तमान में वैश्विक रुझानों भारत जैसे विकासशील देशों द्वारा ईंधन की जिस प्रकार से मांग बढ़ रही है उसे देखते हुए इस बिजनेस में निवेश करना मुनाफे का सौदा साबित होगा।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस के लिए कच्चा माल

हिंदुस्तान पेट्रोल पंप खोलने के लिए विशेष रुप से किसी प्रकार की कच्चे माल की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस व्यवसाय में आपको पेट्रोल और डीजल की बिक्री करनी होती है।  जिस पर कंपनी द्वारा आपको  एक निश्चित कमीशन दिया जाता है। पेट्रोल में डीजल की आपूर्ति आपको कंपनी द्वारा स्वयं की जाती है। 

इसके लिए आपको कच्चा माल नहीं खरीदना पड़ता है। पेट्रोल डीजल की आपूर्ति के लिए कंपनी का अपना परितंत्र विकसित किया होता है।  हां आपको पेट्रोल पंप के लिए बुनियादी  अवसंरचना को विकसित करना पड़ता है। जिससे कि इस बिजनेस की शुरुआत करते  समय आपको निवेश की आवश्यकता पड़ेगी।

यह भी पढ़े : रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे प्राप्त करें?

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस के लिए मशीन

हिंदुस्तान पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको इससे संबंधित मशीनी उपकरण एवं  अवसंरचना निर्माण के लिए आपके द्वारा खोले जाने वाले स्थान के आधार पर तय होता है।  ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दोनों जगहों पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आने वाले खर्च में थोड़ा अंतर होता है। शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने में एक से डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आता है। 

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 50  लाखा से एक करोड़ तक अनुमानित खर्च आता है। इस खर्च में आपके रजिस्ट्रेशन से लेकर पेट्रोल पंप आरंभ करने तक के सभी खर्च सम्मिलित होते हैं।  जैसे कि-

1.  जमीन खरीदने या उसे लीज पर लेने संबंधित खर्च।

2.  पेट्रोल पंप के लिए अवसंरचना निर्माण में आने वाला खर्च।

3.   पेट्रोल पंप  के लिए आवश्यक स्टोरेज निर्माण व अन्य उपकरण मशीनें लगाने में आने वाला खर्च।

4. कर्मचारियों को वेतन देने के लिए आने वाला खर्च भी सम्मिलित होता ।

5. पेट्रोल पंप संचालन  के लिए आवश्यक छोटी-छोटी चीजों पर आने वाले खर्च को भी इसमें आप सम्मिलित कर सकते हैं।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस की प्रक्रिया

पेट्रोल पंप  का बिजनेस संचालित करने के लिए ,हमें पेट्रोल डीजल बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड द्वारा ही हमें पेट्रोल डीजल की सप्लाई की जाती है।  इसके लिए कंपनी का अपना एक  अवसंरचना का निर्माण किया गया है। कंपनी द्वारा ही क्रूड ऑयल को परिष्कृत करके डीजल और पेट्रोल के रूप में हमें सप्लाई की जाती है। हमें कंपनी द्वारा सप्लाई किए गए पेट्रोल डीजल की बिक्री करनी होती है।

इस पर कंपनी द्वारा हमें डेढ़ से ढाई रुपए प्रति लीटर कमीशन दिया जाता है। इसी से आप लाभ कमाते हैं। पेट्रोल डीजल  बेचने के लिए आपको संबंधित कंपनी से डीलरशिप लेनी है। डीलरशिप प्राप्त करने के पश्चात आप पेट्रोल डीजल की बिक्री कर सकते हैं।  अच्छे कमीशन के रूप में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस के लिए जगह का चुनाव

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जगह का चुनाव करते समय आपको काफी सावधानी रखने की जरूरत होती है।  आपको यह चीजें भी ध्यान में रखनी होती है कि जिस जगह का चयन आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए कर रहे हैं।  वह सरकार द्वारा ब्लैक लिस्टेड ना हो। वहां पर इस प्रकार की गतिविधि की अनुमति ना हो। इस संदर्भ में पूरी जानकारी एकत्रित करने के पश्चात ही आप वहां पर पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय करें और संबंधित भूमि का चुनाव करें। 

साथ ही साथ आपको पेट्रोल पंप  खोलने के लिए जगह का चुनाव करते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपने जिस जगह को पेट्रोल पंप खोलने के लिए चुना है वह आबादी के नजदीक को या फिर वहां पर नियमित वाहनों का आना जाना हो , तभी आप अधिक लाभ कमा पाएंगे ।  अन्यथा अगर आप इस प्रकार की जगह पेट्रोल पंप खोलें । जहां पर जनमानस का आना सामान्यतः बहुत कम होता है, तो निश्चित रूप से आपको हानि ही होगी।

इसलिए पेट्रोल पंप का बिजनेस शुरू करते समय आपको जगह  के चयन को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं।  इसके लिए आपको 700 से 900 वर्ग मीटर जगह की आवश्यकता पड़ेगी।  और अगर आप शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं।  तो आपको  1100 से 1300  वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता पड़ेगी।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस के लिए लाइसेंस व पंजीकरण

अगर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो कंपनी द्वारा निर्धारित शर्तों के पालन के साथ-साथ आपको इससे संबंधित सरकार के नियमों कानूनों को भी ध्यान में रखना पड़ता है। व इन का पालन करना पड़ता है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको लाइसेंस पंजीकरण की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप आवेदन कर कर इसकी अनुमति राज्य सरकार से प्राप्त कर सकते हैं। लाइसेंस व पंजीकरण के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

1.  जिले में आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं उस जिले के जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक आपको एनओसी लेनी की आवश्यकता होगी।

2. इसके अतिरिक्त आपको पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट, बिजली डिपार्टमेंट से ग्राम  पंचायत से (जहां पर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं ग्रामीण क्षेत्र है। ) से अनुमति लेनी होगी।

3.  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा  मंजूरी की भी आपको आवश्यकता पड़ेगी।

4.  जिस जगह पर आप  पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं। वह जमीन अगर वन भूमि के अंतर्गत आती है । तो आपको वन विभाग से भी एनओसी लेने की आवश्यकता पड़ेगी।

5. माप मुद्रा अंकन एवं वजन विभाग द्वारा भी मंजूरी की आवश्यकता पड़ेगी।

6.पेट्रोल पंप संचालन के लिए आपको रिटेल  लाइसेंस की भी आवश्यकता पड़ेगी जो कि ऑप्शनल होता है। 

इन सभी के अतिरिक्त आपको सीसीओई  की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि पेट्रोल डीजल जैसे चीजों के विक्रय के लिए विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला है, संबंधित दस्तावेज जिसकी आपको अत्यंत आवश्यकता पड़ेगी।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस के लिए स्टाफ

पेट्रोल पंप के परिचालन के लिए आपको 10 से 12 लोगों के स्टाफ की आवश्यकता पड़ेगी। जिस  में आपके मैनेजर से लेकर केसियर कुछ तकनीकी कर्मचारी समेत सारा स्टाफ  आ जाता है जिनकी आवश्यकता पेट्रोल संचालन के लिए पड़ती है। पेट्रोल पंप के परिचालन में लगने वाले स्टाफ की संख्या के व्यवसाय के आधार पर भी तय होती है।

जितना अधिक आप की बिक्री होगी उतने अधिक आपके स्टाफ की आवश्यकता पड़ेगी।  ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में इसकी लोकेशन के आधार पर भी आपको स्टाफ की संख्या में  कमी या बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस के लिए पैकेजिंग

पेट्रोल व डीजल बेचने के लिए आपको किसी प्रकार की पैकेजिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  इसे पेट्रोल पंप से सीधा लोगों के वाहनों में भरा जाता है।  इसे खुला बेचे जाने पर सरकार द्वारा लगाई गई है।  इसलिए आप  इस बिजनेस में पैकेजिंग से संबंधित खर्चों से बाख जाते हैं जो कि  किसी अन्य व्यवसाय में अनुवार्य रूप से लगता ही है। इससे आपकी मुनाफे में  बढ़ोतरी होती हैं।

कंपनी के द्वारा आपको पेट्रोल डीजल की आपूर्ति या तो पाइप लाइन के माध्यम से की जाती है।  या फिर टैंकरों के माध्यम से की जाती है। इसकी बिक्री के समय भी खुली बिक्री की मनाही होती है। आपको इसे सीधे वाहनों में डालना होता है।  इसलिए आपको पैकेजिंग संबंधित खर्च नहीं आता है  जिस कारण से आप के लाभ में भी बढ़ोतरी हो जाती है।

यह भी पढ़े : Shell पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे ले?

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस की कुल लागत

पेट्रोल पंप खोलने की लागत में  जिस जगह पर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं।  इसके आधार पर भी इसमें आने वाली लागत में अंतर आ जाता है।

1.  अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं।  तो आप इसके अनुमानित लागत 70 से 90 लाख रुपया  मान सकते हैं।

2.  अगर आप पेट्रोल पंप शहरी क्षेत्र या  पोश एरिया में खोलना चाहते हैं,  तो इसके लिए आपको 2 से ढाई करोड रुपए की आवश्यकता पढ़ सकती है।

पेट्रोल पंप खोलने के बिजनेस में आने वाली लागत में अंतर इसके ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में होने के अलावा अगर आप खुद की जमीन उपयोग में लेते हैं, तो आपको कम लागत आएगी।  साथ ही साथ आप जमीन खरीद कर भी पेट्रोल पंप खोल सकते हैं या जमीन को लीज पर लेकर भी पेट्रोल पंप की शुरुआत कर सकते हैं। इस कारण से आपके निवेश में लगने वाली लागत में अंतर आ जाता है।  इसका चयन आप अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस में मुनाफा

पेट्रोल पंप के बिजनेस में काफी लाभ है। अगर आप हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड  जैसी  बड़ी कंपनी से जुड़ते हैं तो आप  के लाभ की संभावना काफी बढ़ जाती है। एक सामान्य पेट्रोल पंप से आप दिन भर में ढाई से ₹3000 कमा सकते हैं और अगर बिक्री ज्यादा है,  तो आप 1 दिन में 10  से 20  हजार  रुपए भी कमा सकते हैं।

इस व्यवसाय में  आप काफी लाभ कमा सकते हैं। शुरुआती समय में  इस बिजनेस में निवेश थोड़ा अधिक होता है। लेकिन एक बार अवसंरचना निर्माण वह  उस  मैं लगने वाले खर्च के पश्चात आपको इसके नियमित संचालन में अधिक खर्च की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

सामान्य रूप से  यह  बात कह सकते हैं कि,  एक बार इस बिजनेस में निवेश करने के पश्चात आप एक निश्चित लाभ लंबे समय तक कमा सकते हैं और अपने मुनाफे को बढ़ाते रह सकते है।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस के लिए मार्केटिंग

पेट्रोल पंप खोलने के  लिए या पेट्रोल के डीजल बेचने के  लिए आपको  मार्केटिंग पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसके लिए कंपनी द्वारा खुद ही मार्केटिंग की जाती है।बहुत बड़े पैमाने पर से संबंधित मार्केटिंग की जाती है पर अगर आप चाहे तो अपने पेट्रोल पंप  के नजदीक  अपने पेट्रोल पंप की लोकेशन से संबंधित  मार्केटिंग कर सकते हैं।

जैसे कि विभिन्न प्रकार के साइन बोर्ड लगा कर आपने लोगों को अपने पेट्रोल पंप की लोकेशन आने के लिए या लोकेशन की जानकारी  विभिन्न प्रकार के साइन बोर्ड के माध्यम से प्रदान कर सकते हैं।

हिंदुस्तान बायोडीजल पंप डीलरशिप बिजनेस में रिस्क

वैसे तो पेट्रोल पंप बिजनेस में किसी प्रकार का कोई खास  जोखिम नहीं होता है। लेकिन आपको इसे आग से थोड़ा दूर रखना होता है। साथ ही आपको पेट्रोल पंप खोलते समय इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि आपके द्वारा जहां पर  पेट्रोल पंप खोला जा रहा है वहां पर नजदीकी कोई आग संबंधित गतिविधि तो नहीं होती है। 

क्योंकि पेट्रोल डीजल दोनों ही अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है। इस कारण से आपको  इस विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है। पेट्रोल पंप के पास पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्र होने चाहिए। समय-समय पर अग्निशमन यंत्रों का  नियमित रखरखाव भी करना चाहिए। वह अपने मौजूदा स्टाफ को इससे संबंधित गैस के परिचालन से संबंधित सारी जानकारी होनी चाहिए और उन्हें इस संदर्भ में ट्रेनिंग भी दी जानी चाहिए। ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में यह आपके काम आ सके।

FAQ

हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए हमें अनुमानित कितने निवेश की आवश्यकता होगी?

हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड कंपनी की डीलरशिप  लेने व  पेट्रोल पंप शुरुआत करने के लिए आपको दो से ढाई करोड़ की आवश्यकता पड़ेगी।

क्या हमें पेट्रोल पंप खोलने के लिए किसी रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण की आवश्यकता पड़ेगी?

जी बिल्कुल, पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन पंजीकरण की आवश्यकता पड़ेगी।

क्यों पेट्रोल पंप खोलने के लिए लोन ले सकते हैं?

हां, पेट्रोल पंप खोलने के लिए लोन ले सकते हैं। कई बैंकों के  द्वारा  पेट्रोल पंप लिए लोन दिया जाता है।

पेट्रोल पंप खोलने में किसी प्रकार का कोई रिस्क है?

पेट्रोल और डीजल दोनों ही अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ इसलिए आपको पेट्रोल पंप खोलते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि यह आग वाली जगहों से थोड़ा दूर हो।

पेट्रोल पंप से कितना लाभ कमाया जा सकता है?

पेट्रोल पंप के बिजनेस में आप 2 से 5  हजार रुपया प्रतिदिन आसानी से कमा सकते है।

निष्कर्ष

हिंदुस्तान पेट्रोल पंप लिमिटेड की फ्रेंचाइजी लेने के लिए संबंधित जानकारी स्लिप में आपको प्रदान कर दी गई है। कुल मिला कर सकते हैं  कह सकते हैं, कि अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है। यह सुनहरा अवसर है क्योंकि वर्तमान समय में एचपी लिमिटेड अपने पेट्रोल पंप के विस्तार के लिए नए डीलरशिप प्रदान कर रही है। 

इसके लिए आप आवश्यक दस्तावेजों के साथ जो कि लेख में ऊपर बताए गए हैं। आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सहज इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित नियम एवं शर्तों का पालन करते  हुए पेट्रोल पंप का संचालन करते हुए अधिक लाभ कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े:

Essar Petrol Pump डीलरशिप कैसे ले?

TATA tiscon डीलरशिप कैसे करें?

IOCL पेट्रोल पम्प डीलरशिप कैसे लें?

हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment