Home » बिजनेस आइडिया » मोबाइल टावर लगवाकर पैसे कैसे कमाएं?

मोबाइल टावर लगवाकर पैसे कैसे कमाएं?

Mobile Tower Lagakar Paise Kaise Kamaye: आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में सभी लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने काम को लेकर उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं बचता है। क्योंकि सभी चाहते हैं कि वह अपने नौकरी व्यवसाय के अलावा कुछ साइड का ऐसा काम करें, जिससे उनको एक्स्ट्रा इनकम हो जाए। नए-नए तरीकों से कुछ नए काम करने की कोशिश करते हैं।

ऐसा ही एक बिजनेस आइडिया है, जिसे अपनाकर आप अच्छी एक्स्ट्रा इनकम सकते हैं। यह बिजनेस आइडिया है घर की छत पर मोबाइल टावर को लगवाना। इससे आपकी अच्छी कमाई हो जाएगी।

Mobile Tower Lagakar Paise Kaise Kamaye
Image: Mobile Tower Lagakar Paise Kaise Kamaye

आइए जानते हैं अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाने के लिए क्या-क्या करने की आवश्यकता होती? इसके लिए ऑनलाइन किस तरह से आवेदन करना पड़ता है? इसके क्या नुकसान है और क्या फायदे हैं? इन सभी के बारे में आज हम यहाँ पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

मोबाइल टावर लगवाकर पैसे कैसे कमाएं? | Mobile Tower Lagakar Paise Kaise Kamaye

मोबाइल टावर क्या है?

जब आप किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर या फोन पर बात करते हैं तो आपकी आवाज को फोन सिग्नल में कन्वर्ट करके मोबाइल टावर के द्वारा ही भेजी जाती है या मोबाइल टावर ही आपकी आवाज को भेजता है और दूसरे व्यक्ति के फोन तक यह सिग्नल के माध्यम से पहुंच जाती है। इससे हमें पता चल जाता है कि सामने वाला व्यक्ति फोन पर हमें क्या कहना चाह रहा है। सब कुछ हमें साफ सुनाई देता है।

मोबाइल टावर से फोन कैसे कनेक्ट होते हैं?

मोबाइल टावर का उपयोग हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि यह टावर हमें सिग्नल देता है, जिससे हम आसानी से दूसरे व्यक्ति से बात कर पाते हैं। एक मोबाइल टावर दूसरे से फाइबर से जुड़े रहते हैं। फाइबर के जरिए ही दूसरे टावर से कनेक्ट हो जाते है और आसानी से सभी को सिग्नल मिल जाते हैं।

यह एक तरह से एक पोस्ट ऑफिस की तरह काम करता है, जिस प्रकार से हम चिट्ठी पोस्ट ऑफिस में डालते हैं। डालने के बाद डाकिए के द्वारा उस स्थान तक पहुंचा दी जाती है, जिस स्थान का पता उस चिठ्ठी पर दिया होता है। इसी प्रकार से मोबाइल टावर का कनेक्शन होता है।

यह टावर तरंगों के माध्यम से मोबाइल नेटवर्क के द्वारा आपकी बात को सामने वाले के मोबाइल तक पहुंचाता है। मोबाइल नेटवर्क इसको फाइबर में जाने के लिए तैयार करता है और फाइबर के जरिए ही वह आपके नजदीक के टावर के पास पहुंचा देता है। फिर तरंगों के माध्यम से आपके पास फोन बजता है। इस प्रकार से आप आसानी से बात कर सकते हैं। मोबाइल टावर के अंदर तरंगों को कन्वर्ट करने का काम ऊपर लगे एंटीना द्वारा किया जाता है।

मोबाइल टावर को खाली जगह पर कैसे लगाया जाता है?

सबसे पहले मोबाइल टावर लगाने के लिए हमें किसी भी टेलीकॉम कंपनी के बारे में पता करना होगा कि कौन सी टेलीकॉम कंपनी मोबाइल टावर लगाने के लिए तैयार है। क्योंकि मोबाइल टावर लगाने के लिए कम से कम 500 से 2000 वर्ग स्क्वायर की जगह चाहिए होती है।

मोबाइल टावर लगाने का काम डायरेक्ट कंपनी के द्वारा नहीं होता है और ना ही आप डायरेक्ट कर सकते हैं। इसका काम किसी थर्ड पार्टी के द्वारा किया जाता है। वो ही मोबाइल टावर लगाने के लिए डायरेक्ट कंपनी से बात करते हैं। उसके बाद जगह का निरीक्षण करने आते हैं। फिर मोबाइल टावर लगने की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है।

आजकल मार्केट में ऐसे बहुत से गैर कानूनी कंपनियां है या धोखाधड़ी करने वाले लोग भी हैं, जो मोबाइल टावर लगाने के नाम से बहुत लोगों को लूट रहे हैं। क्योंकि सभी लोग सोचते हैं कि हमारी अनुपयोगी जगह अगर मोबाइल टावर लगाकर काम में आ जाए तो हमारा खुद का फायदा होगा।

क्योंकि मोबाइल टावर लगवाने के बदले हमें रेंट के रूप में पैसा मिलता है। इसीलिए आपको मोबाइल टावर लगवाने के लिए सबसे पहले किसी अच्छी कंपनी के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए तभी आप अपने घर की छत या खाली बंजर भूमि में मोबाइल टावर लगवा सकते हो।

मोबाइल टावर लगवाने के नियम क्या है?

आप सभी लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि जब हम किसी भी कार्य को या व्यापार को प्रारंभ करते हैं तो उसके कुछ नियम होते हैं, जिनको हमें मानना कानूनी रूप से सही होता है। इसीलिए सरकार के द्वारा भी कुछ गाइडलाइंस बनाई गई हैं, जिनका पालन करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। मोबाइल टावर के लिए सरकार के द्वारा कुछ नियम बनाए गए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में:

  • सबसे पहले अगर आप मोबाइल टावर को अगर घर की छत पर लगवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपके घर की छत पर की लंबाई चौड़ाई 500 स्क्वायर फीट की होनी चाहिए।
  • यदि आप घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाने के अलावा किसी खाली प्लाट या बंजर भूमि में मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो उसके लिए 2000 स्क्वायर फीट की जगह होना जरूरी है।
  • अगर आपको मोबाइल टावर गांव में लगवाना है तो 2500 स्क्वायर फिट की जगह होनी चाहिए। क्योंकि गांव में सिग्नल की ज्यादा समस्या होती है तो वहां पर बड़े रूप में मोबाइल टावर लगाए जाते हैं। इसीलिए जगह ज्यादा चाहिए होती है।
  • आपको मोबाइल टावर लगवाने के लिए कोई खर्चा या धनराशि नहीं देनी होती है। इसका सारा खर्चा टेलीकॉम कंपनी के द्वारा ही लगता है। कंपनी वाले तो आप की जगह के बदले आपको अच्छा खासा रेंट प्रदान करते हैं।
  • मोबाइल टावर लगाने के लिए सबसे जरूरी खास बात यह होती है कि आप के आस पास कोई अस्पताल नहीं होना चाहिए। लगभग 500 मीटर के दायरे में कोई अस्पताल ना हो तभी आप मोबाइल टावर लगवा सकते हैं। क्योंकि मोबाइल टावर से अस्पताल में मरीजों को बहुत नुकसान पहुंचता है।
  • अगर आपके आस पड़ोस में रहने वाले लोग किसी प्रकार का मोबाइल टावर लगाने के लिए विरोध करते हैं तो उस स्थिति में आप अपने घर या खाली जगह में मोबाइल टावर नहीं लगा सकते हैं।
  • मोबाइल टावर लगाने के लिए एक जरूरी बात और है कि आप अपने घर की छत पर अगर मोबाइल टावर लगवाना चाहते है तो वह इमारत कम से कम पांच मंजिला होनी चाहिए। क्योंकि इससे मोबाइल टावर की जो रेडिएशन होती है, उसका प्रभाव लोगों पर नहीं पड़ता है। जितनी ऊंची इमारत होगी, उतना ही सभी लोगों के लिए सही रहेगा।

मोबाइल टावर लगाने के लिए जरूरी कागजात

सबसे पहले मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी आपने जिस जगह को टावर लगाने के लिए चुना है, उसका निरीक्षण करने के बाद ही उसको फाइनल करके आपके कुछ जरूरी कागजात की मांग करते हैं। अपने जरूरी कागजात को जमा करवा कर ही आप मोबाइल टावर लगवा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ जरूरी कागजात के बारे में:

  • सबसे पहले मोबाइल टावर को लगाने के लिए आपके पास में स्ट्रक्चर्रल सेफ्टी सर्टिफिकेट का होना जरूरी होता है। इस सर्टिफिकेट के द्वारा यह जानकारी होती है कि आप जिस बिल्डिंग में या खाली जगह पर टावर लगाने के काबिल है या फिर नहीं है।
  • उसके बाद में आपको अपनी बिल्डिंग के मालिक की एनओसी सर्टिफिकेट की भी जरूरत पड़ती है। क्योंकि उसमें मालिक की रजामंदी होना जरूरी होता है।
  • तीसरा और सबसे जरूरी जो कागज होता है वह है नगर निगम की एनओसी। इसके बिना तो आप बिल्कुल भी अपने यहां मोबाइल टावर नहीं लगवा सकते हैं।
  • अंतिम कागज आपको मोबाइल टावर वाली कंपनी के साथ में एक एग्रीमेंट साइन करना होता है। उसमें एक टाइम होता है कि आप कितने साल तक मोबाइल टावर को अपनी जगह में लगवाने देना चाह रहे हो।

यह भी पढ़े: रोज पैसे कमाने के 10 बेस्ट तरीके

मोबाइल टावर को लगाने से मुनाफा

सभी लोग सोचते हैं कि अगर हमारी बेकार पड़ी जगह किसी काम में उपयोग हो जाए और उसकी हमें कीमत मिल जाए तो बहुत अच्छा होता है। क्योंकि जब एक अनुपयोगी चीज किसी के काम आ जाती है और उसका हमें अच्छा खासा पैसा मिल जाता है तो इससे बड़ी प्रसन्नता की बात क्या हो सकती है।

इसके लिए सबसे अच्छा मोबाइल टावर लगाने का ऑप्शन सभी के लिए बहुत अच्छा रहता है। आप जिस जगह के मालिक हो या आपकी घर की छत खाली छत पर भी आप मोबाइल टावर लगवा सकते हो। अगर आप मोबाइल टावर किसी बड़े शहर में या महानगर में लगवा रहे हो तो आपको 2 लाख से 5 लाख रुपए महीने का किराया मिल सकता है।

अपने घर की खाली पड़ी जगह छत या फिर खाली प्लॉट इन सभी जगह पर मोबाइल टावर लगवाने का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों का पैसे कमाने के लिए होता है। मोबाइल टावर लगाने के बाद में जो कमाई होती है, वह कंपनी के द्वारा ही तय की जाती है कि आपको कितना रेंट दिया जाना है।

मोबाइल टावर लगवाने का टाइम पीरियड

मोबाइल टावर लगाने के लिए एक टाइम पीरियड होता है। हम 5 साल या 10 साल के लिए टावर को लगवाना चाहते हैं, लाइफ टाइम के लिए लगवाना चाहते हैं, उस हिसाब से हमें मोबाइल टावर कंपनी के द्वारा रेंट मिलता रहता है।

मोबाइल टावर कंपनी के द्वारा आपको 10,000 से लेकर लाखों रुपए तक की कमाई आसानी से हो जाती है। यह कमाई आप की जगह और कितने समय तक के लिए आप लगवाना चाहते है उस पर निर्भर करती है। जब हम किसी भी कंपनी से कोई डील करते हैं तो उसका टाइम फिक्स होता है। इसी प्रकार से मोबाइल टावर लगाने के लिए एक समय फिक्स होता है।

मोबाइल टावर में कुछ निवेश की जरूरत होती है?

मोबाइल टावर की लगवाने के लिए सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि इसमें आपका कोई पैसा नहीं लगता है। सारा पैसा जिस टेलीकॉम कंपनी का टावर लगवा रहे हो, उस कंपनी का ही खर्च होता है।

यह बिजनेस एक प्रकार से बिना इन्वेस्टमेंट वाला है। सिर्फ इस में इन्वेस्ट करने के लिए आपको अपने घर की जगह देनी होती है, उससे आप अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त कर सकते हो।

मोबाइल टावर को लगवाने वाली कंपनियां

मोबाइल टावर अगर आप लगवाना चाहते हैं तो उसके लिए आप थर्ड पार्टी के द्वारा संपर्क करके ही आप अपने घर की छत या खाली जगह पर लगवा सकते हैं। मोबाइल टावर कंपनी इन कंपनियों को अपना टावर लगाने का काम देती है। इन कंपनियों के द्वारा ही हम अपने यहां टावर लगवा सकते हैं।

नीचे हमने आपको कंपनी का नाम और उसका लिंक दिया है। पूरी जानकारी के बाद आप अपने यहां मोबाइल टावर भी लगवा सकते हैं।

कंपनी का नामलिंक
GTL infrastructurehttp://www.gtlinfra.com
Indus towerhttps://www.industowers.com
Bharti infraredhttp://www.bharti-infratel.com
ATC towerhttp://www.atctower.in/en/index.htm

मोबाइल टावर लगाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

मोबाइल टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। क्योंकि इनके लिए भी कुछ आवेदन कंपनियों के द्वारा निकाले जाते हैं। फिर थर्ड पार्टी अपनी वेबसाइट पर पूरी डिटेल डाल देती है। वहां पर जाकर हम उसने जरूरी कागजातों को लगाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मोबाइल टावर वाली टेलीकॉम कंपनियां डायरेक्ट खुद कुछ काम नहीं करती है सारा काम थर्ड पार्टी के द्वारा ही होता है। क्योंकि वह अपना सारा राइट उन पार्टियों को ही दे देती है। इसीलिए हमें आवेदन भी उनकी वेबसाइटों पर ही करना होता है।

मोबाइल टावर लगवाने में जोखिम

हमारे देश का हर व्यक्ति सोचता है कि कुछ एक्स्ट्रा इनकम हो। इसके लिए लोग कई बार धोखाधड़ी के भी शिकार हो जाते हैं। हम जब ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो कुछ इलीगल वेबसाइट के द्वारा हमारे साथ धोखाधड़ी हो जाती है। क्योंकि वह लोग कुछ ऐसे मैसेज भेजते हैं, जिनके द्वारा हमारी बैंक डिटेल्स मांग लेते हैं।

इससे हमारा बैंक से पैसा कट जाता है या फिर वह टावर लगवाने के बदले पैसे की डिमांड करते हैं। इससे भी हम नुकसान खा जाते हैं। इसीलिए हमेशा सतर्क रहकर ही मोबाइल टावर लगवाने के लिए सही वेबसाइट पर ही संपर्क करें। धोखाधड़ी वाले लोगों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

मोबाइल टावर लगने से लोगों को नुकसान

हमारे घर के आस-पास कहीं पर भी मोबाइल टावर लगे होते हैं, इनसे इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को और पशु पक्षियों को भी बहुत नुकसान पहुंचता है। क्योंकि मोबाइल टावर की तरंगे हानिकारक होती हैं और इसकी जो फ्रीक्वेंसी होती है, उससे मनुष्य के शरीर में बहुत सी बीमारियां जन्म ले लेती हैं।

आपने कई बार अपनी आंखों के सामने पशु पक्षियों को टावर के आसपास मरते देखा होगा। जब वह पशु पक्षियों को इतना नुकसान पहुंचा सकती तो हम इंसान हैं, ये कितना नुकसान पहुंचा सकती है। आप लोग बहुत अच्छे से जानते है जैसे-जैसे समय बदल रहा है 2G, 3G, 4G, 5G नेट आ गया है। इससे ज्यादा फ्रीक्वेंसी बढ़ रही है, उतना ही लोगों में वह बहुत नुकसान पहुंचा रही है।

मोबाइल टावर की सबसे ज्यादा जरूरत गांव में

आज के समय में सबसे अधिक मोबाइल टावर की मांग गांव में है। क्योंकि अक्सर गांव में देखा है कि मोबाइल पर सिग्नल आ नहीं पाते, ठीक से लोगों से बात नहीं हो पाती, ना वहां पर सही स्पीड का इंटरनेट चल पाता है, क्योंकि वहां पर मोबाइल टावर का अभाव होता है।

फोन सबके पास होते हैं लेकिन उन पर सिग्नल सही नहीं मिल पाते, उसका कारण मोबाइल टावर का वहां पर ना होना है। क्योंकि बहुत दूरी पर या गावों से बाहर मोबाइल टावर होते हैं। इसीलिए लोगों तक सिग्नल नहीं पहुंच पाते हैं और बात नहीं हो पाती है।

आज सबसे ज्यादा जरूरत गांव में मोबाइल टॉवर की है। अगर मोबाइल टावर गांव में लग जाएंगे तो गांव के लोगों को बहुत सुविधा हो जाएगी। हर बात की जानकारी वह फोन के माध्यम से आसानी से ले पाएंगे।

FAQ

मोबाइल टावर लगवाने से क्या फायदा होता है?

मोबाइल टावर लगवाने से आपको कमाई के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा कमाई भी प्राप्त हो जाती है।

मोबाइल टावर लगवाने के लिए किस प्रकार जगह होनी चाहिए?

घर की छत के लिए 500 स्क्वायर फीट, खाली प्लॉट या बंजर भूमि के लिए 2000 स्क्वायर फीट, गांव में टावर लगवाने के लिए 25 स्क्वायर फीट।

मोबाइल टावर लगवाने से कितनी कमाई हो जाती है?

मोबाइल टावर लगवाने से आपको ₹40000 से लेकर लाखों रुपए तक की कमाई प्राप्त हो जाती है। वह आप की जगह पर निर्भर करती है।

क्या मोबाइल टावर लगने से नुकसान होता है?

जी हां।

मोबाइल टावर को कहां पर लगाना निषेध माना गया है?

अस्पतालों के 500 मीटर के दायरे में।

मोबाइल टावर कैसे लगता है?

मोबाइल टावर डायरेक्ट टेलीकॉम कंपनी के द्वारा ना लग कर थर्ड पार्टी के द्वारा लगाया जाता है।

निष्कर्ष

आज के समय में हमारे देश में बच्चे हो या बड़े बुजुर्ग सभी के पास में स्मार्टफोन मोबाइल फोन हैं। मोबाइल फोन का प्रयोग अच्छा इंटरनेट और अच्छे सिग्नल के द्वारा ही सही होता है। जब हमें मोबाइल फोन में अच्छे सिग्नल प्राप्त नहीं होंगे तो उसका होना ना होना एक समान होता है।

इसीलिए आज के समय में अधिक से अधिक संख्या में हर जगह मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। मोबाइल टावर लगाने के लिए हमें ऐसी जगह का चुनाव करना होता है, जहाँ लोगों को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो।

क्योंकि मोबाइल टावर से बहुत हानिकारक रेडिएशन फ्रिकवेंसी निकलती है, जिससे मनुष्य में बीमारियां उत्पन्न होती है तथा वह पशु पक्षियों को भी नुकसान पहुंचाती है। इसीलिए अक्सर मोबाइल टावर लगाने के लिए थोड़ा रिहायशी इलाकों से दूर खाली जगहों पर ही मोबाइल टावर लगाने का कार्य किया जाता है।

इसके अलावा बहुत ऊंची बहुमंजिला इमारतों पर भी मोबाइल टावर लगाया जा सकता है, जिससे लोगों पर उसका प्रभाव ना पड़े। मोबाइल टावर लगवाने से आपको कमाई भी अच्छी प्राप्त हो जाती है, जो आपका साइड बिजनेस के रूप में होती है। यह आज के समय को देखते हुए बहुत जरूरी होती है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह महत्वपूर्ण लेख मोबाइल टावर लगवाकर पैसे कैसे कमाएं? (Mobile Tower Lagakar Paise Kaise Kamaye) पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

टेंट हाउस का बिजनेस कैसे शुरू?

मसाला उद्योग कैसे शुरू करें?

कम निवेश में लघु उद्योग कैसे शुरू करें?

नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
नवीनतम बिजनेस आइडिया और पैसा कमाने के तरीके जानने के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment