Home » फ्रैंचाइज़ी » कुबोटा ट्रेक्टर एजेंसी कैसे खोले?

कुबोटा ट्रेक्टर एजेंसी कैसे खोले?

Kubota Tractor Dealership Hindi : भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। यहां पर लोग अपना जीवन यापन खेती से करते हैं। ऐसे में खेती करने के लिए उपकरण की जरूरत होती हैं। इस आधुनिक युग खेती करने के लिए अब नए नए उपकरण भी मौजूद हैं। जिसकी मदद से खेती करना बहुत आसान जो गया हैं।

ट्रैक्टर का प्रयोग खेती करने के लिए उपयोग में लाया जाता है ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक प्रयोग ट्रैक्टर का किया जाता है शहर में ट्रैक्टर का प्रयोग सामान ले जाने और अन्य कार्यों को करने के लिए किया जाता हैं। कुबोटा ट्रैक्टर अपना नेटवर्क बड़ाने के लिए डीलरशिप प्रदान करती हैं।

Kubota-Tractor-Dealership-Hindi
Image : Kubota Tractor Dealership Hindi

आज के इस लेख में हम आपको कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप कैसे ले? ट्रैक्टर की डीलरशिप लेने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट करना होता हैं? कुबोटा की डीलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें ? इस बिजनेस के माध्यम से कितना मुनाफा कमाया जा सकता हैं? आपके इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको लेख में मिलेगे।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

कुबोटा ट्रेक्टर एजेंसी कैसे खोलें? | Kubota Tractor Dealership Hindi

Table of Contents

कुबोटा ट्रैक्टर क्या है?

कुबोटा कंपनी के बारे में तो अवश्य जानते होगे। यह कंपनी कुबोटा कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी हैं। कुबोटा जापान की कंपनी हैं। यह कंपनी मशीन के सभी उपकरण को बनाती हैं, जैसे की ट्रैक्टर, राइस ट्रांसप्लांटर, पावर टिलर और हार्वेस्टर। भारत में इस कंपनी को 2008 में शुरू किया गया था। देश में इसका मुख्यालय चेन्नई में हैं।

पहले यह कंपनी कृषि के अन्य उपकरण की manufactring करती थी। जिसमे इसके सभी उपकरण मार्केट में अच्छे चले। जिसके चलते कंपनी ने कुबोटा ट्रैक्टर का निर्माण किया हैं। कंपनी अपना नेटवर्क स्थापित करने के लिए लोगों को अधिक से अधिक डीलरशिप प्रदान कर रही हैं। कुबोटा कंपनी में भारत के अलावा कई अन्य देशों के साथ भी बिजनेस कर रही है कुबोटा कंपनी की डीलरशिप कोई भी व्यक्ति ले सकता है और अपना बिजनेस के माध्यम से अच्छी कमाई कर सकता हैं।

कुबोटा कंपनी की मांग

वैसे तो मार्केट के अंदर आपको कई प्रकार के कंपनियों को ट्रैक्टर देखने को मिल जाते हैं लेकिन जो सबसे अच्छा माइलेज प्रदान करता है वह इस कंपनी का ट्रैक्टर है अन्य ट्रैक्टर एजेंसी की अपेक्षा इसमें आपको अधिक इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं होती है इसके साथ ही कंपनी में आपको कृषि से संबंधित सभी उपकरण भी मिल जाते हैं इसलिए ग्राहक को एक ही जगह पर सारे उपकरण मिल जाने से कंपनी की मांग भी बढ़ गई हैं।

अपने देश में खेती एक प्रमुख व्यवसाय है सबसे अधिक ट्रैक्टर का प्रयोग खेती करने के लिए किया जाता है जबकि शहर माल या अन्य किसी सामान को ले जाने के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग किया जाता हैं। कुबोटा कंपनी के अलावा अन्य कंपनियों के उपकरण महगे है इसलिए लोग इसके प्रोडक्ट को खरीदना पसंद करते हैं। कुबोटा कंपनी खेती के लिए नई नई मशीन का निर्माण भी कर रही है जिससे खेती करने में आसानी होगी।

कुबोटा कंपनी के डीलरशिप लेने के लिए आवश्यक पात्रता

ट्रैक्टर की डीलरशिप लेने के लिए आवेदक के पास निम्न पात्रता होनी चाहिए।

  • गोडाउन या दुकान
  • फर्नीचर
  • जमीन
  • डीलरशिप लेने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज
  • लैपटॉप
  • इन्वेस्टमेंट
  • स्टाफ

कुबोटा ट्रैक्टर को लेने के लिए आवश्यक जगह

ट्रैक्टर की एजेंसी की बात करे तो इसको आप शहरी और ग्रामीण इलाको में खोल सकते हैं। शहर की अपेक्षा यह बिजनेस आपको ग्रामीण इलाको में अधिक लाभदायक साबित होगा क्योंकि ट्रैक्टर आदि की खरीदारी सबसे अधिक ग्रामीण इलाकों में की जाती है इसलिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा की आपके एजेंसी ऐसी जगह पर हो जहां पर अधिक भीड़ भाड़ वाली मार्केट हों।

किसी भी कंपनी की डीलरशिप लेने के आपको जगह का चुनाव करना होता हैं। इसके लिए आपको अधिक जमीन की जरूरत होती हैं। आप जमीन को भी खरीद सकते है या फिर आप रेंट पर भी लेकर कंपनी की डीलरशिप ले सकते हैं। लेकिन जमीन खरीदने के लिए अधिक इन्वेस्टमेंट करना होता हैं।

यह भी पढ़े : UltraTech सीमेंट डीलरशिप कैसे खोलें?

कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप लेने के लिए इन्वेस्टमेंट

ट्रैक्टर की डीलरशिप लेने के लिए आपको अधिक इन्वेसेंट करना होता है क्युकी इसके लिए आपको अधिक जगह की जरूरत होती है ताकि आप ट्रैक्टर और अन्य उपकरण को रख सके। वही जब आप दुकान आदि को रेंट पर लेते है तो कम खर्चा आता है कुबोटा एक जापानी कंपनी है जिसकी डीलरशिप लेने के लिए आपको फीस जमा करनी होती है

• कुबोटा कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए आपको सिक्योरिटी फीस के तहत दस से 1500000 रुपए जमा करने होते हैं।

• जमीन की कीमत 50 से 60 लाख रुपए ( यदि खुद की जमीन है तो आपको यह इन्वेस्टमेंट नही करना होता है)

• एजेंसी और ऑफिस का खर्चा 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपए

• स्टाफ का वेतन

• लाइट बिल

• अन्य खर्चे

कुबोता कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए शुरुआत में आपको 50 से 70 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट होना चाहिए तब आप इस कंपनी के डीलरशिप ले सकते हैं। यदि आपके पास जमीन पहले से है तो आप इस बिजनेस को 30 से 40 लाख रुपए में आसानी शुरू कर सकते हैं।

कुबोटा कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ट्रैक्टर कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए आपको कंपनी में आवेदन करना होता हैं। आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

• आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी

• एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली बिल, राशन कार्ड

• फोटोग्राफ

• मोबाइल नंबर

• जीमेल आईडी

• बैंक खाता संख्या

• एजुकेशन डॉक्यूमेंट

• अन्य डॉक्यूमेंट

• जीएसटी रजिस्ट्रेशन

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट

कंपनी आपके जमीन के कागज को भी चेक करती है जो की निम्न है

• जमीन के पूरे कागज जिस पर पूरा पता लिखा होना चाहिए

• लीज एग्रीमेंट

• एनओसी

कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप लेने के लिए आवेदन कैसे करें?

ट्रैक्टर कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है। ऑनलाइन माध्यम से आप निम्न तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

• डीलरशिप लेने के लिए सबसे पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

• होम पेज पर जाने के बाद कई ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं।

• यही पर आपको Become A Deler वाला ऑप्शन देखने को मिल जाता हैं।

• इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाता हैं।

• आप कॉन्टेक्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करे तो एक फॉर्म खुल जाएगा।

• फॉर्म में मागि गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।

• और फॉर्म को सबमिट करे।

फॉर्म को सबमिट करने के बाद कंपनी की तरफ से आपको काल की जाती हैं और अन्य आपका वेरिफिकेशन किया जाता हैं। कुबोटा कंपनी की टीम आपकी बताई गई जगह का niriskad करती हैं। यदि सब कुछ सही होता है तो कंपनी आपको डीलरशिप प्रदान कर देती हैं।

कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी का कस्टमर सपोर्ट

इस कंपनी की डीलरशिप देते समय डीलर को अपनी कंपनी और ट्रैक्टर के बारे में सारी जानकारी देते हैं। क्योंकि जब तक आपको कंपनी के बारे में सही से जानकारी नही होगी तो आप अधिक सेल जेनरेट नही कर सके हैं।

जब आपको कंपनी के बारे में अब चीज की जानकारी होती है तो उसको बेचने में आसानी हो जाती हैं। कुबोटा कंपनी डीलर को 2 से 3 दिनों की ट्रेनिंग देती हैं। इसके अलावा कंपनी का कस्टमर सपोर्ट बहुत अच्छा  हैं।

कुबोटा कंपनी का एग्रीमेंट

एग्रीमेंट की बात करे तो किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी या फिर डीलरशिप लेते समय आपको एग्रीमेंट करना होता हैं। कुबोटा कंपनी आपको 2 से 4 साल का एग्रीमेंट करवाती हैं। यदि आपका बिजनेस अच्छा चलता है तो आप इसको आगे बड़वा सकते हैं। कंपनी आपको रिन्यू करने का भी अवसर उपलब्ध करवाती हैं।

कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी से कितना मुनाफा कमाया जा सकता है?

चुकी यह कंपनी जापान की कंपनी है तो लोग इस पर अधिक भरोसा करते है वैसे भी ट्रैक्टर लोगो को खेती करने के जरूरी होता है ऐसे में इस कंपनी से मुनाफा की बात की जाए तो यह आपके लोकेशन पर भी निर्भर करती हैं।

आप इस कंपनी के माध्यम से शुरुआत में 3 से 5 लाख रुपए आसानी से कमा सकते हैं। जब आपका बिजनेस पुराना होता चला जाएगा तो इसके माध्यम से 10 लाख से लेकर 20 लाख का प्रॉफिट कमाया जा सकता हैं।

यदि आप कंपनी के अन्य उपकरण भी रखते है जिससे खेती करने में आसानी होती है तो इनसे भी आपको लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े : हिंदुस्तान लीवर डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करें?

कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी की मार्केटिंग कैसे करें?

किसी भी कंपनी की डीलरशिप या फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपको थोड़ी बहुत मार्केटिंग की जरूरत होती हैं क्योंकि यदि आप मार्केटिंग नही करते है तो लोगों को इसके बारे में जानकारी नही हो पाती हैं। शुरुआत में आपको मार्केटिंग करनी होती हैं। मार्केटिंग करने के लिए कंपनी भी आपका पूरा सपोर्ट करती हैं।

कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप लेने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन

यह डीलरशिप गाड़ियों की होती है तो इसके लिए सबसे पहले अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके अलावा अपनी दुकान के नाम से रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। अन्य जानकारी के लिए आप किसी भी कानून सलाहकार से मिलकर बात कर सकते हैं।

कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी के डीलरशिप के लिए जरुरी स्टाफ

इस प्रकार की डीलरशिप में आपको अधिक स्टाफ की जरूरत होती है क्योंकि सभी लोगो का अलग अलग काम होता हैं। जैसे कोई सेल्स मैनेजर होता है तो कोई टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, वर्कशॉप मैनेजर, स्टोर इंचार्ज, सर्विस एडवाइजर आदि। इसमें स्टाफ के लोग कम से कम 10 से 15 लोगों की जरूरत होती हैं।

कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी का डीलरशिप लेने के लिए आवश्यक सामान

डीलरशिप मिलने के बाद आपको ऑफिस में निम्न चीज की जरूरत होती है।

• ऑफिस का डेकोरेशन

• टेबल

• लाइटें

• कुर्सी

• लैपटॉप या कंप्यूटर

कुबोटा ट्रैक्टर के कस्टमर केयर नंबर

कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निम्न है जिस पर कॉल करके आप जानकारी ले सकते हैं।

• फोन नंबर- 020- 4860663

• Email Id- kapil.rp@kubota.com

कुबोटा कंपनी की डीलरशिप

कंपनी ने कई जगह पर अपनी डीलरशिप खोल रखी हैं, यह निम्न जगह है।

• नॉर्थ में –

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब

• साउथ में

केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश

• वेस्ट

गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र

• ईस्ट में

आसाम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड

भारत में कुबोटा कंपनी के टैक्टर की सीरीज

इस कंपनी ने भारत में अभी तक ट्रैक्टर की 4 सीरीज लॉन्च की है जो निम्न है।

  • ए सीरीज
  • बी सीरीज
  • सी सीरीज
  • डी सीरीज

कुबोटा कंपनी का ट्रैक्टर किसानों के लिए लाभदायक क्यों है?

अन्य ट्रैक्टर की अपेक्षा इस कंपनी की मार्केट बाजार में तेजी से ग्रो किया हैं। सबसे खास बात इस कंपनी की है की यह अलग लग कामों के लिए अलग अलग ट्रैक्टर का निर्माण करता है जबकि अन्य कंपनिया सिर्फ एक ही मॉडल पर ट्रैक्टर को बनाती हैं। इसने अभी हाल ही में मिनी कुबोटा ट्रैक्टर को लॉन्च किया है जिसको लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इसके साथ कुबोटा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए हमेशा नई नई टेक्नोलॉजी का विकास करता रहता हैं। जिससे कंपनी दुनिया में शक्तिशाली कंपनी बनती जा रही हैं।

कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

कुबोटा कंपनी के टैक्टर सभी सुविधाओं से युक्त ट्रैक्टर है , जिससे खेती के क्षेत्र में अधिक उत्पादन किया जा सके। अगर इस कंपनी के ट्रैक्टर की कीमत के बारे में जानकारी ली जाए तो इसकी शुरुआत 4.15 लाख से शुरू होकर 10.12 रुपए तक जाती हैं। कुछ ही समय में यह ट्रैक्टर किसानों का सबसे अच्छा ट्रैक्टर बन गया हैं।

इन ट्रैक्टर में अलग अलग H P की क्षमता है जिसकी कीमत अलग अलग होती हैं। आपको जितने भी hp के ट्रैक्टर की जरूरत होती है आप उसको खरीद सकते हैं।

FAQ

कुबोटा ट्रैक्टर की डीलरशिप कौन ले सकता है?

कुबोटा कंपनी की डीलरशिप की बात करे तो वो कोई भी व्यक्ति ले सकता हैं। डीलरशिप लेने के लिए आपकी मिनिमम आयु 22 वर्ष से अधिक की होनी चाहिए।

कुबोटा कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए कितना पैसा इन्वेस्ट करना होगा?

बिजनेस की एक खास बात है आप जितना अधिक पैसा लगायेगे उतना ही अधिक मुनाफा भी कमाएंगे। इसलिए इस कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए आपको कम से कम 40 से 50 लाख रुपए का इन्वेट्समेंट करना होता हैं।

कंपनी की डीलरशिप लेने के बाद आप कितनी कमाई की जा सकती हैं?

कंपनी की डीलरशिप मिलने के बाद आप यहां से महीने के 3 से 5 लाख रुपए आसानी से कमा सकते हैं। लेकिन जब आपका बिजनेस ग्रो हो जाएगा तो आप 10 से 15 लाख रुपए भी कमा सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको कुबोटा ट्रेक्टर एजेंसी कैसे खोलें? ( Kubota Tractor Dealership Hindi), आवेदन कैसे करे और कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती हैं। यह सब आपको इस लेख में बताया गया है आशा करता हु यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

यह भी पढ़े :

TATA tiscon डीलरशिप कैसे करें?

IFFCO खाद सेंटर कैसे खोले ?

कपिला पशु आहार डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

नेस्ले डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment